देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस लॉन्च, हरदीप सिंह पुरी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
The Sootr | Sept 25, 2023, 24:00 IST
देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस लॉन्च, हरदीप सिंह पुरी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
NEW DELHI. देश में हरित हाइड्रोजन उत्पादन और इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में पहली ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस लॉन्च की गई। केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस दौरान कहा कि हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है जो कि भारत को अपने डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों को हासिल करने और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ये बस देश में शहरी परिवहन का चेहरा बदलने जा रही है। वह खुद इसकी बारिकी से निगरानी करेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही दिल्ली NCR में 15 और फ्यूल सेल बसें चलाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन को फ्यूचर का फ्यूल माना जाता है, जिसमें भारत को डीकार्बोनाइजेशन टार्गेट को पूरा करने में मदद करने की क्षमता है और 2050 तक हाइड्रोजन की ग्लोबल मांग चार से सात गुना बढ़कर 500-800 मिलियन टन होने की उम्मीद है। इस दौरान घरेलू मांग मौजूदा छह मिलियन टन से बढ़कर 2050 तक 25-28 मीट्रिक टन तक चार गुना बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मिनिस्ट्री के तहत पीएसयू 2030 तक लगभग एक MMTPA ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करने में सक्षम होंगे।
ये बस शहरी परिवहन का चेहरा बदलेगी
दिल्ली NCR में 15 और फ्यूल सेल बसें चलाने की योजना
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari