पार्षद उपचुनाव : सीहोर में निर्दलीय, बुरहानपुर में कांग्रेस तो इंदौर और गुना में BJP की जीत

Jitendra Shrivastava | Sept 13, 2024, 20:55 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश में बुधवार, 11 सितंबर को अलग-अलग जगह हुए पार्षद के उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। इस रिजल्ट में BJP को बड़ी जीत मिली है। जहां सीहोर में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुआ, वहीं इंदौर-गुना और ग्वालियर में बीजेपी को जीत हासिल हुई है...

पार्षद उपचुनाव : मध्य प्रदेश में पार्षद उपचुनाव के नतीजों को देखकर बीजेपी को राहत मिली है। गुना- ग्वालियर और इंदौर जैसे जिलों में जहां बीजेपी ने बाजी मारी है, वहीं सीहोर में निर्दलीय उम्मीदवार इशरत इरशाद ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को मात देकर जीत हासिल की है।

सीहोर में निर्दलीय की जीत

मध्यप्रदेश के सीहोर के वार्ड 30 के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी इशरत इरशाद जीते हैं। इशरत को 909 वोट मिले, जबकि बीजेपी के मजहर अज्जू को 467 और कांग्रेस प्रत्याशी आजम लाला को 413 वोट मिले। इस सीट पर इरफान बिल्डर कांग्रेस से पार्षद थे, इनके निधन के बाद खाली हुई सीट के लिए चुनाव प्रचार में बीजेपी-कांग्रेस दोनों तरफ से कई बड़े नेता आए थे। उपचुनाव में वार्ड वासियों ने निर्दलीय उम्मीदवार को वोट देकर जीत दिलाई।

इंदौर में 41.32 प्रतिशत मतदान

मध्यप्रदेश के इंदौर के वार्ड 83 में हुए पार्षद उपचुनाव बीजेपी के उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है। उपचुनाव में जीतू राठौर को 6490 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार विकास जोशी को केवल 2235 वोट ही मिल सके। पूर्व पार्षद कमल लड्ढा के निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी। इस उपचुनाव मतदाताओं की रुचि कम ही देखने को मिली। यहां केवल 41.32 प्रतिशत मतदान हुआ।

BJP को निर्दलीय ने दी कड़ी टक्कर

गुना के वार्ड 30 में हुए उपचुनाव बीजेपी के रमेश भील ने जीत हासिल की है। बीजेपी के रमेश भील ने निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता सितारा को 379 मतों से हराया। गुना में पार्षद उपचुनाव की खास बात यह रही कि इससे कांग्रेस प्रत्याशी फार्म वापस लिए जाने से बाहर हो गई थी, इसके बाद उसने निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दे दिया था।

बुराहानपुर में कांग्रेस की जीत का परचम

बुरहानपुर के नेपानगर वार्ड 23 में पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस ने अपनी जीत का परचम लहराया है। कांग्रेस की पार्वती बाई ने बीजेपी के कैलाश वास्कले को 34 वोटों से हरा दिया। इस उपचुनाव में कुल 567 वोटर्स ने मतदान किया था। वार्ड 23 से कांग्रेस के ही पार्षद रतन भिलावेकर के निधन के बाद सीट खाली हुई थी। इस सीट से फिर कांग्रेस की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।

गुना में कराना पड़ा उपचुनाव

गुना में उपचुनाव कराने का कारण पूर्व पार्षद अतुल गौड़ रहे। इनको सरकारी नौकरी मिलने के बाद यह सीट खाली हुई थी। अतुल बीजेपी से पार्षद थे। बुधवार 11 सितंबर को हुए उपचुनाव में 4179 में से 1876 मतदाताओं ने वोट दिए थे। इसमें में भी NOTA को 23 वोट मिले थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • पार्षद उपचुनाव
  • सीहोर में निर्दलीय जीता
  • बुरहानपुर में कांग्रेस की जीत
  • इंदौर में बीजेपी की जीत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा