दैनिक भास्कर के एक्सपो में बिना रेरा प्रोजेक्ट के हुए जमकर सौदे, प्रशासन के किसी अधिकारी ने नहीं झांका

Sanjay Gupta | Jun 17, 2024, 15:16 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-17T150747.816.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-17T150747.816.jpg

इंदौर में 14 से 16 जून तक अभय प्रशाल में दैनिक भास्कर का मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो चला, इसमें जमकर बना रेरा प्रोजेक्ट के सौदे की डील की गई। द सूत्र ने इस दौरान पूरे मेले में कई स्टॉल पर जाकर बात की।

इंदौर कलेक्टोरेट की कॉलोनी सेल खासी सक्रिय है। सभी एसडीएम, ग्राहक बनकर घूम रहे हैं और बिना रेरा पंजीयन, मंजूरी वाले प्रोजेक्ट के हो रहे सौदों को रोक रहे हैं औऱ् कार्रवाई कर रहे हैं। हाल ही में एक अधिकारी ने सांसद शंकर लालवानी के मालवा उत्सव में जाकर एक स्टाल को बंद कराया जिसमें वह बिना रेरा मंजूर प्रोजेक्ट की बुकिंग कर रहा था। लेकिन इंदौर में 14 से 16 जून तक अभय प्रशाल में दैनिक भास्कर का मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो चला, इसमें जमकर बना रेरा प्रोजेक्ट के सौदे की डील की गई। यहां पर कई दलाल घूमते रहे और उन्होंने जमकर इन सौदों को लेकर बात की। द सूत्र ने इस दौरान पूरे मेले में कई स्टॉल पर जाकर बात की।

ac3ea7e5-32d
ac3ea7e5-32d


ओमेक्स का प्रोजेक्ट 4, में अभी कच्ची जमीन, 70 फीसदी बुक


ओमेक्स ग्रुप- क्या देखना चाहते हैं आप
संवाददाता- कोई प्रोजेक्ट जिसमें अभी कम राशि लगी, किश्तों में दे सकें।
ओमेक्स ग्रुप- हमारा प्रोजेक्ट सुपर कॉरिडोर पर सोनगीर में हैं। ओमेक्स 4, यहां देख सकते हैं, आनंद लोक नाम से आ रहा है
संवाददाता- क्या है रेट, बुकिंग का कैसा क्या है
ओमेक्स ग्रुप- प्लाट साइज 1150 वर्गफीट है, रेट 4000 रुपए प्रति वर्गफीट है। बुकिंग का 50 फीसदी अभी देना होगा
संवाददाता- अभी क्या विकास मंजूरी, रेरा हुआ क्या
ओमेक्स ग्रुप- नहीं अभी कुछ भी नहीं हुआ, यह हमारा नक्शा है
संवाददाता- तो इसमें से कोई भी ले सकते हैं क्या
ओमेक्स ग्रुप- नहीं 250 प्लाट है और इसमें से 150 बिक गए हैं. केवल 50-60 ही बचे हैं
संवाददाता- पेमेंट कैसे होगा
ओमेक्स ग्रुप- 50 फीसदी सेल्फ देना होगी, इसमें अभी होमलोन नहीं होगा, प्रोजेक्ट पूरा होने में दो-ढाई साल लगेंगे।

एक अन्य स्ट़ॉल पर गए तो बताया- रेरा आने वाली है अभी बुक कर लो


वहीं हमने फिर वहीं लगे एक और स्टॉल मिलन हाईट्स पर जाकर पता किया। तो वहां बैठे व्यक्ति ने एक प्रोजेक्ट बताया। इसमें अभी रेट 6000 रुपए औऱ् कार्नर वाले का रेट 6600 रुपए बताया। रेरा का पूछा तो बताया कि विकास मंजूरी हो चुकी है, बस एक-दो महीने में रेरा नंबर आ जाएगा। फिर आप कभी भी रजिस्ट्री करा सकते हैं। आप वहीं ऑफिस आ जाइए आपको प्रोजेक्ट साइट दिखा देंगे, बुक कर लीजिएगा।
दो एजेंट बोले आप दफ्तर आ जाओ बढ़िया मुनाफा करा देंगे
वहीं एक अन्य एसओएस ग्रुप जो रूद्राक्ष के नाम से प्रोजेक्ट लाता है। वहां बात की तो उन्होंने खुलकर कच्चे प्रोजेक्ट की जानकारी देना शुरू कर दिया।

एसओएस रूद्राक्ष ग्रुप- आप क्या देख रहे हैं
संवाददाता- हम कोई प्री लांचिंग वाला प्रोजेक्ट देख रहे हैं, जिसमें निवेश कर सकें
ग्रुप- आप पांच मिनट दीजिए मेरे साथ बैठिए, आपको बढ़िया मुनाफा करा दूंगा
संवाददाता- ठीक है बताइए, मेरा प्लान दो प्लाट में निवेश करने का है, एक साल में बाहर होना है
ग्रुप- सबसे बढ़िया सांवेर रोड पर है, दो प्रोजेक्ट हैं यहां पर, बुकिंग के लिए केवल 30 फीसदी राशि ही देना होगी
संवाददाता- फिर बाकी और मैं कब बाहर आ सकूंगा
ग्रुप- अभी तो विकास मंजूरी, रेरा आने में समय लगेगा। अभी बुकिंग कर लीजिए, 30-40 फीसदी राशि कर दीजिए, एक साल में ही आपको करीब हजार रुपए वर्गफीट का फायदा हो जाएगा। फिर आराम से बाहर हो जाना।
संवाददाता- और कोई प्रोजेक्ट, कम रेंज वाले
ग्रुप- आप ऑफिस आ जाइए, आपको विजिट करा देता हूं, कई सारे प्रोजेक्ट है जिसमें अभी प्री लांचिंग में सौदे करके मुनाफा करा दूंगा।

सांवेर रोड पर सबसे ज्यादा सौदे, अभी अधिकारी बने थे हीरो


सांवेर रोड पर इन दिनों इंदौर-उज्जैन फोरलेन व अन्य विकास काम देखते हुए किसानों से कच्चे में जमीन सौदे करते हुए जमकर कॉलोनियां काटी जा रही है, जिनमें अभी विकास मंजूरी से लेकर रेरा आने में एक-दो साल का समय लगेगा। तीन दिन पहले सांवेर के एसडीएम अजीत श्रीवास्तव ने बाइस के घूमकर प्री लांचिंग बुकिंग वालों के स्टॉल हटवाए थे और कार्रवाई की थी। लेकिन सौदे लगातार जारी है।

c5705109-c7d
c5705109-c7d


बिल्डर संजय दासौद भी यहीं रसीद पर कर रहे बुकिंग


सांवेर रोड पर ही बिल्डर संजय दासौद की आ रही शिवनगरी में भी जमकर सौदे हो रहे हैं। यहां पर रसीद पर सौदे हुए हैं और बुकिंग एमाउंट लिया गया है। द सूत्र के पास यह रसीद मौजूद है। इसमें बिल्डर द्वारा एक खेल किया गया है, बुकिंग रसीद में प्रोजेक्ट का नाम नहीं लिखा, क्योंकि यदि शिकायत हुई तो इसे रेरा नंबर वाले प्रोजेक्ट की बुकिंग दिखा सकेंगे और इस तरह गली से बच जाएंगे। उनके इस प्रोजेक्ट में भी आधे प्लॉट बुक हो चुके हैं।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sanjay gupta
sanjay gupta




Tags:
  • द सूत्र
  • दैनिक भास्कर के एक्सपो
  • बिल्डर संजय दासौद
  • दैनिक भास्कर का मेगा प्रॉपर्टी
  • रेरा पंजीयन
  • मंजूरी वाले प्रोजेक्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा