बंदूक लहराकर घर में घुसने वाले पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को कोर्ट ने भेजा जेल

Sandeep Kumar | Mar 02, 2024, 18:16 IST
Share
PIC
डीसीपी कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी को भेजा जेल

इंदौर में एक घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में डीसीपी कोर्ट ने कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद अनवर कादरी को जेल भेज दिया। कोर्ट में इसे लेकर लंबी बहस हुई, कोर्ट ने यहां तक पूछा कि नाम कादरी है तो फिर डकैत क्यों कहते हैं?

संजय गुप्ता @ INDORE
इंदौर सदर बाजार में बुधवार को बंदूक लहराकर जावेद नाम के व्यक्ति के यहां घुसकर मारपीट करने, दहशत फैलाने वाले कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी ( Former Congress councilor Anwar Qadri ) उर्फ डकैत को डीसीपी कोर्ट ( DCP Court ) ने जेल भेज दिया है। कोर्ट में इसे लेकर लंबी बहस हुई, कोर्ट ( Court ) ने यहां तक पूछा कि नाम कादरी है तो फिर डकैत क्यों कहते हैं? इस पर शासकीय अधिवक्ता ने कहा कि इसकी छवि ही ऐसी है।

ये खबर भी पढ़िए...आज Morena से MP में प्रवेश करेगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

इस तरह हुई कोर्ट में जिरह

कोर्ट- आरोपी के खिलाफ 110 जी में कार्रवाई की जा रही है, यह पूरे समाज, क्षेत्र के लिए संकट है।
अधिवक्ता- इस पर यह कार्रवाई नहीं बनती है, यह दो पक्षों का विवाद मात्र है।
पुलिस- भले ही दो लोगों के बीच था, लेकिन यह संकट पैदा करने वाला है। खुलेआम बंदूक लेकर धमका रहा है। घर में घुसकर महिलाओं को भई मार रहा है।
वकील- बंदूक वह आत्मरक्षा के लिए लेकर गया था।
पुलिस- हमने सभी न्यूज पेश की है, सीसीटीवी फुटेज है, वह ऐसे घुसा जैसे बड़ा हमला करना चाहता है, बंदूक भी लोड थी।
कोर्ट- इसका नाम अनवर है तो डकैत क्यों कहते हैं।
पुलिस- समाज और आसपास के लोगों ने इसकी ऐसी छवि के कारण यह नाम रखा है।
कोर्ट- पुराने अपराधों का क्या हुआ।
पुलिस- इसकी छवि के कारण राजीनामा।
कोर्ट- आरोपी के खिलाफ पहले से ही 17 गंभीर अपराध दर्ज है। इन्हें खुला नहीं छोड़ा जा सकता है।
वकील- यह राजनीतिक दबाव में कार्रवाई दिख रही है।
कोर्ट- हमने सबूतों पर यह फैसला दिया है, आप चाहे तो इसे चैलेंज कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Kamalnath के इमोशनल कार्ड से क्या BJP को होगा नुकसान?

ये खबर भी पढ़िए...Kamalnath के इमोशनल कार्ड से क्या BJP को होगा नुकसान?

लाइसेंस भी होगा निरस्त

डकैत का लाइसेंस ( Dacoit license ) भी निरस्त किया जाएगा। इसकी पूरी जानकारी निकाली जा रही है। यह लाइसेंस जम्मू-कश्मीर से पूरे भारत के लिए बना है। इसकी जानकारी भी पुलिस जुटा रही है, कहीं उसने यह लाइसेंस अधूरी जानकारी देकर तो नहीं बनवाया है। इसके बाद लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...क्या गौतम गंभीर की आक्रामकता उनकी राजनीति में आड़े आ रही है ?

बुधवार रात को घुसा था घर में

कादरी बुधवार को एक वाट्सअप मैसेज जावेद द्वारा चलाए जाने से नाराज होकर अपने साथियों के साथ बंदूक लेकर जावेद के घर घुस गया था। घर में घुसकर महिलाओं के साथ जावेद से मारपीट की। यह सभी सीसीटीवी फुटेज में दिखा। पुलिस ने जावेद की शिकायत पर कादरी पर केस किया। वहीं कादरी ने जावेद पर भी धमकी देने की शिकायत की, जिस पर क्रास एफआईआर हुई।

Tags:
  • Former Congress councilor Anwar Qadri
  • DCP Court
  • Dacoit license
  • जावेद
  • शासकीय अधिवक्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा