MP में फसल हो रही बर्बाद, कोल्ड स्टोरेज की कमी से सड़ रही किसानों की कमाई

Aman Vaishnav | Aug 23, 2026, 14:51 IST
Share
MP में फसल हो रही बर्बाद
MP में फसल हो रही बर्बाद

मध्यप्रदेश, बिहार और यूपी समेत कई राज्यों में सही रख-रखाव न मिलने से फल-सब्जियां खराब हो रही हैं। एमपी में सबसे ज्यादा अमरूद-लौकी बर्बाद हो रहा है।

एक तरफ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करती है। दूसरी तरफ हकीकत कुछ और ही कहती है। मध्य प्रदेश में तैयार फसल खेतों और मंडियों में ही बर्बाद हो रही है। वजह है सही भंडारण का न होना।

केंद्र सरकार की एक ताजा सर्वे रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। इसके मुताबिक एमपी में फलों में सबसे ज्यादा नुकसान अमरूद को होता है।

सब्जियों में सबसे ज्यादा नुकसान लौकी का है। कोल्ड स्टोरेज और सही सप्लाई चेन न होने से किसानों की मेहनत बेकार जा रही है।

क्यों बर्बाद हो रही फसलें

दरअसल फसल कटने के बाद उसे सही तरीके से रखना जरूरी होता है। इसे फसलोत्तर प्रबंधन कहा जाता है। जब यह प्रबंधन कमजोर होता है, तो फल-सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं। कोल्ड स्टोरेज, ग्रेडिंग और पैकेजिंग की सुविधा न मिलने से यह नुकसान और बढ़ जाता है।

crop-loss-post-harvest-management-states
crop-loss-post-harvest-management-states


मध्य प्रदेश का हाल सबसे खराब

नैब्कॉन्स (NABCONS – NABARD Consultancy Services) के अध्ययन के अनुसार मध्य प्रदेश में बागवानी फसलों पर सबसे बड़ा संकट है। राज्य में अमरूद 14.93% की दर से बर्बाद होता है। यह राज्य में किसी भी फल की सबसे बड़ी बर्बादी (किसानों की फसल हो रही बर्बाद) है।

सब्जियों में लौकी 7.46% और फूलगोभी 6.46% तक खराब हो जाती है। साइट्रस यानी नींबू वर्गीय फल भी 7.40% तक नष्ट होते हैं। काला चना 6.73% तक बर्बाद होता है।

मसालों और दलहन का भी नुकसान

मिर्च में 6.29%, हरी मटर में 6.27% और धनिया में 6.01% नुकसान दर्ज हुआ है। मूंगफली 6.11% तक खराब होती है। दलहन में चना 5.85% तक बर्बाद होता है। अनाज में बाजरा 4.53% और शिमला मिर्च 4.33% तक नुकसान झेलती है।

यह आंकड़े साफ बताते हैं कि बंपर पैदावार के बावजूद किसान की जेब खाली रह जाती है। कोल्ड चेन टूटने की सीधी कीमत किसान चुकाता है।

f5e8f21c-0aa
f5e8f21c-0aa


दूसरे राज्यों में भी यही संकट

यह समस्या सिर्फ मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं है। कई राज्यों में अलग-अलग फसलों को यह मार झेलनी पड़ रही है।

उत्तर प्रदेश और बिहार

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा नुकसान खरबूजे का होता है। यह 7.25% तक बर्बाद (किसानों की फसल हुई ख़राब) होता है। पोल्ट्री मीट में भी 7.24% नुकसान दर्ज हुआ है। गन्ना 6.91% तक बर्बाद होता है।

बिहार में अमरूद की स्थिति सबसे खराब है। यहां अमरूद 15.36% तक बर्बाद होता है, जो देश में सबसे ज्यादा है। टमाटर भी 12.36% तक खराब होता है। पत्ता गोभी की बर्बादी 8.70% दर्ज हुई है।

068b636d-4a2
068b636d-4a2


राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र

राजस्थान में सोयाबीन 6.54% और गेहूं 6.25% तक बर्बाद होता है। मूंग में 6.21%, ज्वार में 6.01% नुकसान होता है। चना 5.83% और धान 5.81% तक खराब होता है।

गुजरात में टमाटर की बर्बादी सबसे ज्यादा है, यह 10.97% तक पहुंचती है। पत्ता गोभी भी 8.39% तक सड़ जाती है।

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में समुद्री मछली 8.80% तक बर्बाद होती है। साइट्रस फलों का नुकसान भी 8.79% दर्ज हुआ है।

crop-loss-post-harvest-management-states
crop-loss-post-harvest-management-states


सरकार का क्या है प्लान

इस नुकसान को रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास करने का दावा करती है। कोशिश यह है कि किसानों को वैज्ञानिक भंडारण, कोल्ड चेन, ग्रेडिंग और पैकेजिंग जैसी सुविधाएं मिल सकें।

इसके लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय कुछ बड़ी योजनाएं चला रहा है। इनका मकसद फसल बर्बादी को कम करना और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के निर्यात को बढ़ाना है।

हालांकि जमीनी हकीकत यही बताती है कि यह प्रयास अब तक नाकाफी साबित हुए हैं। जब तक हर मंडी और गांव तक कोल्ड स्टोरेज नहीं पहुंचता, तब तक किसानों का यह नुकसान जारी रहने की आशंका है।

ये खबरें भी पढ़िए...

राशन की 99% चीजों के बढ़े दाम, दाल,तेल, चीनी और दूध सब महंगा

2027 तक महंगी होंगी खाने-पीने की चीजें, सुपर अल नीनो की दोहरी मार बनेगी वजह

भारत में सूखे का खतरा, सदी का सबसे खतरनाक अल-नीनो दस्तक देने को तैयार!

प्याज-टमाटर, दाल-चीनी और तेल के दाम बढ़े, जानें क्यों त्योहारों से पहले बिगड़ रहा बजट

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • किसानों की फसल हो रही बर्बाद
  • किसान
  • किसानों की फसल हुई ख़राब
  • फसल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google