पुलिस का दावा : मध्य प्रदेश में घटे अपराध, SC-ST के खिलाफ 22% कम हुआ क्राइम
Dolly patil | Sept 16, 2024, 13:29 IST
Crime Records Bureau
पिछले साल की तुलना में इस साल के पहले 7 माह की अवधि में ना सिर्फ आईपीसी और बीएनएस अपराधों में कमी आई है, बल्कि विभिन्न प्रकार के गंभीर अपराध, महिलाओं बच्चों और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विरुद्ध अपराधों में भी कमी आई है।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के संबंध में की जा रही कार्यवाहियों के सकारात्मक परिणाम नजर आ रहे हैं।राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (Crime Records Bureau) पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वर्ष 2023 एवं 2024 के 1 जनवरी से 31 जुलाई तक हुए अपराधों की समीक्षा की गई थी।
इस समीक्षा में ये तथ्य निकलकर सामने आया हैं कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष के पहले 7 माह की अवधि में ना सिर्फ आईपीसी और बीएनएस अपराधों में कमी आई है, बल्कि विभिन्न प्रकार के गंभीर अपराध, महिलाओं बच्चों और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विरुद्ध अपराधों में भी कमी आई है।
बीएनएस छोटे-मोटे संगठित अपराध को अपराध के रूप में परिभाषित करता है। इसमें शामिल हैं वाहन चोरी, जेबकतरी, सार्वजनिक परीक्षा के प्रश्नपत्रों की बिक्री, गिरोह द्वारा किए गए संगठित अपराधों के सभी रूप।
बता दें कि अपराधों की समीक्षा में पाया गया कि लूट के अपराधों में 23.22% की कमी आई है। नकबजनी में 9.53% की कमी आई है। इसी प्रकार सामान्य चोरी में 6.51% की कमी परिलक्षित हुई है। पिछले 7 माह में कुल 182714 IPC+BNS अपराध घटित हुए। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 189178 अपराध घटित हुए हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि विगत 7 माह में अपराधों में 3.53% की कमी आई है। इस संबंध में उल्लेखनीय है कि गंभीर अपराधों जैसे हत्या के प्रकरणों में 7.15%, डकैती में 51.56% से अधिक की कमी आई है।
जानकारी के मुताबिक 7 माह में महिलाओं के विरुद्ध घटित गंभीर अपराधों में कमी आई है। बलात्कार के प्रकरणों में 10.22% की कमी, सामूहिक बलात्कार के प्रकरणों में 19.01% की कमी, छेड़छाड़ के प्रकरणों में 9.85% की कमी, दहेज प्रताड़ना में 3.23% की कमी आई है। इसी प्रकार बच्चों ( पॉक्सो एक्ट ) के विरुद्ध घटित अपराधों में भी 14% की कमी आई है।
पिछले7 माह में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विरुद्ध घटित गंभीर अपराधों में पिछली अवधि की तुलना में 22.04 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है, जो अपराध वर्ष- 2023 में (1 जनवरी से 31 जुलाई) 4033 थे, वह वर्ष 2024 में घटकर 3144 हो गये है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति/जनजाति के हॉटस्पॉट में भी कमी आई है। यह मध्य प्रदेश पुलिस की इन वर्गों के प्रति संवेदनशीलता एवं व्यावसायिक दक्षता से संभव हुआ है।
समीक्षा में क्या तथ्य निकला
| क्र. | अपराध शीर्ष | वर्ष | वर्ष | प्रतिशत बदलाव |
| 2023 | 2024 | 2023/2024 | ||
| हत्या | 1174 | 1090 | -7.15% | |
| हत्या का प्रयास | 1104 | 968 | -12.31% | |
| डकैती | 64 | 31 | -51.56% | |
| लूट | 805 | 618 | -23.22% | |
| रेप | 2583 | 2319 | -10.22% | |
| गैंग रेप | 163 | 132 | -19.01% | |
| छेड़छाड़ | 2151 | 1939 | -9.85% | |
| दहेज प्रताड़ना | 2875 | 2782 | -3.23% | |
| नकबजनी | 6169 | 5581 | -9.53% | |
| चोरी | 21828 | 20407 | -6.51% | |
| कुल पोक्सो | 2766 | 2376 | -14% | |
| महिलाओं पर घटित कुल अपराध | 12968 | 11941 | -7.91% | |
| अनु.जाति/अनु.जनजाति पर कुल अपराध | 4033 | 3144 | -22.04% | |
| अन्य IPC (2024 IPC+BNS) | 132280 | 130819 | -1.10% | |
| Total | 189178 | 182714 | -3.53 % | |
क्या होता है बीएनएस अपराध
चोरी के मामलों में आई कमी
रेप के मामलों में कमी
एससी एसटी के अपराध में भी कमी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari