गरबे में नशा: इंदौर पुलिस ने विजनयगर के सजनप्रभा में हो रहे रास रात्रि गरबा को किया सील

Sanjay Gupta | Oct 15, 2026, 20:52 IST
Share
इंदौर के विजयनगर में रास रात्रि गरबा आयोजन में नशे की हालत में व्यक्ति मिलने पर पुलिस ने आयोजन स्थल को सील कर दिया।
इंदौर के विजयनगर में रास रात्रि गरबा आयोजन में नशे की हालत में व्यक्ति मिलने पर पुलिस ने आयोजन स्थल को सील कर दिया।

इंदौर में गरबा आयोजन के दौरान सुरक्षा में लापरवाही पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विजयनगर के सजनप्रभा मैरिज गार्डन में रास रात्रि गरबा के दौरान एक व्यक्ति नशे की हालत में मिला। उसके पास प्रवेश पास भी नहीं था। पुलिस ने आयोजन की मंजूरी निरस्त कर दी है। आयोजन स्थल सील करने के साथ आयोजक पर एफआईआर भी दर्ज की गई है।

गरबा मैदान पर नशे में मिला व्यक्ति

इंदौर पुलिस (Indore Police) के अनुसार, रास रात्रि गरबा आयोजन में सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया है। बिना पास के एक अनधिकृत व्यक्ति गरबा मैदान में पहुंच गया था। पुलिस ने नशे में मिले इस व्यक्ति के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। आयोजक के खिलाफ बीएनएस की धारा 223(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इंदौर पुलिस कमिश्नर की ओर से सजनप्रभा गार्डन में आयोजित रास रात्रि गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त करने का जारी आदेश।
इंदौर पुलिस कमिश्नर की ओर से सजनप्रभा गार्डन में आयोजित रास रात्रि गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त करने का जारी आदेश।

बीएनएस की धारा 223 क्या है?

यह धारा लोक सेवक द्वारा विधिवत जारी आदेश की अवहेलना से जुड़ी है। इसके तहत आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। हालांकि, इस मामले में आयोजक ने अनुमति की किन शर्तों का उल्लंघन किया, इसकी पूरी जानकारी पुलिस के आदेश से स्पष्ट होगी।

डीसीपी ने क्या कहा?

डीसीपी जोन टू अमन सिंह राठौर ने कहा कि आयोजकों को पहले ही सुरक्षा को लेकर समझाइश दी गई थी। शर्तों में साफ था कि लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में कमी सामने आई। इसलिए पुलिस ने सख्ती दिखाई है। डीसीपी ने बताया कि नियमों का पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है।

दुर्ग गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर बवाल: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को धक्का देने का वीडियो वायरल, FIR दर्ज | Durg Garba Controversy: Video of Congress District President being pushed goes viral, FIR registered
दुर्ग गरबा कार्यक्रम में मुस्लिमों की एंट्री पर बजरंग दल का बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से भी हाथापाई
15 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गरबा कार्यक्रम के दौरान बुधवार रात जमकर हंगामा हो गया। पद्मनाभपुर इलाके में आयोजित गरबा कार्यक्रम में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और आयोजन समिति के पदाधिकारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान कांग्रेस के दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल को भी धक्का दिए जाने का मामला सामने आया है।

आयोजकों से यह कहा गया है

इंदौर पुलिस ने आयोजकों को गरबा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। आयोजन स्थल पर आने वाले हर व्यक्ति के प्रवेश पास की जांच की जाए। पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड तैनात होने चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं। वहीं, सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आयोजन स्थल पर किसी भी तरह का नशा नहीं होना चाहिए।

आयोजन की मंजूरी कौन देता है?

गरबा जैसे सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्धारित नियमों का पालन जरूरी होता है। आयोजन के स्थान और प्रकृति के अनुसार अलग-अलग विभागों से अनुमति लेनी पड़ सकती है। इनमें पुलिस, स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग शामिल हो सकते हैं। अनुमति देते समय सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन जैसी शर्तें निर्धारित की जाती हैं। इनका उल्लंघन होने पर सक्षम अधिकारी नियमों के अनुसार कार्रवाई कर सकते हैं। गंभीर लापरवाही सामने आने पर आयोजन की अनुमति निरस्त भी की जा सकती है।

ग्लो ड्रिप का खतरा: गरबा में चमक के चक्कर में दिल और किडनी को पहुंचा रहे नुकसान, डॉक्टरों ने चेताया | Glo Drop Danger: Girls damaging heart and kidney for glow in Garba, doctors warn
गरबा में गोरी और चमकार दिखने लड़कियां लगवा रहीं ग्लो ड्रिप, खूबसूरती के चक्कर में दिल और किडनी को नुकसान
12 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
नवरात्रि में खूबसूरत दिखने और चेहरे पर खास चमक लाने के लिए लोग मेकअप, हेयर स्टाइल और स्किन केयर पर काफी ध्यान देते हैं। अब इस तैयारी में एक नया ट्रेंड भी शामिल हो रहा है। अहमदाबाद में गरबा खेलने जाने वाले कुछ लोग चेहरे को चमकदार बनाने और त्वचा का रंग निखारने के लिए IV ग्लो ड्रिप का सहारा ले रहे हैं।

इंदौर में बनाया है शक्ति दल

इंदौर के पुलिस कमिश्नर (CP) संतोष कुमार सिंह ने नवरात्रि और गरबा उत्सव के दौरान महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'महिला शक्ति दल' (शक्ति मोबाइल) का गठन किया है। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए यह विशेष पहल की गई है।

इसके तहत पूरे शहर में 15 विशेष शक्ति मोबाइल टीमें तैनात हैं। इन टीमों में महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। ये टीमें शाम से लेकर देर रात तक गश्त करेंगी। इनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

महिला पुलिसकर्मी गरबा स्थलों और आसपास के इलाकों में मनचलों पर कड़ी नजर रख रही हैं। इसके अलावा किसी बच्चे या अन्य व्यक्ति के गुम होने पर उसे परिवार तक पहुंचाने में भी मदद की जा रही है।

इंदौर पुलिस ने महिलाओं की त्वरित सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 70491-24444 भी जारी किया है। किसी भी परेशानी में इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

गरबा की शुरुआत कब और कैसे हुई?

गरबा गुजरात का पारंपरिक लोकनृत्य है। इसकी परंपरा सदियों पुरानी मानी जाती है। गरबा का संबंध मां दुर्गा और शक्ति की आराधना से है। नवरात्रि के दौरान देवी की पूजा के साथ गरबा किया जाता है। पहले महिलाएं मिट्टी के घड़े में दीपक रखकर उसके चारों ओर नृत्य करती थीं। इस घड़े को गरबो कहा जाता है। इसके भीतर जलता दीपक जीवन और दिव्य शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

समय के साथ गरबा गुजरात से निकलकर देश के दूसरे राज्यों में भी लोकप्रिय हुआ। आज मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में नवरात्रि के दौरान बड़े गरबा आयोजन होते हैं। इनमें पारंपरिक गीतों के साथ आधुनिक संगीत का भी इस्तेमाल किया जाता है। वर्ष 2023 में यूनेस्को ने गुजरात के गरबा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया था।
Tags:
  • इंदौर
  • गरबा
  • रास रात्रि गरबा
  • इंदौर पुलिस
  • गरबा सुरक्षा नियम
  • महिला सुरक्षा
  • डीसीपी अमन सिंह राठौर
  • Indore
  • Indore News
  • Garba
MP SI भर्ती: हाई कोर्ट के आदेश पर ESB ने फिर खोला पोर्टल, 20 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म

By Neel Tiwari

MP SI भर्ती: हाई कोर्ट के आदेश पर ESB ने फिर खोला पोर्टल, 20 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म
CG Top News : सड़क हादसे में पूर्व मंत्री के भाई समेत 3 की मौत, कोल स्कैम में कांग्रेस नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, दिवाली पर स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी

By Umeshwari Baghel

CG Top News : सड़क हादसे में पूर्व मंत्री के भाई समेत 3 की मौत, कोल स्कैम में कांग्रेस नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, दिवाली पर स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी
Rajasthan Top News: मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने भरा निर्दलीय नामांकन, बोले-कार्यकर्ताओं में नाराजगी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने भरा निर्दलीय नामांकन, बोले-कार्यकर्ताओं में नाराजगी
रिश्वत की शिकायत पर एसीबी ने लगाई फाइनल रिपोर्ट, हाईकोर्ट ने कहा- आरोपियों को बचाने की कोशिश, अब दर्ज करनी होगी FIR

By Mukesh Sharma

रिश्वत की शिकायत पर एसीबी ने लगाई फाइनल रिपोर्ट, हाईकोर्ट ने कहा- आरोपियों को बचाने की कोशिश, अब दर्ज करनी होगी FIR
SIR में मिर्ची बाबा का भी कट गया वोटर लिस्ट से नाम! बोले- मैं जिंदा हूं, संन्यासी हूं, कागज कहां से लाऊं

By Sumit Kumar

SIR में मिर्ची बाबा का भी कट गया वोटर लिस्ट से नाम! बोले- मैं जिंदा हूं, संन्यासी हूं, कागज कहां से लाऊं
सरकारी तन्ख्वाह पर प्राइवेट जॉब का ठप्पा—इंजीनियर साहब ने तो सिस्टम का ही फ्यूज उड़ा दिया

By Umeshwari Baghel

सरकारी तन्ख्वाह पर प्राइवेट जॉब का ठप्पा—इंजीनियर साहब ने तो सिस्टम का ही फ्यूज उड़ा दिया
जयपुर के अपोलो एनिमल ट्रस्ट में करोड़ों के घोटाले का आरोप, हाईकोर्ट ने ACB को दिए नए जांच के आदेश

By Mukesh Sharma

जयपुर के अपोलो एनिमल ट्रस्ट में करोड़ों के घोटाले का आरोप, हाईकोर्ट ने ACB को दिए नए जांच के आदेश