इंदौर में PM मोदी का रोड शो 45 मिनट चला, जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगे, गाड़ी में साथ खड़े रहे VD शर्मा, विजयवर्गीय अंदर बैठे

Vikram Jain | Nov 14, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में PM मोदी का रोड शो 45 मिनट चला, जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगे, गाड़ी में साथ खड़े रहे VD शर्मा, विजयवर्गीय अंदर बैठे
इंदौर में PM मोदी का रोड शो 45 मिनट चला, जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगे, गाड़ी में साथ खड़े रहे VD शर्मा, विजयवर्गीय अंदर बैठे

इंदौर में पीएम मोदी ने रोड शो किया, इस दौरान जनता ने पुष्पवर्षा की और जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाए।

संजय गुप्ता, INDORE. विधानसभा चुनाव प्रचार खत्म होने के 24 घंटें पहले इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 1.40 किमी लंबा रोड शो मंगलवार शाम को पूरा हुआ। पीएम मोदी शाम को इंदौर पहुंचने पर सीधे बड़ा गणपति पहुंचे और वहां पूजा की, 101 बटुकों ने मंत्रोच्चार किया। इसके बाद वह रोड शो की खुली कार में बैठकर शाम 6.30 बजे रवाना हुए और 7.15 बजे रोड शो राजवाड़ा पर पहुंचा। यहां उन्होंने मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर रवाना हुए।

गाड़ी में वीडी शर्मा खड़े रहे, विजयवर्गीय अंदर बैठे

गाड़ी में पीएम मोदी के साथ केवल प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ही साथ में थे। हालांकि लोगों को विजयवर्गीय रोड शो में ज्यादा नजर नहीं आए, क्योंकि वह कार में ड्राइवर के पास सीट पर बैठे हुए थे। वहीं प्रदेशाध्यक्ष शर्मा, पीएम के साथ खड़े हुए थे। बाकी कोई नेता उनके साथ नहीं था।

रास्ते पर हाथ हिलाकर किया अभिवादन, फूलों से हुआ स्वागत

पीएम मोदी का रास्ते पर जमकर स्वागत हुआ और हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद थी। लोग दुकानों और घरों के ऊपर बालकनियों, छतों पर दोपहर से ही आकर जम गए थे। लोगों ने जमकर उन पर फूल वर्षा की और जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाए। पीएम मोदी ने भी किसी को निराश नहीं किया और उनका हाथ हिलाकर अभिवादन किया। फूलों की बारिश इतनी हुई कि पूरी कार फूलों से भर गई।

रोड शो तीन विधानसभा क्षेत्रों से गुजरा

रोड शो तीन विधानसभा क्षेत्र इंदौर-1, इंदौर-3 और इंदौर-4 से होकर गुजरा। कैलाश विजयवर्गीय के क्षेत्र इंदौर-1 में मोदी के रोड शो का सबसे लंबा रूट रहा। इंदौर-1 में बड़ा गणपति से लेकर खजूरी बाजार तक का आधा हिस्सा करीब एक किमी का शामिल था, खजूरी बाजार से राजवाड़ा तक का 300 मीटर का हिस्सा इंदौर-3 में पड़ा। गोराकुंड चौराहे के पास जाने वाली गली का इलाका पूरा इंदौर-4 में रहा जो सौ मीटर करीब था।

राजवाड़ा पर सुरक्षा में चूक

पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक तब हुई जब राजवाड़ा चौक पर उनकी गाड़ी के आगे सुरक्षा के लिए लगा बैरिकेड गिर गया। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे पीएम मोदी झटका लगने से हिल गए। हालांकि तत्काल इसे संभाल लिया गया।

गर्भवती महिला लिए खोले गए बैरिकेड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो पहले बैरिकेड को कुछ देर के लिए खोला गाया। बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक लगे बैरिकेड्स को खजूरी बाजार में एक प्रेग्नेंट महिला को अस्पताल में एडमिट कराने के लिए खोला गया। ड्यूटी पर मौजूद डीआईजी नारकोटिक्स विंग अमित सिंह और टीआई विनोद तिवारी ने महिला की समस्या को देख पीएम मोदी की सुरक्षा में लगी बैरिकेडिंग को एसपीजी से बात कर तुरंत वहाँ से हटवा कर महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला को वहां एक निजी अस्पताल सौरभ में भर्ती कराया गया। बैरिकेडिंग नहीं खुलने पर महिला को तीन किमी घूमकर आना होता।

रोड शो खत्म होते ही महापौर ने शुरू किया सफाई अभियान

पीएम मोदी के रोड शो के बाद नगर निगम और महापौर ने एक और स्वच्छता की मिसाल पेश करते हुए सफाई अभियान भी शुरू कर दिया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रोड शो के दौरान फैले फूल को साफ करने के लिए सफाई अभियान शुरू कर दिया। बताया कि इंदौर क्यों लगातार छह बार देश में सबसे साफ स्वच्छ शहर के रूप में पहचान रखता है और पीएम तक इसकी प्रशंसा करते हैं।

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • Indore Mayor Pushyamitra Bhargava
  • इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • PM Modi's road show in Indore
  • Modi-Modi echo in Indore
  • इंदौर में पीएम मोदी का रोड शो
  • इंदौर में मोदी-मोदी की गूंज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा