इंदौर के भागीरथपुरा के बाद महू में गंदे पानी से बिगड़े हालात, बीमार पड़े 25 से ज्यादा लोग
Aman Vaishnav | Jan 23, 2026, 10:02 IST
Aman vaishnav (1)
इंदौर का दूषित पानी कांड अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि महू से भी एक और चौंकाने वाली खबर आई है। यहां भी दूषित पानी पीने से 25 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं, जिनमें बच्चे अधिक हैं।
News In Short
- महू के मोती महल और पत्ती बाजार क्षेत्र में गंदे पानी से पीलिया फैल रहा है।
- 2 दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं, इनमें अधिकतर छोटे बच्चे हैं।
- पाइपलाइन में लीक होने से नालियों का गंदा पानी सप्लाई लाइन में मिल रहा है।
- इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने महू का दौरा किया और मरीजों से मुलाकात की।
News In Detail
इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है। महू के पत्ती बाजार और मोती महल इलाके में पिछले कुछ दिनों में करीब 2 दर्जन लोग बीमार हो चुके हैं।
f67321bf-961
छोटे बच्चों की स्थिति ज्यादा खराब
स्थानीय लोगों का आरोप है कि वे लंबे समय से दूषित पानी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। रहवासियों के मुताबिक, पेयजल पाइप लाइन गंदे नालों के बीच से गुजर रही है। जगह-जगह पाइप लीक होने की वजह से नालियों का पानी सप्लाई लाइन में मिल रहा है। इससे घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा है।
contaminated water mahu indore 25 people
देर रात महू पहुंचे इंदौर कलेक्टर
कलेक्टर वर्मा ने पीलिया से पीड़ित बच्चों और उनके परिवार वालों से बात की और इलाज की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को साफ-साफ कह दिया कि सभी मरीजों को समय पर और सही इलाज मिले, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
e371062d-a72
प्रशासन हुआ सक्रिय
e1e7e57a-14c
स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर तैनात
कलेक्टर के निर्देश पर, स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार सुबह से प्रभावित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे शुरू करेगी। जिन लोगों में बीमारी के शुरुआती लक्षण मिलेंगे, उनका इलाज घर पर किया जाएगा, जबकि गंभीर मरीजों को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
जीतू पटवारी इस पर क्या बोले ?
00b5c6fe-49b
Sootr Knowladge
जानें क्या है इंदौर का भागीरथपुरा कांड ?
इससे फीकल कोलिफॉर्म और ई-कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टीरिया फैल गए। इसके अलावा, इलाके के बोरवेल का गंदा पानी नर्मदा की पाइपलाइन में घुसकर पीने के पानी को जहरीला बना रहा था।
इस वजह से उल्टी और दस्त जैसी बीमारियां फैल गईं, और 3 हजार 200 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए। इसे भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना के मुख्य कारण के तौर पर बताया जा रहा है।
अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। एक 6 महीने का बच्चा भी इस संकट का शिकार हो गया। 414 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हुए।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर भागीरथपुरा कांड के बाद नजर आए सांसद शंकर लालवानी, लड्डू खाए और खिलाए
भागीरथपुरा कांड के बाद प्रशासन सख्त, रोबोट बताएंगे पानी और सीवर लाइन के लीकेज
भागीरथपुरा कांड के बाद विभाग अलर्ट, अमृत 2.0 के तहत चल रहे कामों पर होगी समीक्षा बैठक
इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत, जान गंवाने वालों का आंकड़ा पहुंचा 25
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari