ऑडियो-वीडियो में जीतू यादव का नाम, FIR क्यों नहीं, CM के बाद महापौर-सांसद जागे

Sanjay Gupta | Jan 10, 2025, 12:33 IST
Share
JITU YADAV INDORE NEWS
JITU YADAV INDORE NEWS

पार्षद कमलेश कालरा और एमआईसी मेंबर जीतू यादव के बीच के विवाद में पुलिस का भोपाल से मिले संकेत और शहर में गुस्से को देखने के बाद जमीर जगा है।

पार्षद कमलेश कालरा और एमआईसी मेंबर जीतू यादव (जाटव) के बीच के विवाद में पुलिस का भोपाल से मिले संकेत और शहर में गुस्से को देखने के बाद जमीर जगाया है। हालांकि, अज्ञात 40 में से 10 की ही पहचान की और इसमें से 6 को गिरफ्तार किया। लेकिन इसके बाद भी जीतू यादव पर केस दर्ज करने की हिम्मत पुलिस नहीं जुटा सकी है।

इसलिए बनता है जीतू पर केस

हत्या करने वाले पर केस होता है तो हत्या के लिए सुपारी देने वाले यानी हत्या कराने वाले को भी अपराधी बनाया जाता है। पुलिस अपराध में जुटे सभी लोगों पर केस करती है तो फिर सीधी सी बात है कि जीतू पर क्यों नहीं। जीतू यादव साफ कालरा से ऑडियो में कहते सुने जा रहे हैं कि पहले माफी की वीडियो बनाओ फिर मैं उन्हें बुला लूंगा। वहीं एक मिनट सात सेकंड का जो वीडियो कालरा के नाबालिग बेटे को पीटने का है, उसमें भी साफ सुना जा रहा है कि समर्थक गुंडे साफ बोल रहे हैं कि जीतू यादव का नाम फिर मत लेना। तेरे बाप को समझा देना, अभी तुझे नंगा कर रहे हैं, पूरे परिवार को नंगा कर देंगे। साफ है यह जीतू द्वारा ही भेजे गए हैं। तो फिर जीतू पर केस और गिरफ्तारी के लिए पुलिस किसकी राह देख रही है।
जीतू-कालरा विवाद में भद पिटी तो जागी पुलिस, 6 गिरफ्तार

उधर सिंधी समाज के इकलौते नेता अब जागे

उधर, सिंधी समाज से इकलौते लोकसभा चुनाव का टिकट पाए और चुनाव जीते बीजेपी के शंकर लालवानी तो इस मामले में मुंह में दही जमाकर बैठे रहे। ना वह कालरा के घर गए और ना ही कोई टिप्पणी तब तक की जब तक सीएम डॉ. मोहन यादव का रूख नहीं देख लिया। सीएम डॉ. मोहन यादव गुरुवार को इंदौर में थे, उन्होंने इस पूरी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की बात की। इसके बाद जाकर रात को सांसद शंकर लालवानी ने ट्वीट किया और कहा कि- कालरा जी के निवास पर हुई मारपीट एवं परिवार के साथ दुर्व्यवहार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस द्वारा आरोपियों को चिन्हित किया गया है, जिसमें कुछ की गिरफ्तारी हो चुकी है। POCSO एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। अनुशासन समिति द्वारा दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

पार्षद कालरा-जीतू विवाद में जो पकड़ाए उनमें से तीन पर पहले से ही अपराध, गुंडे ही है

इधर, महापौर घटना के छह दिन बाद गए

वहीं अपने ही नगर निगम के पार्षद कमलेश कालरा के घर चार जनवरी को हुई इस घटना के छठे दिन, गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कमलेश कालरा के घर जाने की हिम्मत दिखाई। वह भी सीएम के बयान के बाद ही गए। उनके साथ पार्षद भारत रघुवंशी, कंचन गिदवानी, योगेश गेंदर भी थे। महापौर ने मुलाकात के बाद कहा कि घटना दुर्भाग्यूपर्ण है, इसमें जो भी दोषी है, इसमें एफआईआर हुई, पॉस्को लगी, गिरफ्तारी हुई है। संगठन ने भी नोटिस दिए हैं। संगठन भी आगे की कार्रवाई करेगा। वहीं कमलेश कालरा ने कहा कि घटना पर बोलने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। पॉस्को लगी यह अच्छा हुआ, जीतू यादव को पार्टी से निष्कासित किया जाए और जेल की हवा खिलाई जाए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर नगर निगम
  • MP
  • इंदौर
  • Mohan Yadav
  • इंदौर सांसद शंकर लालवानी
  • मध्य प्रदेश
  • बीजेपी पार्षद जीतू यादव
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव निगम
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा