अत्याचार की सीमा पार, दलित युवक को बेल्ट से पीटा, सिगरेट से भी जलाया
Shreya Nakade | Jun 27, 2024, 09:21 IST
दलित युवक से मारपीट1
मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक दलित युवक से मारपीट का वीडियो सामने आया है। तीन युवकों ने निर्वस्त्र कर इस युवक को बुरी तरह पीटा। कट्टा दिखाकर धमकाया और सिगरेट से शरीर पर वार किए...
मध्य प्रदेश के छतरपुर में दलित युवक पर अत्याचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीन युवकों ने मिलकर एक दलित युवक की बुरी तरह पिटाई की। आरोपियों ने पीड़ित को कट्टा दिखाकर निर्वस्त्र किया। इतना ही नहीं, उसके शरीर पर कई जगह सिगरेट से भी दागीं। आरोपियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई की उन्होंने घटना का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
छतरपुर के फूलो देवी मार्ग पर पुलिया के पास तीन युवकों ने एक दलित युवक को रोका। इसके बाद उसे बेल्ट से मारने लगे। वायरल वीडियों में आरोपी पीड़ित को धमकाते और कट्टा दिखाते भी नजर आ रहे हैं।
पीड़ित युवक चिल्लाता है, आरोपियों को रोकने की कोशिश करता है पर वो नहीं सुनते। आरोपी उसे निर्वस्त्र करते हैं। पीड़ित के शरीर पर सिगरेट से वार करते हैं और उसे निर्वस्त्र कर भगा देते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
CM मोहन यादव ने की दलित परिवार से मुलाकात, पुलिस चौकी खोलने और 8 लाख 25 हजार मदद का किया ऐलान
घटना का वीडियो वायरल होते ही छतरपुर पुलिस तुरंत एक्शन में आई। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर दबोचा गया। आरोपी देवा ठाकुर, लक्की घोषी और अन्नू घोषी पुलिस की गिरफ्त में है। इनके पास से पुलिस ने एक कट्टा भी बरामद किया है।
शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते दलित युवक से मारपीट के आरोप स्वीकार किए हैं। पुलिस ने हत्या का प्रयास, लूट, अपहरण, आईटी एक्ट और एससी एसटी एक्ट के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने कार्रवाई की जानकारी दी-
ये खबर भी पढ़िए...
सागर दलित हत्याकांड में दिग्विजय सिंह की एंट्री, मुंह बोली बहन के घर तीन घंटे रुके
घटना का वीडियो वायरल होते ही, विपक्ष ने सत्ता पक्ष घेरना शुरू कर दिया। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। साथ ही प्रदेश में दलितों पर बढ़ते अत्याचार की बात कही।
जीतू पटवारी का एक्स पर पोस्ट-
बेल्ट से वार
पीड़ित युवक चिल्लाता है, आरोपियों को रोकने की कोशिश करता है पर वो नहीं सुनते। आरोपी उसे निर्वस्त्र करते हैं। पीड़ित के शरीर पर सिगरेट से वार करते हैं और उसे निर्वस्त्र कर भगा देते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
CM मोहन यादव ने की दलित परिवार से मुलाकात, पुलिस चौकी खोलने और 8 लाख 25 हजार मदद का किया ऐलान
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते दलित युवक से मारपीट के आरोप स्वीकार किए हैं। पुलिस ने हत्या का प्रयास, लूट, अपहरण, आईटी एक्ट और एससी एसटी एक्ट के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने कार्रवाई की जानकारी दी-
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर श्री जयदीप प्रसाद ने बताया कि छतरपुर में मारपीट के वायरल वीडियो पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। #MPPolice #Chhatarpur pic.twitter.com/DB972Wr4ZQ
— Madhya Pradesh Police (@MPPoliceDeptt) June 26, 2024
सागर दलित हत्याकांड में दिग्विजय सिंह की एंट्री, मुंह बोली बहन के घर तीन घंटे रुके
कांग्रेस ने उठाए सवाल
जीतू पटवारी का एक्स पर पोस्ट-
#छतरपुर जिले में दलित युवक ब्रजेश वर्मा को निर्वस्त्र कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का यह घटनाक्रम बयाँ कर रहा है कि -#मध्यप्रदेश में अब #दलित होना गुनाह हो गया है? #आदिवासी अत्याचारों में अव्वल आ रहा प्रदेश, क्या दलित उत्पीड़न में भी मिसाल बनना चाहता है?
- यह संकट अकेले… pic.twitter.com/NqMIhgKOo4
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) June 26, 2024
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari