डेली कॉलेज के छात्रों की ऐतिहासिक सफलता, रिकॉर्ड तोड़ रिजल्ट और ग्लोबल प्लेसमेंट्स
Jitendra Shrivastava | Jun 10, 2025, 22:39 IST
Photograph: (THESOOTR)
इंदौर के डेली कॉलेज के कई छात्रों को इम्पीरियल कॉलेज लंदन, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU), यूसी सैन डिएगो, यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन, मिशिगन, पर्ड्यू, वॉटरलू, यूएससी, एमोरी, नॉर्थईस्टर्न जैसी नामी यूनिवर्सिटीज से भी ऑफर मिले हैं।
इस साल इंदौर के प्रसिद्ध डेली कॉलेज ने पढ़ाई और यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट्स के मामले में नया इतिहास रच दिया है। क्लास ऑफ 2025 के छात्रों को दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में एडमिशन मिला है।
डेली कॉलेज के छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं में भी कमाल कर दिया है।
इस शानदार प्रदर्शन के पीछे छात्रों की मेहनत, शिक्षकों का समर्पण और स्कूल का मजबूत एकेडमिक सिस्टम है। प्रिंसिपल डॉ. गुन्मीत बिंद्रा इस बदलाव की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने स्कूल में साफ विजन, मजबूत व्यवस्था और पढ़ाई को लेकर गहरी समझ बनाई है।
हम डेली कॉलेज में पढ़ाई को उतनी ही अहमियत देते हैं, जितनी कि जीवन के मूल्यों, नेतृत्व और वैश्विक सोच को। डेली कॉलेज का मकसद सिर्फ अच्छे नंबर लाना नहीं है, बल्कि ऐसे छात्र तैयार करना है, जो पढ़ाई में मजबूत हों, अच्छे इंसान हों और आज की बदलती दुनिया के लिए पूरी तरह तैयार हों।
डेली कॉलेज इंदौर | मध्यप्रदेश
thesootr links
एक छात्रा को अमेरिका की ईस्टर्न मिशिगन यूनिवर्सिटी में वीमेंस टेनिस के लिए डिविजन 1 स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप भी मिली है। इसके अलावा, कई छात्रों को इम्पीरियल कॉलेज लंदन, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU), यूसी सैन डिएगो, यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन, मिशिगन, पर्ड्यू, वॉटरलू, यूएससी, एमोरी, नॉर्थईस्टर्न जैसी नामी यूनिवर्सिटीज से भी ऑफर मिले हैं।
बोर्ड रिजल्ट्स में शानदार प्रदर्शन
- IGCSE क्लास 10: छात्रों का औसत स्कोर 81.24% रहा, जो पिछले साल से बेहतर है। गत वर्ष यह 76 प्रतिशत था। 68.61% छात्रों को A या A* ग्रेड मिला और 80.95% को ICE डिस्टिंक्शन अवॉर्ड मिला।
- AS/A लेवल (क्लास 12): पांच छात्रों ने चारों विषयों में A ग्रेड और AS इंग्लिश में भी A ग्रेड हासिल किया।
- CBSE क्लास 10 और 12: दोनों क्लासों का औसत स्कोर 82% रहा, जो डेली कॉलेज का अब तक का सबसे बेहतर औसत है। लीगल स्टडीज और इकोनॉमिक्स जैसे विषयों में छात्रों ने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई। कई छात्रों ने 100 में से 100 अंक भी हासिल किए।
इस सफलता का राज क्या है?
उनका कहना है-
डेली कॉलेज इंदौर | मध्यप्रदेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari