डीएवीवी इंदौर में गर्भ संस्कार में होगा PG डिप्लोमा: जुलाई 2027 से शुरू हो सकता है कोर्स; पहले बैच में 30 सीटें
Arohi Raj | Oct 16, 2026, 12:02 IST
इंदौर डीएवीवी में गर्भ संस्कार पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा की तैयारी।
इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (DAVV) में अब गर्भ संस्कार की पढ़ाई होगी। यूनिवर्सिटी जुलाई 2027 से पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की तैयारी कर रही है। स्कूल ऑफ योग में प्रस्तावित इस कोर्स में पहले बैच के लिए 30 सीटें होंगी। इसमें ट्रेडिशनल बिलीफ के साथ मेटरनल हेल्थ और भ्रूण विकास (Fetal development) की आधुनिक जानकारी भी दी जाएगी। हालांकि, यह कोर्स डॉक्टरी की योग्यता नहीं देगा।
गर्भ संस्कार क्या है ?
एक मान्यता यह भी है कि मां का गर्भ बच्चे की पहली कक्षा है। भक्ति संगीत सुनना और श्लोक पाठ इस दर्शन के केंद्र में हैं। मेटरनिटी हॉस्पिटल और निजी वेलनेस केंद्रों में ऐसे कार्यक्रम आजकल ज्यादा दिख रहे हैं। इनमें परंपरागत तरीके योग,ब्रथिंग एक्सरसाइज, ध्यान,न्यूट्रिशन एडवाइस और परामर्श से मिलते हैं। कुछ कार्यक्रम प्रसव और शुरुआती पालन-पोषण की तैयारी तक जाते हैं।
डीएवीवी इंदौर में कहां चलेगा कोर्स?
इसका सिलेबस क्या होगा?
हार्मोन और प्रेग्नेंसी में शरीर के बदलाव समझेंगे। यहां बैलेंस्ड न्यूट्रिशन और मेंटल हेल्थ का महत्व भी सिखाया जाएगा।
आयुर्वेद में गर्भ में बच्चे के विकास का महीने-दर-महीने वर्णन है। कोर्स में इसकी तुलना आधुनिक भ्रूण विज्ञान (Embryology) से की जाएगी। इसमें मंत्र जाप, संगीत और पॉजिटिव सेल्फ टॉक के बारे में पढ़ाया जाएगा। भारतीय पौराणिक कथाओं को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
इसके साथ योग, प्राणायाम, ध्यान और आराम करने की तकनीकें सिखाई जाएंगी। सिलेबस में अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और योग निद्रा भी शामिल हैं। पेट से गहरी सांस लेने की तकनीक भी सिखाई जाएगी।
डिप्लोमा के साथ तीन और कोर्स शामिल
फिलहाल, यह योजना जुलाई 2027 के सत्र के लिए है। पहले बैच में सिर्फ 30 स्टूडेंट्स को मौका मिलेगा। उससे पहले इसी नवंबर तक तीन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की योजना है।
इंटर्नशिप और करियर के मौके क्या हैं?
गीता के श्लोक और कथाएं सिलेबस में शामिल है
कोर्स में हेल्दी प्रेग्नेंसी और बच्चे की परवरिश के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। इसमें बच्चे की देखभाल, उसकी बढ़त और विकास पर ध्यान दिया जाएगा। सिलेबस में भगवद गीता के श्लोक और दूसरी पौराणिक कहानियां भी शामिल हैं। इन्हें गर्भ में बच्चे के विकास के लिए फायदेमंद माना जाता है।
By: सुंधिरा चंदेल, प्रमुख, स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन, डीएवीवी
प्रेग्नेंसी के दौरान हर ट्रिमेस्टर में अलग-अलग योग प्रैक्टिस होंगे
FAQs
- गर्भ संस्कार क्या है?
गर्भ संस्कार एक प्राचीन भारतीय परंपरा है, जो मानती है कि गर्भावस्था के दौरान मां का शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक माहौल अजन्मे बच्चे के विकास पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है। - डीएवीवी इंदौर में गर्भ संस्कार कोर्स किस तरह का है?
डीएवीवी इंदौर का गर्भ संस्कार कोर्स एक पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा है, जिसमें गर्भधारण से प्रसव तक की प्रक्रिया का अध्ययन किया जाएगा, जिसमें पारंपरिक और आधुनिक ज्ञान का समावेश होगा। - गर्भ संस्कार कोर्स के बाद छात्रों के लिए करियर के अवसर क्या हैं?
गर्भ संस्कार कोर्स के अंतर्गत छात्रों को अस्पतालों में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा, जिससे वे डॉक्टरों और प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ वास्तविक जीवन का अनुभव हासिल कर सकेंगे।
राजस्थान में वोटर लिस्ट अपडेट होगी, 18 साल के युवाओं को भी मौका; अब तक 4.80 लाख आवेदन
By Ashish Bhardwaj
JJM Scam: हाई कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद शीर्ष अदालत पहुंचे थे महेश जोशी, अब रिहाई का रास्ता साफ
By Jageshwar prasad
दीपावली पर जयपुर नगर निगम का अजीब रूट प्लान: निजी कंपनी की दूरी घटी, निगम के कॉम्पैक्टर पर बढ़ा बोझ
By Ashish Bhardwaj
MP में 27% OBC आरक्षण पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे BJP विधायक, सरकार भी दायर करेगी SLP
By Manya Jain
रायपुर में आज से भिड़ेंगे भारत-जिम्बाब्वे, महिलाओं को फ्री एंट्री, स्मृति मंधाना संभालेंगी फुलटाइम कप्तानी
By Harrison Masih
पंचायत चुनाव: नाम वापसी के बाद मुकाबला साफ, जयपुर जिला परिषद के लिए 154 प्रत्याशी मैदान में
By Jageshwar prasad
शिवपुरी में BJP विधायक से भिड़ा युवक, बोला- आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं, VIDEO वायरल
By Manya Jain