इंदौर में मिला बाप-बेटी का शव, घर में बाहर से लगा था ताला, मृतक की छोटी बेटी घर पहुंची तो पता चला, फरार बेटे को ढूंढ रही पुलिस

BP Shrivastava | Nov 08, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में मिला बाप-बेटी का शव, घर में बाहर से लगा था ताला, मृतक की छोटी बेटी घर पहुंची तो पता चला, फरार बेटे को ढूंढ रही पुलिस
इंदौर में मिला बाप-बेटी का शव, घर में बाहर से लगा था ताला, मृतक की छोटी बेटी घर पहुंची तो पता चला, फरार बेटे को ढूंढ रही पुलिस

इंदौर के संयोगितागंज क्षेत्र में बाप-बेटी की दो दिन पुरानी बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। लाश दो दिन पुरानी बताई जा रही है। जिस घर में बाप-बेटी की बॉडी बरामद हुई है, वहां बाहर से ताला लगा हुआ था।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर के संयोगितागंज क्षेत्र में बाप-बेटी की दो दिन पुरानी बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। हैरानी की बात है कि लाश दो दिन पुरानी बताई जा रही है। जिस घर में बाप-बेटी की बॉडी बरामद हुई है, वहां बाहर से ताला लगा हुआ था। मृतक व्यक्ति का नाम कमल किशोर है और उसकी उम्र 75 साल के आसपास बताई जा रही है, वह SBI बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी थे। वहीं उनकी मृत बेटी रमा की उम्र 42 साल है। पुलिस को यह भी जानकारी लगी कि मृतक का एक बेटा भी है, जो फरार है। ऐसे में पुलिस को उस पर शंका है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

छोटी बेटी घर पहुंची तो पता चला

बताया जा रहा है कि मृतक की छोटी बेटी पिछले दो दिनों से अपने पिता और बहन को कॉल कर रही थी, लेकिन किसी के फोन नहीं उठाने पर उसे संदेह हुआ और वह अपने पिता के घर पहुंची। यहां घर में बाहर से ताला लगा हुआ था तो उसे कुछ गड़बड़ लगी और जब ताला तोड़कर घर के अंदर पहुंची तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता और उसकी बड़ी बहन की लाश एक कमरे में पड़ी हुई थी और खून के धब्बे चारों तरफ नजर आ रहे थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

बेटी ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। इधर, पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घर में दाखिल होकर जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक व्यक्ति का नाम कमल किशोर है और उसकी उम्र 75 साल के आसपास बताई जा रही है, वह SBI बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी थे। वहीं उनकी मृत बेटी रमा की उम्र 42 साल है। पुलिस को यह भी जानकारी लगी कि मृतक का एक बेटा भी है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो की फरार बताया जा रहा है। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि उसी ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है, वहीं दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags:
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • Body found in the house of father and daughter in Indore
  • search for absconding son
  • body of father and daughter found in Sanyogitaganj area
  • इंदौर में बाप-बेटी के घर में मिली बॉडी
  • फरार बेटे की तलाश
  • संयोगितागंज क्षेत्र में मिली बाप-बेटी की बॉडी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा