नवरात्र में पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, देखिए मां के शक्तिपीठों की एक झलक

Sourabh Bhatnagar | Oct 03, 2024, 15:57 IST
Share
तांता
तांता

आज से शारदीय नवरात्रि की हो चुकी है। मध्य प्रदेश में प्राचीन मंदिरों में भक्त देवी की आराधना करने पहुंच रहे हैं। जगह-जगह मंदिरों में लंबी लाइनें लगीं हुई हैं।

आज यानी 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में प्राचीन मंदिरों में भक्त देवी की आराधना करने पहुंच रहे हैं। देवी मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में मैहर में विराजित शक्ति पीठ हो या नलखेड़ा की मां बलगामुखी या फिर देवास स्थित माता टेकरी बड़ी माता का मंदिर सभी जगह बड़ी संख्या में भक्त माता का आशीर्वाद पाने मंदिरों में पहुंच रहे हैं। जानिए कहां-कहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है

मैहर माता का मंदिर

मैहर माता का मंदिर, आल्हा करते हैं आरती पर दिखाई नहीं देते
मैहर माता का मंदिर, आल्हा करते हैं आरती पर दिखाई नहीं देते

मैहर जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर त्रिकूट पर्वत पर माता शारदा देवी का मंदिर है। माना जाता है कि देश भर में माता शारदा का अकेला मंदिर मैहर में ही है। नवरात्र के पहले दिन मैहर माता के दर्शन करने भारा संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। मां शारदा मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की संख्या को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

ये भी पढ़ें...नवरात्रि का पहला दिन : मां शैलपुत्री की ऐसे करें आराधना, सभी मन्नतें होंगी पूरी

देवास टेकरी

देवास में मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा का मंदिर है शक्तिपीठ, यहीं गिरा था  मां सती का रक्त - Navratri 2022 Tulja Bhavani and Chamunda Mata Temple in  Dewas is shakti peeth
देवास में मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा का मंदिर है शक्तिपीठ, यहीं गिरा था मां सती का रक्त - Navratri 2022 Tulja Bhavani and Chamunda Mata Temple in Dewas is shakti peeth

देवास स्थित माता टेकरी बड़ी माता तुलजा भवानी और छोटी माता चामुंडा भवानी के दर्शन करने के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। माता के दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ रही है। यहां नवरात्रि की शुरुआत से पूरे 9 दिन तक लोगों की यहां भारी भीड़ लगी रहती है। बताया जाता है कि इन दिनों देश भर से लोग माता के दर्शन करने आते हैं। बताया जाता है कि यहां उज्जैन के राजा भर्तहरि ने कभी तपस्या की थी।

विंध्यवासिनी बीजासन माता मंदिर सलकनपुर

सलकनपुर में मां विंध्यवासिनी का देवी धाम। - Dainik Bhaskar
सलकनपुर में मां विंध्यवासिनी का देवी धाम। - Dainik Bhaskar

आज सीहोर जिले के सलकनपुर में स्थित विंध्यवासिनी बिजासन माता के दरबार में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। भोपाल और आस-पास के जिलों के लोग बड़ी संख्या में माता का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। यह 400 साल पुराना मंदिर बताया जाता है। कहा जाता है कि यहां मनोकामना पूरी होने पर भक्त माता के दरबार में अखंड ज्योत जलाते हैं और तुलादान करते हैं। आपको बता दें बीते दिनों से ये मंदिर भी लड्डू विवाद में घिरा हुआ है।

बगलामुखी मंदिर

maa baglamukhi temple nalkheda agar malwa puja havan stopped due to pandits  dharna against mandi employee sdmp | नवरात्री में रुका मां बगलामुखी का  अनुष्ठान, धरने पर बैठ गए पंडित, जानिए पूरा
maa baglamukhi temple nalkheda agar malwa puja havan stopped due to pandits dharna against mandi employee sdmp | नवरात्री में रुका मां बगलामुखी का अनुष्ठान, धरने पर बैठ गए पंडित, जानिए पूरा

आगर मालवा जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर नलखेड़ा में मां बगलामुखी का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां 54 साल से अखंड ज्योत जल रही है। माना जाता है कि यह मंदिर पांडव काल में बना था। नवरात्रि में यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। आज भी यहां भारी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें...शारदीय नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या न खाएं... ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

पीतांबरा पीठ

पीताम्बरा पीठ की स्थापना एक सिद्ध संत, जिन्हें लोग 'स्वामीजी महाराज' कहकर पुकारते थे, ने की थी.
पीताम्बरा पीठ की स्थापना एक सिद्ध संत, जिन्हें लोग 'स्वामीजी महाराज' कहकर पुकारते थे, ने की थी.

दतिया में स्थित मां पीतांबरा के मंदिर में भी सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। लंबी कतारों में खड़े भक्त मां के दर्शन करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधन ने बाहर से आए देवी के भक्तों के ठहरने की व्यवस्था भी की है। आ यहां करीब 60 हजार से अधिक श्रद्धालु के पहुंचने का अनुमान है। आपको बता दें कि आज प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने भी दतिया पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना की।

हरसिद्धि मंदिर

Harsiddhi Temple Online Puja: फर्जी वेबसाइट बनाकर उज्जैन के हरसिद्धि मंदिर  में पूजा की आनलाइन बुकिंग - Harsiddhi Temple Online Puja Online booking of  worship in Ujjains Harsiddhi temple by ...
Harsiddhi Temple Online Puja: फर्जी वेबसाइट बनाकर उज्जैन के हरसिद्धि मंदिर में पूजा की आनलाइन बुकिंग - Harsiddhi Temple Online Puja Online booking of worship in Ujjains Harsiddhi temple by ...

आज उज्जैन स्थित शक्तिपीठ माता हरसिद्धि मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हरसिद्धि मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है। मान्यता है कि यहां माता सती के दाहिनी हाथ की कोहनी गिरी थी। यहां मां हरसिद्धि की मूर्ति पूर्वमुखी होकर श्रीयंत्र पर विराजित है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • मैहर माता मंदिर
  • बगलामुखी मंदिर
  • पीतांबरा पीठ
  • दतिया पीतांबरा पीठ
  • सलकनपुर माता मंदिर
  • शारदीय नवरात्रि 2024
  • शारदीय नवरात्रि
  • हरसिद्धि मंदिर
  • देवास टेकरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि