कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत की वजह- चूहे, अखंड ज्योत से घर में आग उनके कारण ही लगी

Sanjay Gupta | Oct 24, 2025, 12:48 IST
Share
Congress leader Pravesh Agarwal
Congress leader Pravesh Agarwal

इंदौर के कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के घर में लगी आग के कारण मौत हो गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चूहों के कारण अखंड ज्योत का दिया गिरने से आग घर में आग लगी हो सकती है।

सौम्या व्हीकल्स के मालिक और इंदौर के कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल का गुरुवार, 24 अक्टूबर को आग में घिरने से मौत हो गई। यह आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनके पेंटहाउस में लगी थी। इस भयानक हादसे में उन्होंने अपनी जान पर खेलकर पत्नी श्वेता और छोटी बेटी मनाया को बचा लिया था।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल बड़ी बेटी सौम्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, सौम्या अब खतरे से बाहर है। घर की फॉरेंसिक जांच में आग लगने की आशंका चौंकाने वाली मानी जा रही है।

उधर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष निगम और शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े व अन्य नेता शोक जताने के लिए उनके भाई के निवास पर पहुंचे।

चूहों के कारण ऐसे लगी आग

फॉरेंसिक जांच के दौरान घर में कई चूहे भी मृत मिले है। वहीं परिजनों ने पुलिस को बताया कि अखंड ज्योत कुछ दिनों से जल रही थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चूहों के कारण ही अखंड ज्योत का दिया गिर गया होगा। इससे आग लगी और फिर आग फैल गई। फॉरेंसिक टीम ने घर से जला हुआ सामान, वायरिंग आदि भी जांच में लिया है। हालांकि एक वजह एसी से शॉर्ट सर्किट होने की भी सामने आ रही है।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल ऐसे घिर गए थे जहरीले धुएं में, बचाने CPR भी दिया, बेटी सौम्या अब ठीक

इस तरह हुई घटना, बेटी सौम्या को ऐसे बचाया

यह घटना करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच हुई बताई जा रही है। पेंटहाउस के पास ही उसी फ्लोर में रहने वाले उनके गार्ड के बेटे ने करीब पांच से सवा पांच बजे के बीच खिड़की से आग निकलती देखी। इस पर उनके करीबी और सभी काम संभालने वाले राघवेंद्र सिंह को फोन लगाया गया, फिर राघवेंद्र ने उनके मित्र शैलेष गर्ग को फोन किया।

सिंह पांच मिनट में ही मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान उन्होंने अंदर जाकर बेटी सौम्या को बचाया और उसे साथ लेकर बाहर निकले। इस दौरान पूरे घर में धुआं था और इससे उनकी हालत भी खराब हुई और उल्टियां होने लगीं। वे जैसे-तैसे सौम्या को लेकर बाहर आ गए और सीधे बॉम्बे अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने टीआई लसूडिया तारेश सोनी को फोन किया और एफआरवी भेजी गई।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: घर में आग लगने से बिजनेसमैन व कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत, बेटी को बचाने आग में कूदे

प्रवेश ने पत्नी, बेटी को निकाला, फिर बड़ी बेटी के लिए गए

शैलेष गर्ग और राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवेश ने भाभी श्वेता और छोटी बेटी मनाया को बाहर निकाला था। इसके बाद वे अंदर बड़ी बेटी को बचाने गए थे। साथ ही चाबी भी ढूँढ रहे थे, जिससे अंदर का बड़ा कांच का गेट खुल जाए और सारा धुआँ बाहर निकल सके। वहीं, इसी दौरान धुएँ में घिरने से वे बेहोश हो गए।

सुबह करीब पांच बजकर 58 मिनट पर गार्ड व अन्य लोग प्रवेश को लेकर नीचे आए। यहां उन्हें करीब एक मिनट तक सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की गई, फिर पुलिस की गाड़ी से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए...देवास में नर्मदे युवा सेना के क्रिकेट टूर्नामेंट कराने की खबर झूठी, वायरल हो रही फेक पोस्ट; संयोजक प्रवेश अग्रवाल ने इसे साजिश कहा

दिवाली के कारण गनमैन छुट्टी पर थे

कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत की घटना किसी और दिन होती तो शायद प्रवेश की जान बच जाती, क्योंकि प्रवेश के पास तीन-चार गार्ड रहते थे, जो उनकी सुरक्षा में 24 घंटे रहते थे। यह सभी उसी फ्लोर पर रहते थे, लेकिन दिवाली के कारण यह सभी छुट्टी पर थे। ऐसे में इस घटना से उन्हें बचाने वाला कोई भी पास में नहीं था। कांग्रेस के साथ ही अन्य दलों के नेताओं, कारोबारियों व अन्य करीबियों के लिए यह घटना बेहद दुखद और चौंकाने वाली रही है।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: जीतू पटवारी के प्रदर्शन को शिवराज सिंह चौहान ने बताया मीडिया स्टंट, बोले- सोयाबीन की बात, लाए गेहूं का बोरा

कांग्रेस में इन पदों पर थे प्रवेश

प्रवेश अग्रवाल मुख्य रूप से देवास की राजनीति करते थे। वे अगले चुनाव की तैयारियों के लिए फिर सक्रिय हो रहे थे। प्रवेश पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी थे और बाकी नेताओं से भी उनके मधुर संबंध थे। वे नर्मदे युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। साथ ही, मप्र कांग्रेस में महासचिव पद पर रह चुके थे। वे इंडियन जर्नलिज्म फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष थे और अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महासम्मेलन के महासचिव भी थे। समाजसेवा में भी उनकी अलग पहचान थी।

अग्रवाल के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया शोक

इंदौर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर उनके भाई कामेश अग्रवाल के निवास स्थान 54, गोयल ग्रीन, एम.आर. 11 पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, प्रदेश महामंत्री अरविंद बागड़ी, राजा चौकसे, शैलेश गर्ग, कुणाल सोलंकी, अमित चौरसिया सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

पटवारी ने कहा, प्रवेश अग्रवाल जी के दुःखद निधन से कांग्रेस संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। वे न केवल एक कर्मठ और समर्पित नेता थे, बल्कि वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति होने के साथ सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़े हुए व्यक्तित्व थे।

2c82bd29-df6
2c82bd29-df6


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रवेश अग्रवाल जी ने अपने अंतिम क्षणों तक अदम्य साहस का परिचय दिया। घर में लगी आग के दौरान उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी पत्नी और एक बेटी को सुरक्षित बाहर निकाला, परंतु दूसरी बेटी को बचाने के प्रयास में उनका दुःखद निधन हो गया।

इस दुःखद घटना पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • चिंटू चौकसे
  • विपिन वानखेड़े
  • कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत
  • कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती