देश का पहला पीडियाट्रिक ट्रामा इमरजेंसी सेंटर भोपाल एम्स में तैयार, बच्चों के इलाज में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

Chandresh Sharma | Sept 30, 2023, 24:00 IST
Share
देश का पहला पीडियाट्रिक ट्रामा इमरजेंसी सेंटर भोपाल एम्स में तैयार, बच्चों के इलाज में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका
देश का पहला पीडियाट्रिक ट्रामा इमरजेंसी सेंटर भोपाल एम्स में तैयार, बच्चों के इलाज में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

बच्चों के इलाज के लिए देश का पहला पीडियाट्रिक ट्रामा इमरजेंसी सेंटर भोपाल एम्स में तैयार हो चुका है। 18 साल तक के किशोरों का यहां इलाज हो सकेगा।

BHOPAL. बच्चों के इलाज के लिए देश का पहला पीडियाट्रिक ट्रामा इमरजेंसी सेंटर भोपाल एम्स में तैयार हो चुका है। किसी भी हादसे में गंभीर रूप से घायल होने या फिर किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित 18 साल तक के किशोरों का यहां इलाज हो सकेगा। इसके संचालन के लिए बनी एसओपी पर विचार मंथन के लिए अमेरिका से डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि समेत देश के कई पीडियाट्रिक विशेषज्ञ शामिल होंगे।

आज आयोजित है विचार मंथन कार्यक्रम

भोपाल एम्स के डायरेक्टर डॉ अजय सिंह ने बताया कि यह पहला मौका है जब 12 साल और 18 साल तक के बच्चों के लिए पीडियाट्रिक ट्रामा इमरजेंसी सेंटर बनाया गया है। इसके संचालन के लिए एसओपी बनाई गई है जिस पर विचार मंथन किया जाएगा। डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि समेत देश के विभिन्न पीडियाट्रिक स्पेशलिस्ट इसमें शामिल होकर विचार व्यक्त करेंगे।

डॉक्टरों को दी जाएगी ट्रेनिंग

पीडियाट्रिक इमरजेंसी के संबंध में प्रदेश के सभी सरकारी डॉक्टरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इतना ही नहीं जिला अस्पतालों के साथ सीएचसी और पीएचसी स्तर के डॉक्टरों को भी इस बाबत प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे पीडियाट्रिक इमरजेंसी को समझें और सही प्राथमिक उपचार देकर समय पर उन्हें उच्च सुविधायुक्त अस्पताल भेज सकें।

ऐसे होगा इलाज

मौजूद कैजुअल्टी ट्रॉमा सेंटर में ही बच्चों के लिए 10 बिस्तर आरक्षित किए जाएंगे। कैजुअल्टी से पीडियाट्रिक ट्रामा की टीम पीड़ित बच्चों की निगरानी करेगी। टीम यह निर्धारित करेगी कि बच्चों को सर्जिकल स्थिति में लेना है या मेडिकल स्थिति में। इसी के आधार पर आगे के इलाज के लिए संबंधित पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में बच्चों को रेफर किया जाएगा।

Tags:
  • MP News
  • MP न्यूज़
  • Pediatric Trauma Emergency Center
  • the country's first center in Bhopal AIIMS
  • WHO representatives are coming
  • पीडियाट्रिक ट्रामा इमरजेंसी सेंटर
  • देश का पहला सेंटर भोपाल एम्स में
  • WHO के प्रतिनिधि आ रहे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा