इंदौर गुरूसिंघ सभा अध्यक्ष मोनू भाटिया के टूर्नामेंट में क्रिकेट टीम को जमकर पीटा, थाने गए तो दबाव बनाकर आयोजकों ने शिकायत रुकवाई
Pratibha Rana | Jan 28, 2024, 14:09 IST
इंदौर गुरूसिंघ सभा अध्यक्ष मोनू भाटिया के टूर्नामेंट में क्रिकेट टीम को जमकर पीटा, थाने गए तो दबाव बनाकर आयोजकों ने शिकायत रुकवाई
प्रतापनगर क्रिकेट टीम के सदस्यों को जमकर पीटा गया, क्योंकि वहां चल रहे सट्टे को लेकर उन्होंने आपत्ति ली थी और यह टीम मैच जीत गई थी।
संजय गुप्ता, INDORE. मप्र-छग केंद्रीय गुरूसिंघ सभा के अध्यक्ष मोनू उर्फ हरपाल सिंह भाटिया द्वारा कराए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार ( 27 जनवरी) रात को जमकर विवाद हो गया। प्रतापनगर क्रिकेट टीम के सदस्यों को जमकर पीटा गया, क्योंकि वहां चल रहे सट्टे को लेकर उन्होंने आपत्ति ली थी और यह टीम मैच जीत गई थी। पीड़ित पक्ष जब शिकायत के लिए अन्नपूर्णा थाने गए तो वहां दबाव बनाने आयोजक पहुंचे और रिपोर्ट रूकवा दी। अब इधर टीम रविवार को होने वाले फाइनल मैच में नहीं खेलने का बोल रही है। पीड़ित हरपाल होरा ने कहा कि बात चल रही है मैं अभी इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं, फाइनल मैच खेलेंगे या नहीं यह तय नहीं है।
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक टर्फ पर मोनू द्वारा यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है। इसमें शनिवार को सेमीफाइनल मैच प्रतापनगर और आयोजकों की टीम के बीच हो रहा था। इसी दौरान एक युवक ने शर्त के नाम पर सट्टा शुरू कर दिया कि इस ओवर में इतने रन बनेंगे दो हजार की शर्त लगाइए, इस बॉल पर आउट होगा। इसे लेकर प्रतापनगर टीम ने आपत्ति ली तो इसी पर विवाद शुरू हो गया। मैच खत्म होने जा रहा था तभी आयोजकों ने गेट बंद कर दिया। इसके बाद प्रतापनगर के जीतने के बाद टीम के सदस्यों को जमकर पीटा।
इस दौरान वहां मौजूद महिलाएं जब बीच-बचाव के लिए पहुंची तो उनके साथ भी गलत व्यवहार हुआ और बदतमीजी की गई। गेट बंद होने से वह भी नहीं निकल पाई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा और इस दौरान हरपाल होर, वीर होरा, सिल्की होरा, रोम्पी बग्गा, सलूजा परिवार के सदस्यों सहित कई लोगों के साथ मारपीट हुई।
इसके बाद जब गेट खुला तो टीम के सदस्य थाने पर शिकायत करने के लिए पहुंचे ही थे कि वहां पर आयोजक अपने साथ भारी संख्या में समर्थक लेकर पहुंच गए और शिकायत करने के लिए रोका गया। इसके लिए दबाव- प्रभाव सभी तरह के प्रयास हुए और आखिर में टीम थाने मे बिना शिकायत के लौट गई।
सट्टे को रोकने को लेकर हुआ विवाद
महिलाएं भी बीच-बचाव के लिए आई तो हुई बदतमीजी
पीड़ित थाने पहुंचे तो आयोजक भारी संख्या में पहुंचे, दबाव बनाया
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj