करीना कपूर ने बुक विवाद में दिया हाईकोर्ट के नोटिस का जवाब, किताब 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' से जुड़ा है मामला
Vikram Jain | Aug 27, 2024, 21:21 IST
Controversy over actress Kareena Kapoor book Pregnancy Bible
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी बुक 'करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल' से जुड़े विवाद में हाईकोर्ट के नोटिस का जवाब दिया है। करीना पर किताब के टाइटल को लेकर ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप हैं।
JABALPUR. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी किताब 'प्रेग्नेंसी बाइबल' के जुड़े विवाद के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नोटिस का जवाब दिया है। उन्होंने किताब की बिक्री पर रोक लगाने वाली याचिका पर आपत्ति जताई है। साथ ही करीना कपूर खान ने जवाब में कहा कि किताब के माध्यम से उनका इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं है।
करीना कपूर खान के वकील दिव्य कृष्ण बिलैया और निखिल भट्ट ने मंगलवार 27 अगस्त को जबलपुर हाईकोर्ट को बताया है कि किताब के टाइटल में कुछ भी विवादित नहीं है, किताब में ऐसा कुछ नहीं है कि किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत हों या फिर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। अब इस मामले में सुनवाई 10 सितंबर को होगी।
दरअसल, पूरा मामला फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान की किताब 'करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल' से जुड़ा है। करीना कपूर खान ने यह बुक अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक और भावनात्मक अनुभवों पर लिखी हैं। जिसे उन्होंने 9 अगस्त 2021 को लॉन्च किया था। साथ ही इस किताब को अपना तीसरा बच्चा बताया था।
किताब के शीर्षक पर आपत्ति जताते हुए ईसाई धर्म के लोगों ने विरोध जताया था। 2022 में यह मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा था। वकील किस्ट्रोफर एंथोनी ने मामले में किताब लेखक, प्रकाशक और इसके पब्लिशिंग से जुड़े लोगों के खिलाफ हाईकार्ट में याचिका दायर की थी। साथ ही एफआईआर की मांग की थी। एंथनी ने किताब का टाइटल में बाइबिल शब्द से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का तर्क दिया है। इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने करीना कपूर खान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
हाई कोर्ट के नोटिस का दिया जवाब
क्या है मामला?
धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari