दतिया उपचुनाव: जाति का गणित या प्रत्याशी की पकड़, वोटों की खामोश चाल तय करेगी बाजी

Ramanand Tiwari | Jul 28, 2026, 23:17 IST
Share
datia-upchunav-jati-vs-candidate
datia-upchunav-jati-vs-candidate

दतिया विधानसभा के उपचुनाव में 30 जुलाई को मतदान है। कुशवाहा, यादव और एससी वोट बैंक अहम। नरोत्तम फैक्टर और जातीय समीकरण तय करेंगे किसकी जीत होगी।

दतिया विधानसभा उपचुनाव अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। 30 जुलाई को मतदान होना है और चुनाव प्रचार थम चुका है। अब नेताओं की रैलियों की जगह अंदरूनी रणनीति, बूथ मैनेजमेंट और मतदाताओं की खामोशी चर्चा का विषय बन गई है।

यह चुनाव सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला नहीं रह गया है। इसके परिणाम यह भी बताएंगे कि किस दल का संगठन, सामाजिक समीकरण और चुनावी मैनेजमेंट कितना प्रभावी रहा।

दतिया की राजनीति में जातीय समीकरण हमेशा महत्वपूर्ण रहे हैं, लेकिन इस बार सवाल यह है कि क्या केवल जाति के आधार पर चुनाव जीता जा सकता है या फिर प्रत्याशी की व्यक्तिगत पकड़ और संगठन की ताकत ज्यादा असर डालेगी?

भाजपा-कांग्रेस की चुनौती: वोटों को एकजुट रखना

दतिया सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने सामाजिक आधार को मजबूत करने की कोशिश की है। भाजपा के सामने चुनौती है कि वह ब्राह्मण, सवर्ण, वैश्य और ओबीसी मतदाताओं को एक साथ बनाए रखे।

वहीं कांग्रेस अपने पारंपरिक दलित, अहिरवार-जाटव और अल्पसंख्यक वोट बैंक के साथ स्थानीय प्रभाव और प्रत्याशी की छवि पर भरोसा कर रही है। लेकिन चुनावी मैदान में कई छोटे समीकरण बड़े परिणाम बदल सकते हैं।

मुख्य चुनावी फैक्टर:-

  • प्रत्याशी की व्यक्तिगत छवि और जनता से संपर्क
  • जातीय समीकरणों का प्रभाव
  • बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता
  • स्थानीय मुद्दों पर मतदाताओं की राय
  • नाराज वोटरों को साधने की क्षमता
  • संगठन की चुनावी तैयारी

कुशवाहा वोट बैंक पर दोनों दलों की नजर

दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुशवाहा-काछी समाज का वोट बैंक चुनावी दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। करीब 2.20 लाख मतदाताओं वाली इस सीट पर कुशवाहा समाज की संख्या लगभग 40 हजार के आसपास बताई जाती है। यही वजह है कि भाजपा ने मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा को सक्रिय भूमिका में उतारा है।

वहीं कांग्रेस ने सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को समाज के बीच पहुंच बढ़ाने की जिम्मेदारी दी है। अब देखना होगा कि कुशवाहा समाज का रुझान किस ओर जाता है और क्या यह वोट बैंक निर्णायक भूमिका निभाता है।

यादव और एससी वोट: बदल सकते हैं चुनाव की दिशा

दतिया में यादव और अनुसूचित जाति वर्ग का वोट हमेशा चुनाव परिणामों को प्रभावित करता रहा है। पिछले चुनावों में कांग्रेस को इन वर्गों से अच्छा समर्थन मिला था, लेकिन इस बार आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दमोदर यादव की मौजूदगी ने मुकाबले को नया रंग दे दिया है।

अगर वह यादव और एससी वोटों में सेंध लगाने में सफल होते हैं तो इसका असर दोनों प्रमुख दलों के समीकरणों पर पड़ सकता है। कांग्रेस ने इसी रणनीति के तहत भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया को एससी मतदाताओं के बीच सक्रिय रखा है।

नरोत्तम फैक्टर के बाद भाजपा की असली परीक्षा

दतिया उपचुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के टिकट नहीं मिलने की रही।

इसके बाद भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने पुराने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट रखने की थी।
अब चुनावी नतीजे यह भी बताएंगे कि भाजपा अपने संगठन और पुराने राजनीतिक प्रभाव को कितनी मजबूती से संभाल पाई।

घनश्याम सिंह बनाम आशुतोष तिवारी: अनुभव और संगठन की टक्कर

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह दो बार विधायक रह चुके हैं और स्थानीय राजनीति में उनकी व्यक्तिगत पकड़ मानी जाती है। वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को संगठन, सत्ता और पार्टी नेटवर्क का समर्थन मिल रहा है। भाजपा के लिए जहां संगठनात्मक ताकत बड़ा हथियार है, वहीं कांग्रेस स्थानीय जुड़ाव और पुराने राजनीतिक अनुभव को अपनी ताकत मान रही है।

संघ, संगठन और बूथ मैनेजमेंट पर भाजपा का फोकस

दतिया सीट को वापस हासिल करने के लिए भाजपा ने चुनावी प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया है। पार्टी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के नेताओं को भी सक्रिय किया है। भाजपा प्रत्याशी की संगठनात्मक पृष्ठभूमि को देखते हुए बूथ स्तर पर नेटवर्क मजबूत करने की कोशिश की गई है।

कम अंतर से जीत-हार के संकेत

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया में मुकाबला बेहद करीबी हो सकता है। भाजपा के पक्ष में पारंपरिक वोट बैंक और संगठन की ताकत है, जबकि कांग्रेस के पास स्थानीय पहचान और पुराने विधायक का अनुभव है।
ऐसे में चुनाव परिणाम किसी एक बड़े समीकरण से नहीं बल्कि कई छोटे-छोटे फैक्टर के जोड़ से तय होने की संभावना है।

दतिया का जातीय गणित

क्रमांकसमाजअनुमानित आबादी
1ब्राह्मण14.8%
2अहिरवार-जाटव14.7%
3कुशवाहा-काछी12.2%
4यादव7.4%
5लोधी6.9%
6बघेल-पाल5.3%
7मुस्लिम3.7%
8बनिया3.7%
9ठाकुर-राजपूत3%
10रावत (मीणा)2.9%
दतिया उपचुनाव में जातीय समीकरण जरूर अहम हैं, लेकिन अंतिम फैसला मतदाता की पसंद, प्रत्याशी की पकड़ और बूथ मैनेजमेंट की ताकत करेगी।

30 जुलाई के मतदान के बाद ही साफ होगा कि दतिया की जनता ने जाति, चेहरा या संगठन—किसे सबसे ज्यादा महत्व दिया।

यह खबरें भी पढ़ें...

दतिया उपचुनाव: आज शाम 5 बजे थमेगा प्रचार का शोर, भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत

दतिया उपचुनाव में बढ़ा सियासी दांव: अब बयान नहीं, निर्वाचन आयोग की कार्रवाई पर टिकी नजर

दतिया उपचुनाव: एक सीट नहीं, 2028 की सेमीफाइनल जंग! दिग्गजों की साख लगी दांव पर

दतिया उपचुनाव में गरजे सीएम मोहन यादव, बोले-अपने कर्मों से कमजोर हुई कांग्रेस

Tags:
  • अनुसूचित जाति
  • भाजपा और कांग्रेस
  • चुनाव प्रचार
  • मतदान
  • जातीय समीकरण
  • दतिया उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच