DAVV इंदौर के कुलपति ने कराई कांग्रेस से निकाले गए चौरड़िया, सोलंकी और सोहेल पर FIR

Vishwanath Singh | May 26, 2025, 11:30 IST
Share
The Sootr
The Sootr

डीएवीवी के सेल्फ फाइनेंस के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान 17 मई 2025 की दोपहर में कुलपति प्रो. सिंघई अपनी कार से वहां से गुजरे तो कर्मचारी उनकी कार के आगे बैठ गए और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे थे।

इंदौर में डीएवीवी के सेल्फ फाइनेंस कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन में एक और गाज कर्मचारियों पर गिरी है। इसमें डीएवीवी के कुलपति प्रो. राकेश सिंघई ने कांग्रेस से निकाले गए अजय चौरड़िया, कर्मचारी नेता दीपक सोलंकी और सोहेल परवेज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसके पूर्व हड़ताल खत्म करवाने को लेकर बीजेपी के नेताओं रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला और सुमित मिश्रा ने कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक की थी, लेकिन कर्मचारी नेताओं ने उसे हलके में लेते हुए बात नहीं मानी थी। बस उसी बैठक के बाद से ही हड़ताली कर्मचारियों पर एक–एक कार कार्रवाई होनी शुरू हो गई है।

यह है पूरा मामला

davv के सेल्फ फाइनेंस के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान 17 मई 2025 की दोपहर में कुलपति प्रो. सिंघई अपनी कार से वहां से गुजरे तो कर्मचारी उनकी कार के आगे बैठ गए और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे थे। इस दौरान उन्होंने कुलपति की कार को आगे ही नहीं बड़ने दिया था। इसके बाद कुलपति को मजबूरन कार से उतरकर पैदल ही आगे जाना पड़ा था।

the sootr
the sootr

यह खबर भी पढ़ें...ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भक्तों के लिए खास सुविधा शुरू, मामूली चार्ज में रात रुकने की व्यवस्था

इन नेताओं के खिलाफ हुआ केस

कुलपति की शिकायत पर कांग्रेस से निकाले गए अजय चौरड़िया, डीएवीवी स्ववित्त संस्थान कर्मचारी गैर शिक्षक संघ के अध्यक्ष दीपक सोलंकी और सोहेल परवेज के खिलाफ भंवरकुआं थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर बीएनएस की धारा 221, 126, 296 और 351 के तहत केस दर्ज किया गया है।

the sootr
the sootr

यह खबर भी पढ़ें...18 साल के होते ही जरूर बनवा लें ये डाक्यूमेंट्स, कभी भी आ सकते हैं काम, पढ़ें पूरी लिस्ट

यह लिखा है FIR में

डीएवीवी के कुलपति प्रो. राकेश सिंघई ने एफआईआर में लिखवाया है कि 17 मई 2025 को दोपहर साढ़े 3 बजे डीएवीवी विश्वविद्यालय परिसर में घटित हुई एक गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में आवेदन प्रस्तुत कर रहा हूं। उक्त समय पर कतिपय बाहरी व्यक्ति अजय चौरड़िया के सहयोग में दीपक सोलंकी एवं सोहेल परवेज ने विश्वविद्यालय कर्मचारियों द्वारा मेरे अधिकारिक वाहन को अवैध रूप से रोका गया और मुझे जबरन वाहन से बाहर उतरने के लिए मजबूर किया गया। जिसके कारण मेरे शासकीय कार्य के निर्वहन को रोका गया। तथा मेरा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरू के रूप में अपमान किया गया। इस दौरान जब मैं गाड़ी से उतरा तो मेरा रास्ता रोका गया और मुझे धमकाने की कोशिश की गई।

the sootr
the sootr

यह खबर भी पढ़ें...MP Swarojgar Yojna : सरकार कम ब्याज दर पर बिजनेस के लिए देती है लोन, ऐसे करें आवेदन

कौन हैं ये कांग्रेस से निकाले गए नेता

असल में अजय चौरड़िया को पिछले दिनों मप्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस से बाहर किया गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि कर्मचारियों की इस हड़ताल को चौरड़िया ने ही समर्थन दे रखा है। वहीं, दीपक सोलंकी भी चौरड़िया के करीबी माने जाते हैं। धरना प्रदर्शन पर बैठे कर्मचारियों के भोजन आदि की व्यवस्था का जिम्मा भी चौरड़िया ही उठा रहे हैं।

the sootr
the sootr

यह खबर भी पढ़ें...Madhya Pradesh में फिर तेज हुई Promotion की प्रोसेस | 5 लाख कर्मचारियों को फायदा

बीजेपी नेताओं की भी नहीं सुनी

सेल्फ फाइनेंस कर्मचारियों की हड़ताल को समाप्त करवाने के लिए पिछले दिनों बीजेपी नेता भी डीएवीवी परिसर में पहुंचे थे। इसमें विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी मौजूद थे। इस दौरान हुई बातचीत को कर्मचारी नेताओं ने स्वीकारने से इनकार करते हुए हड़ताल जारी रखी थी। उसके बाद से ही उन पर कार्रवाई होनी शुरू हो गई थी। सबसे पहले हड़ताल को अवैध घोषित करते हुए सभी कर्मचारियों का वेतन काटने के आदेश जारी हुए थे। उसके बाद कर्मचारी नेताओं को निलंबित भी कर दिया गया था।

Tags:
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • कुलपति
  • धरना
  • davv
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग