गुना की चाचौड़ा विधानसभा में घमासान, BJP ने प्रियंका मीना को बनाया प्रत्याशी, पार्टी की पूर्व विधायक ममता मीना कर रहीं विरोध

BP Shrivastava | Sept 05, 2023, 24:00 IST
Share

चाचौड़ा विधानसभा में टिकट घोषित होने के बाद घमासान शुरू हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने प्रियंका मीना को प्रत्याशी बनाया है। इसी को लेकर पूर्व विधायक ममता मीना ने विरोध का मोर्चा खोल दिया है।

सीताराम रघुवंशी, GUNA. चाचौड़ा विधानसभा में टिकट घोषित होने के बाद घमासान शुरू हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने प्रियंका मीना को प्रत्याशी बनाया है। इसी को लेकर पूर्व विधायक ममता मीना ने विरोध का मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने रक्षाबंधन पर मधुसूदनगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के बहाने अपने विरोध का प्रदर्शन किया। जिसमें मौजूद लोगों ने ममता से राखी बंधवाने के बाद जमकर नारेबाजी की।

यहां बता दें बीजेपी ने अपने 39 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिसमें चाचौड़ा विधानसभा सीट से प्रियंका मीना को प्रत्याशी बनाया है।

50 हजार लोगों से राखी बंधवाने का दावा किया

जिले के मधुसूदनगढ़ में रक्षाबंधन पर एक कार्यक्रम पूर्व चाचौड़ा विधायक ममता मीना द्वारा आयोजित किया गया। 18 साल से आयोजित कर रही इस कार्यक्रम में विधानसभा के करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों से राखी बांधने का दावा किया गया। राखी बंधवाने वाले भाईयों ने ममता बहन का समर्थन करने की बात कही और नारे लगाए- 'ममता मीना चुनाव लड़ो, हम तुम्हारे साथ हैं।'

प्रियंका को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहीं ममता मीना

चाचौड़ा विधानसभा से 6 महीने पहले बीजेपी की सदस्यता लेने वाली प्रियंका मीना को अगामी विधानसभा के लिए टिकट दिया है। जिसको लेकर ममता मीना द्वारा खुलकर विरोध किया जा रहा है। यह विरोध अब धीरे-धीरे और बढ़ता जा रहा है।

बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका मीणा ने जारी किया वीडियो

इसी बीच चाचौड़ा से बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका मीणा ने एक वीडियो जारी किया है और चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में अशांति पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंनें चाचौड़ा को भय मुक्त और सामाजिक वातावरण बनाने की मांग कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से की है।

कौन हैं प्रियंका मीणा

प्रियंका मीणा दिल्ली में पदस्थ भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अफसर की पत्नी हैं और दिल्ली में पढ़ी हैं। 2023 विधानसभा चुनाव के लिए घोषित बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका मीणा पिछले साल जिला पंचायत सदस्य का चुनाव ममता मीणा से ही हारी थीं। दोनों एक ही जाति से आती हैं। प्रियंका ने इसी साल 27 फरवरी को बीजेपी जॉइन की है। बीजेपी में आने के बाद प्रियंका को क्षेत्र में खासी लोकप्रियता मिली है।

शिक्षा-महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर क्षेत्र में लोकप्रिय हैं प्रियंका

प्रियंका अपने नाम के साथ ससुराल के गांव का नाम (पेंची) लिखती हैं। उनका मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह से होने की संभावना है। बीजेपी ने प्रियंका के चेहरे को तवज्जो देकर कांग्रेस को हैरानी में डाल दिया है। दिल्ली में पढ़ी-लिखी प्रियंका ने समाजसेवा करने का निर्णय लिया है। राजस्थान की रहने वाली प्रियंका की चाचौड़ा में ससुराल है। वे जिले की मधुसूदनगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-18 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन महज 235 वोट से चुनाव हार गईं थी। चुनाव हारने के बाद भी विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहीं। प्रियंका इलाके में शिक्षा और महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर खासी लोकप्रिय भी हैं।

जिपं सदस्य चुनाव में ममता से हार गईं थी प्रियंका

चाचौड़ा सीट से दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह मौजूदा विधायक हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में चाचौड़ा सीट से बीजेपी प्रत्याशी ममता मीना को कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने 9797 मतों से हराया था। 2023 विधानसभा चुनाव के लिए घोषित बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका मीना पिछले साल जिला पंचायत सदस्य का चुनाव ममता मीना से ही हारी थीं। ममता मीना के पति IPS अधिकारी हैं। चाचौड़ा सीट से बीजेपी का टिकट पाने बीते दिनों से आईआरएस और आईपीएस की पत्नियों के बीच ही जंग थी।

Tags:
  • Guna News
  • गुना समाचार
  • Protest against BJP ticket in Chachaura assembly
  • former MLA Mamta Meena
  • Priyanka Meena candidate from Chachaura seat
  • चाचौड़ा विधानसभा में बीजेपी टिकट को लेकर विरोध
  • पूर्व विधायक ममता मीणा
  • चाचौड़ा सीट से प्रियंका मीना प्रत्याशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा