क्रूरता की हदें पार: शहडोल में सांपों को पकड़कर कई दिनों तक भूखा रखा गया, मुंह पर लगाया फेवीक्विक

Sourabh Bhatnagar | Sept 12, 2024, 16:26 IST
Share
सपेरों ने पार की क्रूरता की हद!
सपेरों ने पार की क्रूरता की हद!

शहडोल में सांपों के दांत तोड़कर उनके मुंह को फेवीक्विक से चिपकाए जाने का मामला सामने आया है। मामले में 4 सपेरों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ लोगों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी थी।

मध्य प्रदेश से शहडोल ( Shahdol ) जिले में कुछ सपेरों ने सांपों ( Snakes ) को पकड़ा और कई दिनों तक उन्हें भूखा रखा। क्रूर सपेरे यहीं नहीं रुके, बाद में उन्होंने सांपों के दांत तोड़ दिए और फिर उनके मुंह को फेवीक्विक ( Feviquick ) से चिपका दिया। मामले की सूचना होने पर वन विभाग के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और 4 सपेरों को गिरफ्तार ( Arrested) कर जेल भेज दिया।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

चंद पैसे कमाने के लालच में की क्रूरता

बताया जा रहा है सपेरों ने चंद पैसे कमाने के लालच में इस क्रूरता को अंजाम दिया है। सपेरे इन सांपों को पिटारे में बंद कर गली-गली घूमते थे और लोगों को दिखाकर इसके जरिए कमाई करते थे। कुछ लोगों ने इन सांपों पर ध्यान दिया और सपेरों के चंगुल से इन्हें मुक्त कराया। साथ ही उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग को भी दी।

दांत तोड़कर कई दिन भूखा रखा, मुंह पर लगाया फेवीक्विक

लोगों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सपेरों ने पहले सांपों के दांत तोड़े और फिर उन्हें कई दिनों तक भूखा रखा। उन्होंने कहा कि बाद में सपेरों ने सांपों के मुंह को फेवीक्विक से बंद कर दिया ताकि उनसे कोई खतरा न हो। पूरे मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई जिसके बाद विभाग के अधिकारियों ने सपेरों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

ये भी देखें...मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सेजहाई गांव के प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील का हाल बद्तर

कई सांप किए गए जब्त

इस पूरे मामले पर दक्षिण शहडोल वन मंडलाधिकारी ( Forest Divisional Officer ) श्रद्धा पेंद्रे का कहना है उन्हें स्थानीय लोगों के जरिए सांपों के साथ की गई क्रूरता की जानकारी मिली। इसके बाद ही चारों सपेरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सपेरों के पास से 6 इंडियन कोबरा और सैंड बोआ सांप जब्त किए गए थे जिन्हें बाद में जंगल में छोड़ दिया गया है। आपको बता दें कि मंडलाधिकारी ने सांपों के मुंह पर फेवीक्विक लगाने की बात से इनकार किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • shahdol
  • शहडोल की खबरें
  • शहडोल क्राइम
  • कोबरा सांप
  • शहडोल दुर्घटना
  • सांप
  • खतरनाक सांप
  • शहडोल क्राइम न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई