सागर में धार्मिक गाना बजाने को लेकर बढ़ा विवाद, पुलिस फोर्स तैनात

Marut raj | Mar 31, 2024, 15:48 IST
Share
सागर में धार्मिक गाना बजाने को लेकर बढ़ा विवाद पुलिस फोर्स तैनात द सूत्र
सागर में धार्मिक गाना बजाने को लेकर बढ़ा विवाद पुलिस फोर्स तैनात द सूत्र

ई रिक्शा चालक की ओर से बजाए जा रहे धार्मिक गाने को बंद कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद ज्यादा बढ़ गया। गाड़ियों में तोड़फोड़ और पथराव शुरू हो गया था।

भोपाल. रंगपंचमी ( Rangpanchami ) वाली देर रात सागर ( Sagar ) में धार्मिक गाना बजाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हालत बेकाबू होते देख भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर भेजा गया। पुलिस ने लाठी चार्ज कर उपद्रवियों पर काबू पाया।

ऐसे खड़ा हुआ विवाद

मध्य प्रदेश के सागर के सदर इलाके में शनिवार को रंगपंचमी वाली देर रात एक ई-रिक्शा चालक धार्मिक गाने बजाते हुए मार्ग से गुजर रहा था। इस दौरान उसे और उसके साथी को अन्य वर्ग के लोगों ने रोक लिया। यही नहीं चालक को गाना बंद करने को कहा और उनकी बात न मानने पर मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक युवक चाकू के हमले से घायल भी हुआ है।

वाहनों में तोड़फोड़

घटना की जानकारी दूसरे पक्ष के लोगों को लगी तो वो भी भारी तादाद में मौके पर जमा हो गए। इससे इलाके में तनाव के हालात बन गए। देखते ही देखते पथराव होने लगा। वाहनों में तोड़फोड़ की जाने लगी। बबाल रोकने के लिए सागर एसपी समेत बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ा और हालात काबू में किए।

पुलिस फोर्स तैनात

सागर एसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हालत पर नजर बनाए हुए है, इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Tags:
  • सागर
  • Sagar
  • रंगपंचमी
  • Rangpanchami
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा