दतिया उपचुनाव में सियासी ऑपरेशन! भाजपा में भीतरघात का डर, मौके की तलाश में कांग्रेस

Ramanand Tiwari | Jul 24, 2026, 22:37 IST
Share
दतिया में सियासी ऑपरेशन
दतिया में सियासी ऑपरेशन

दतिया उपचुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह चुनाव सिर्फ एक सीट तक सीमित नहीं है। नतीजे नेताओं की सियासी ताकत का संकेत देंगे। संगठन की पकड़ और भविष्य की दिशा भी तय होगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी।
  • दोनों दलों के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है।
  • भाजपा के लिए भीतरघात सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।
  • कांग्रेस भी आंतरिक असंतोष से पूरी तरह मुक्त नहीं है।
  • दतिया का परिणाम प्रदेश की राजनीति पर असर डाल सकता है।

मतदान में अब सिर्फ पांच दिन शेष

मध्य प्रदेश की राजनीति का पूरा फोकस अब दतिया विधानसभा उपचुनाव पर आ गया है। मतदान में अब सिर्फ पांच दिन बचे हैं और भाजपा-कांग्रेस दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। यह चुनाव केवल विधायक चुनने का नहीं, बल्कि दोनों दलों के बड़े नेताओं की साख, संगठन की क्षमता और भविष्य की राजनीतिक भूमिका का भी इम्तिहान माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा भीतरघात, बागी समीकरण और अंतिम समय की रणनीतियों को लेकर है।

भाजपा की सबसे बड़ी चिंता

सूत्रों के अनुसार भाजपा की सबसे बड़ी चुनौती विपक्ष नहीं, बल्कि संगठन के भीतर असंतोष को संभालना है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा को विश्वास में लेकर हालात सामान्य करने की कोशिश जरूर की है, लेकिन चुनावी स्तर पर उनके समर्थक कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर संगठन पूरी तरह निश्चिंत नहीं बताया जा रहा।

बताया जा रहा है कि पार्टी ने बूथ स्तर तक फीडबैक लेने के लिए अंदरूनी मॉनिटरिंग सिस्टम सक्रिय किया है। संगठन लगातार रिपोर्ट ले रहा है कि कहीं किसी स्तर पर निष्क्रियता या अंदरूनी नुकसान पहुंचाने जैसी स्थिति तो नहीं बन रही।

यदि मतदान के दिन भीतरघात की घटनाएं सामने आती हैं तो भाजपा को आसान दिख रही लड़ाई भी कठिन हो सकती है। यही वजह है कि पार्टी का पूरा फोकस अब कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने पर है।

कांग्रेस भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं

कांग्रेस भले ही भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही हो, लेकिन पार्टी के भीतर भी असंतोष खत्म नहीं हुआ है। कई स्थानीय नेताओं की सक्रियता और नाराजगी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं लगातार बनी हुई हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा अवधेश नायक को लेकर है। सार्वजनिक रूप से उन्होंने भाजपा में जाने की संभावनाओं से इनकार किया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में अंतिम समय तक समीकरण बदलने की अटकलें खत्म नहीं हुई हैं।

राजनीति के जानकार मानते हैं कि चुनाव के आखिरी दौर में यदि कोई बड़ा राजनीतिक चेहरा पाला बदलता है तो मुकाबले का पूरा गणित बदल सकता है।

दोनों दलों के लिए यह सिर्फ उपचुनाव नहीं

दतिया का चुनाव सीएम मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूरी संगठनात्मक टीम की रणनीति की भी परीक्षा माना जा रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस के लिए जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और वरिष्ठ नेतृत्व के सामने यह मौका है कि वे सरकार के खिलाफ माहौल को वोट में बदल सकें। यही कारण है कि दोनों दल इस चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न मानकर लड़ रहे हैं।

मुद्दों से ज्यादा संगठन की ताकत पर नजर

भाजपा सरकारी योजनाओं, विकास और मजबूत बूथ नेटवर्क के भरोसे चुनाव लड़ रही है। वहीं कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, स्थानीय मुद्दों और सरकार के खिलाफ नाराजगी को चुनावी हथियार बना रही है। लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अंतिम नतीजा स्थानीय समीकरण, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से तय होगा।

आखिरी पांच दिन सबसे निर्णायक

चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में है। दोनों दल हर वोट को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। आने वाले पांच दिन केवल प्रचार नहीं, बल्कि रणनीति, मैनेजमेंट और कार्यकर्ताओं की एकजुटता की असली परीक्षा होंगे। यही वजह है कि दतिया की एक सीट पूरे मध्य प्रदेश की राजनीति का सबसे बड़ा रणक्षेत्र बन चुकी है।

ये भी पढ़ें...

दतिया उपचुनाव समेत तीन सीटों पर होगी BJP की परीक्षा, विपक्ष जीता तो दिखेगी CJP का असर!

दतिया उपचुनाव पर टिका कई नेताओं का भविष्य! एक सीट तय करेगी MP की अगली सियासी चाल

दतिया उपचुनाव: 15 दिनों में 85 लाख कैश जब्त, एक ही दिन में मिले थे 37 लाख रुपए

दतिया उपचुनाव: ऑपरेशन सेंध शुरू? भाजपा की नजर अब ब्राह्मण-कुशवाहा वोट बैंक पर

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • उमंग सिंघार
  • हेमंत खंडेलवाल
  • दतिया उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं