कांग्रेस स्टूडेंट्स को हर महीने देगी साढ़े छह सौ करोड़ रुपए, प्रियंका बोलीं- मैं इंदिरा माता की पोती, मेरे वचन पर भरोसा रखें
Jitendra Shrivastava | Oct 12, 2023, 24:00 IST
कांग्रेस स्टूडेंट्स को हर महीने देगी साढ़े छह सौ करोड़ रुपए, प्रियंका बोलीं- मैं इंदिरा माता की पोती, मेरे वचन पर भरोसा रखें
आचार संहिता लगते ही कांग्रेस ने मुफ्त की रेवड़ी बांटने का सिलसिला तेज कर दिया है। इस बार रेवड़ी देने की गारंटी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने दी।
अरुण तिवारी, BHOPAL. आचार संहिता लगते ही कांग्रेस ने मुफ्त की रेवड़ी बांटने का सिलसिला तेज कर दिया है। इस बार रेवड़ी देने की गारंटी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने दी। मंडला आईं प्रियंका ने आदिवासियों के सामने नई योजना का ऐलान किया। सरकार बनने पर कांग्रेस पढ़ो और पढ़ाओ योजना शुरू करेगी। इस योजना में पहली से बारहवीं तक के बच्चों को फ्री एजुकेशन दी जाएगी। इसके साथ ही पहली से आठवीं तक के बच्चों को हर महीने पांच सौ रुपए, नौंवीं और दसवीं के बच्चों को एक हजार और ग्यारहवीं और बारहवीं के बच्चों को डेढ़ हजार रुपए दिए जाएंगे।
बच्चों के बहाने मां-बाप पर नजर
इस योजना के जरिए कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेला है। इस योजना के जरिए कांग्रेस ने स्कूली बच्चों के बहाने उनके माता-पिता को लुभाने की कोशिश की है। इस योजना में प्रदेश के 92 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में 94 लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। इस हिसाब से बच्चों को हर महीने पैसे देने में सरकार के साढ़े छह सौ करोड़ रुपए महीने और सालाना साढ़े सात हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। आदिवासी इलाके मंडला में प्रियंका ने इस योजना का ऐलान किया। साथ ही उनसे इमोशनल रिश्ता बनाने की भी कोशिश की। प्रियंका ने कहा कि आप लोग मेरी दादी इंदिरा गांधी को इंदिरा माता कहते थे। मैं उन्हीं इंदिरा माता की पोती हूं। मेरे वचन पर भरोसा रखिए जो कह रहे हैं उन वचनों को पूरा करने की गारंटी है।
प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का आंकड़ा...
साल 2021-22 की सरकारी रिपोर्ट

- मप्र में सरकारी स्कूल- 92,695
- इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र- 94,29,734
- एक से आठ तक पढ़ने वाले छात्र- 68,81,345 यानी 344 करोड़ रुपए प्रति माह
- नौंवी से दसवीं तक पढ़ने वाले छात्र- 14,83,412 यानी 148 करोड़ रुपए प्रति माह
- ग्यारहवीं से बारहवीं तक पढ़ने वाले छात्र- 10,64,977 यानी 159 करोड़ प्रति माह
- कुल राशि खर्च- 651 करोड़ रुपए प्रतिमाह
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari