दतिया उपचुनाव में गरजे सीएम मोहन यादव, बोले-अपने कर्मों से कमजोर हुई कांग्रेस

Sandeep Kumar | Jul 25, 2026, 23:00 IST
Share
दतिया उपचुनाव में गरजे सीएम मोहन यादव
दतिया उपचुनाव में गरजे सीएम मोहन यादव

दतिया उपचुनाव से पहले सीएम मोहन यादव ने उदगुवां और सीतापुर में चुनावी सभाएं कीं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए वोट मांगा। सीएम ने कांग्रेस पर सत्ता-लोलुप होने का आरोप लगाया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सीएम मोहन यादव ने दतिया में चुनावी सभाएं कीं।
  • उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए वोट मांगे।
  • सीएम ने कांग्रेस पर सत्ता-लोलुप होने का आरोप लगाया।
  • केन-बेतवा परियोजना और रोजगार पर बात की।
  • कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की उपलब्धियां बताईं।

दतिया को नंबर-1 बनाने का वादा

दतिया उपचुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शनिवार को सीएम मोहन यादव दतिया पहुंचे। चुनावी सभा में उन्होंने दतिया को नंबर-1 बनाने की बात कही। साथ ही कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता से नहीं, सिर्फ सत्ता से मतलब रहता है। उदगुवां क्षेत्र में उन्होंने कहा कि ढाई साल पहले कांग्रेस ने झूठे वादे कर यहां के विकास को रोक दिया था।

कांग्रेस पर देशभर में सिमटने का आरोप

सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस धीरे-धीरे पूरे देश से सिमट रही है। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश से पश्चिम बंगाल तक कई इलाकों में भाजपा का शासन है। उनका कहना था कि कांग्रेस अपने ही कर्मों की वजह से कमजोर हुई है। उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। सीएम ने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद कांग्रेस नेता वहां दर्शन करने नहीं गए। उन्होंने ऐलान किया कि सरकार चित्रकूट में भगवान राम का भव्य धाम बनाएगी।

केन-बेतवा परियोजना पर किया दावा

सीएम ने केन-बेतवा लिंक परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह अब साकार हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में बुंदेलखंड के किसानों को न पानी मिला, न बिजली। उनके अनुसार अब करीब एक लाख करोड़ रुपए की लागत से यह परियोजना तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा फायदा बुंदेलखंड और दतिया दोनों को मिलेगा।

रोजगार और अन्य दावे भी गिनाए

सीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय बंद हुई रोडवेज बसें अब फिर शुरू की जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रमोशन उनकी सरकार में ही हुए हैं। युवाओं के लिए 18 हजार पदों पर भर्ती निकालने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भर्तियों पर रोक लगा दी थी।

सीतापुर में कानून-व्यवस्था पर बयान

सीतापुर की सभा में सीएम ने कहा कि पहले इस इलाके में डाकुओं का आतंक रहता था। उनके मुताबिक भाजपा सरकार बनने के बाद चंबल और दतिया क्षेत्र से डाकू खत्म हो गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदेश से नक्सलवाद का भी अंत हो चुका है।

कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप

सीएम यादव ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही एक चाय बेचने वाले परिवार से आने वाले नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन सके। उनके अनुसार कांग्रेस में सत्ता एक ही परिवार तक सीमित रही है। उन्होंने नेहरू से लेकर राहुल और प्रियंका गांधी तक का नाम लेते हुए कहा कि पूरी पार्टी एक घर में सिमट गई है।

ये भी पढ़े...

दतिया उपचुनाव में लास्ट 96 आवर्स गेम: जीत मंच से नहीं, बूथ की जंग से तय होगी!

दतिया उपचुनाव में सियासी ऑपरेशन! भाजपा में भीतरघात का डर, मौके की तलाश में कांग्रेस

दतिया उपचुनाव समेत तीन सीटों पर होगी BJP की परीक्षा, विपक्ष जीता तो दिखेगी CJP का असर!

दतिया उपचुनाव पर टिका कई नेताओं का भविष्य! एक सीट तय करेगी MP की अगली सियासी चाल

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • कांग्रेस
  • केन-बेतवा लिंक परियोजना
  • केन-बेतवा परियोजना
  • दतिया उपचुनाव
  • आशुतोष तिवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि