साइबर पुलिस भोपाल की कार्रवाई: 6 घंटे से डिजिटल अरेस्ट युवक को बचाया

Ravi Singh | Nov 10, 2024, 20:30 IST
Share
Cyber ​​Police Bhopal saved a person
Cyber ​​Police Bhopal saved a person

देश में संभवत: पहली बार मध्य प्रदेश साइबर पुलिस भोपाल ने एक व्यक्ति को लाइव कार्रवाई कर 6 घंटे से डिजिटल गिरफ्तारी से बचाया। इस दौरान पुलिस ने पीड़ित को उसके बंद कमरे को खुलवाकर बाहर निकाला और करोड़ों रुपए की ठगी से बचाया।

इन दिनों देशभर में डिजिटल गिरफ्तारी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लोगों को ठगी करने की धमकी दी जा रही है और कई घंटों तक बंधक बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है, जहां ठगों ने मुंबई क्राइम ब्रांच और सीबीआई अधिकारी बनकर विवेक ओबेरॉय नाम के शख्स को लगातार 6 घंटे तक डिजिटली बंधक बनाए रखा। लेकिन इसी बीच असली पुलिस पीड़ित के घर पहुंच गई और उसे छुड़ाकर ठगी का शिकार होने से बचा लिया। यह देश का पहला मामला है, जहां डिजिटल गिरफ्तारी के दौरान ही उसे बचा लिया गया।

6 घंटे तक बनाया बंधक

ठगों ने विवेक ओबेरॉय को घर के एक कमरे में 6 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। फर्जी डिजिटल पूछताछ के दौरान पीड़ित से उसकी और उसके परिवार की निजी जानकारी और बैंकिंग डिटेल मांगी गई। उसे धमकाया गया कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही उसके परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की भी धमकी दी गई।

पुलिस ने करोड़ों की ठगी से बचाया

आरोपियों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े फर्जी नोटिस भेजे। इसी बीच पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची और पहचान पत्र मांगा। पहचान पत्र दिखाने को कहते ही जालसाजों ने स्काइप कॉल काट दी और पुलिस ने विवेक ओबेरॉय को करोड़ों रुपए की ठगी से बचा लिया।

मुंबई क्राइम ब्रांच के नाम से आया था फोन

अरेरा कॉलोनी में रहने वाले दुबई के बड़े कारोबारी विवेक ओबेरॉय के घर मुंबई क्राइम ब्रांच के नाम से एक फोन आया। जालसाज ने उन्हें धमकाया कि उनके आधार कार्ड और दूसरे दस्तावेजों का इस्तेमाल करके देश के अलग-अलग हिस्सों में फर्जी अकाउंट खोले गए हैं। इसके बाद उनसे SKYPE App Download करवाया गया और तीन मोबाइल फोन और एक लैपटॉप का इस्तेमाल करके वीडियो कॉलिंग के जरिए डिजिटली गिरफ्तार कर लिया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • भोपाल पुलिस
  • भोपाल में साइबर फ्रॉड
  • क्राइम न्यूज
  • साइबर फ्रॉड
  • digital arrest
  • digital arrest alert
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा