मरीज को स्ट्रेचर से सीमेंट की बेंच पर ऐसे पटका मानो… दमोह के अस्पताल का यह वीडियो देखकर आप भी सिहर जाएंगे
Pratibha ranaa | May 21, 2024, 08:12 IST
damoh district hospital
दमोह जिला अस्पताल प्रबंधन का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है, जिसमें एक वार्ड बॉय घायल को स्ट्रेचर से नीचे पट्टी पर पटकता हुआ दिखाई दे रहा है। यह पूरी हरकत अस्पताल के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।
दमोह जिला अस्पताल प्रबंधन का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां एक वार्ड बॉय, घायल युवक को स्ट्रेचर से सीमेंट की बेंच पर पटकता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सीएमएचओ ने इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। कहा जा रहा है कि घायल युवक शराब के नशे में था। ( damoh district hospital )
अस्पताल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में घायल युवक भवानी साहू को एक कर्मचारी स्ट्रेचर से सीमेंट की बेंच पर पटकते दिख रहा है। घायल भवानी साहू के अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल के वार्ड बॉय ने उसके साथ बर्बरता करते हुए अस्पताल में बनी एक सीमेंट की बेंच पर लाकर पटक दिया। वहीं सीएमएचओ ने इस मामले की जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।
वहीं अस्पताल वार्ड बॉय रोहित ने सफाई देते हुए कहा कि जो युवक भवानी साहू अस्पताल में इलाज करवाने आया था, वो शराब के नशे में था। वह इलाज करते समय सभी से गाली गलौज कर रहा था। इलाज होने के बाद उसे बाहर लाकर बेंच पर लिटा रहे थे, इस दौरान हाथ स्लिप हो गया और वह स्ट्रेचर से सीमेंट की बेंच पर गिर गया। घायल युवक का वजन ज्यादा था। आगे रोहित ने बताया कि ये युवक आए दिन अस्पताल में शराब के नशे में भर्ती हो जाता है। जिस दिन का यह घटनाक्रम है, उस रात 8 बजे वो अपनी पत्नी के साथ भर्ती होने आया था, लेकिन फिर वापस चला गया था। बाद में रात में करीब 2 बजे एक्सीडेंट होने के बाद वह फिर से अस्पताल आया था। हमने उसका पूरा इलाज किया था और फिर बाहर बेंच पर लिटा दिया था।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
वायरल वीडियो में ये आ रहा नजर

ये देखिए वीडियो...
मध्य प्रदेश के दमोह जिला अस्पताल से एक CCTV सामने आया है, जहां अस्पताल कर्मी घायल मरीज को स्ट्रेचर से पटकते नजर आ रहें हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अब जांच के आदेश दिए गए हैं।
.
.
.#madhyapradesh #damoh #Hospital #viralvideo #CCTV #latestnews #MPNews #TheSootr pic.twitter.com/h0bdfsBjPu
— TheSootr (@TheSootr) May 21, 2024
वह शराबी है, बेंच पर लिटाते समय हाथ से छूट गया था
वहीं अस्पताल वार्ड बॉय रोहित ने सफाई देते हुए कहा कि जो युवक भवानी साहू अस्पताल में इलाज करवाने आया था, वो शराब के नशे में था। वह इलाज करते समय सभी से गाली गलौज कर रहा था। इलाज होने के बाद उसे बाहर लाकर बेंच पर लिटा रहे थे, इस दौरान हाथ स्लिप हो गया और वह स्ट्रेचर से सीमेंट की बेंच पर गिर गया। घायल युवक का वजन ज्यादा था। आगे रोहित ने बताया कि ये युवक आए दिन अस्पताल में शराब के नशे में भर्ती हो जाता है। जिस दिन का यह घटनाक्रम है, उस रात 8 बजे वो अपनी पत्नी के साथ भर्ती होने आया था, लेकिन फिर वापस चला गया था। बाद में रात में करीब 2 बजे एक्सीडेंट होने के बाद वह फिर से अस्पताल आया था। हमने उसका पूरा इलाज किया था और फिर बाहर बेंच पर लिटा दिया था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari