मंदसौर में बाइक समेत नदी में बहा परिवार, बचाने कूदे 2 युवक भी डूबे
Sourabh Bhatnagar | Sept 09, 2024, 15:58 IST
बाइक समेत नदी में बहा परिवार!
मंदसौर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के नाहरगढ़ में शिवना नदी पर बने एक पुल को पार करते समय बाइक सवार दंपति और उनके दो बच्चे नदी में बह गए।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के नाहरगढ़ में शिवना नदी पर बने एक पुल को पार करते समय बाइक सवार दंपति और उनके दो बच्चे नदी में बह गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दंपति और उनके बच्चों को बचाने नदी में कूदे दो युवक भी डूब गए हैं। खबर है कि स्थानीय लोगों ने किसी तरह एक बच्ची और एक युवक को बचा लिया है। वहीं, गोताखोरों की मदद से महिला और एक बच्चे का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया है।
फिलहाल महिला के पति और डूब रहे परिवार को बचाने कूदे एक युवक की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि नदी में तेज बहाव होने के बावजूद दंपति ने पुल पार करने की कोशिश की और इस दौरान बाइक के अनियंत्रित होने से यह बड़ा हादसा हो गया।
मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम रविंद्र सिंह परमार ने कहा कि बीती रात जलस्तर बढ़ने के कारण से शिवना नदी पर बने पुल पानी था लेकिन सुबह पुल से पानी उतरने पर आवागमन चालू हो गया था। एसडीएम ने बताया कि बाइक पर कुल 4 लोग सवार थे और आगे बैग भी रखा हुआ था। आशंका है कि बाइक के अनियंत्रित होने के चलते यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि गोताखोरों की टीमों ने 2 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं और 2 की तलाश की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें...18 घंटे बाद शव मिला पीपुल्स हॉस्पिटल के डॉक्टर का शव, दोस्तों संग गए थे पिकनिक मनाने
मंदसौर के एक अन्य अधिकारी ने बताया है कि बाइक सवार शख्स सीतामऊ के मोरखेड़ा गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि शख्स अपनी पत्नी, 12 साल की बेटी और 4 महीने के बेटे को बाइक से लेकर कहीं जा रहा था। अधिकारी की मानें तो दंपति के पुल पर आने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और चारों लोग नदी में बह गए। उन्होंने कहा कि उनको बचाने के लिए दो युवकों ने नदी में छलांग लगा दी लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण वे भी डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने एक बच्ची और एक युवक को बचा लिया। वहीं, घटना के एक घंटे बाद महिला और उनके 4 माह के बेटे का शव नदी से बाहर निकाला गया व उन्हें बचाने कूदे एक युवक व बाइक सवार शख्स की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें...स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक गंगा में डूबे, गोताखोर ने जान बचाने के लिए मांगे थे 10 हजार रुपए, लेकिन...
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए आगे बताया कि जिस समय बाइक सवार शख्स पुल पार कर रहा था, उस दौरान पुल पर तेज बहाव में पानी बह रहा था। पुलिस की मानें तो उस दौरान वहां मौजूद लोगों ने शख्स को पुल पार करने से मना भी किया था लेकिन वह नहीं माना और ये हादसा हो गया।
फिलहाल महिला के पति और डूब रहे परिवार को बचाने कूदे एक युवक की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि नदी में तेज बहाव होने के बावजूद दंपति ने पुल पार करने की कोशिश की और इस दौरान बाइक के अनियंत्रित होने से यह बड़ा हादसा हो गया।
लापता की तलाश जारी
ये भी पढ़ें...18 घंटे बाद शव मिला पीपुल्स हॉस्पिटल के डॉक्टर का शव, दोस्तों संग गए थे पिकनिक मनाने
4 माह के मासूम की गई जान
ये भी पढ़ें...स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक गंगा में डूबे, गोताखोर ने जान बचाने के लिए मांगे थे 10 हजार रुपए, लेकिन...
मना करने पर भी पुल किया पार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari