बच्चों को मारने पर शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई, एमपी में शारीरिक दंड पर बैन
Raj Singh | Mar 06, 2025, 07:54 IST
punisment
मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में शारीरिक दंड पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य सरकार ने इस पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।
मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों के साथ शारीरिक सजा या मारपीट अब पूरी तरह से प्रतिबंधित हो गई है। इसके तहत शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। यह फैसला बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चिट्ठी के बाद लिया गया है।
शारीरिक सजा और मानसिक प्रताड़ना को लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे। अपर संचालक रवींद्र कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्कूल में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसा होता है, तो इसके खिलाफ कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी खबर पढ़ें... प्राइवेट स्कूलों के 5-8वीं की परीक्षा नहीं लेगी सरकार, HC का फैसला
मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 की धारा 17(1) के तहत शारीरिक और मानसिक दंड पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसके तहत किसी भी शिक्षक या स्कूल द्वारा इस तरह की कार्रवाई करना दंडनीय अपराध है। इसके अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 323 भी शारीरिक दंड को प्रतिबंधित करती है।
राज्य में सभी जिलों के सरकारी और निजी स्कूलों में शारीरिक दंड की घटनाओं की तुरंत पहचान की जाएगी। इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि बच्चों को शारीरिक सजा का सामना न करना पड़े। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी घटनाओं की सूचना मिलने पर वे तुरंत कार्रवाई करें।
ये भी खबर पढ़ें... स्कूल में मोबाइल पर प्रतिबंध नहीं, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट के इन निर्देशों को पालन जरूरी
भोपाल में 2 महीने पहले एक घटना सामने आई थी, जहां एक शिक्षक ने 11वीं कक्षा के छात्र को इतनी बुरी तरह मारा कि उसके पैरों की चमड़ी तक उतर गई थी। छात्र ने आरोप लगाया था कि शिक्षक ने उसे फुटबॉल शूज से मारा था। इसके बाद छात्र के परिजनों ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी। वहीं रीवा में भी एक 5 साल के बच्चे को बुरी तरह से डांटा गया और फिर उसे टॉयलेट साफ करने के लिए मजबूर किया गया था। इस घटना को लेकर परिजनों ने स्कूल प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उन्हें लिखित शिकायत करनी पड़ी।
शारीरिक सजा पर प्रतिबंध का आदेश
मध्य प्रदेश में अब स्कूलों में शारीरिक सजा पूरी तरह से बैन होगी। राज्य के शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इस मामले में सख्त निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से भेजे गए पत्र के आधार पर लागू हुआ है।
कानूनी कार्रवाई का प्रस्ताव
ये भी खबर पढ़ें... प्राइवेट स्कूलों के 5-8वीं की परीक्षा नहीं लेगी सरकार, HC का फैसला
शिक्षा अधिनियम में सजा का प्रावधान
सजा देने की घटनाओं पर रोक
ये भी खबर पढ़ें... स्कूल में मोबाइल पर प्रतिबंध नहीं, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट के इन निर्देशों को पालन जरूरी
हाल ही में सामने आई शारीरिक सजा की घटनाएं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari