मासूम की रेप और हत्या के दोषी को फांसी, मददगार मां-बहन को 2-2 साल की कैद

Manish Kumar | Mar 18, 2025, 19:04 IST
Share
death-penalty-for-minor-rape-murder-in-bhopal
Photograph: (the sootr)

भोपाल में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी अतुल भालसे को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। वहीं, वारदात में उसकी मददगार मां और बहन को भी 2-2 साल कैद की सजा सुनाई गई है।

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साल 2024 में 5 साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने वाले और उसकी बेरहमी से हत्या के करने के आरोपी अतुल भालसे को भोपाल की कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी की मददगार और सबूत छुपाने के आरोप में मां बसंती भालसे और बहन चंचल भालसे को भी 2-2 साल जेल की सजा सुनाई गई है। भोपाल की जिला अदालत में स्पेशल जज कुमुदनी पटेल ने करीब 5 महीने तक चले ट्रायल के बाद यह फैसला सुनाया।

भोपाल के शाहजहानाबाद स्थित मल्टी में 27 सितंबर 2024 को आरोपी अतुल भालसे ने 5 साल की मासूम बच्ची को पहले किडनेप किया। फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी अतुल ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को अपनी बेड के नीचे छिपा दिया था, लेकिन बदबू और मक्खियों के भिनभिनाने के कारण उसे वहां से हटाकर घर के अंदर रखे पानी की टंकी में डाल दिया। इतना ही नहीं, उसके ऊपर जूते-चप्पल भी रख दिए ताकि किसी को भी शक न हो।

48 घंटे बाद मिला बच्ची का शव

घटना के दौरान मासूम के माता-पिता कहीं बाहर गए हुए थे और बच्ची दादी के साथ घर पर थी। बच्ची पड़ोस में ही किसी बच्चे से किताब लेने के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद दादी ने खोजबीन की तो कुछ पता नहीं चल पाया। इतना ही नहीं, आरोपी भी बच्ची को ढूंढने का नाटक करता रहा। बाद में थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने भी काफी खोजबीन की तो भी बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया। रातभर सर्चिंग के बावजूद पुलिस खाली हाथ रही। फिर अगले दिन पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर सर्चिंग शुरू की। इलाके के हर सीसीटीवी, नाला और घरों की जांच की गई। करीब 48 घंटे बाद पड़ोसी महिला ने शक होने पर पुलिस को आरोपी अतुल भालसे के घर से बदबू आने की शिकायत की, जिसके बाद जब पुलिस ने सख्ती की और घर की तलाशी ली तो पानी की टंकी में बच्ची का शव मिला।

यह खबर भी पढ़ें... आरोपियों ने कबूला... रमजान में प्रेमिका-पत्नी नहीं बनाने देती थी संबंध, इसलिए किया रेप

यह खबर भी पढ़ें... RTI कार्यकर्ता पर रेप का आरोप लगाने वाली नाबालिग ने बदला बयान, भोपाल ट्रांसफर हुआ केस

तीनों को ठहराया था दोषी

पुलिस ने अपनी जांच पूरी करने के बाद 20 दिसंबर को आरोपी अतुल भालसे के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। चार्जशीट में कहा गया था कि अतुल भालसे ने बच्ची का रेप कर हत्या की थी। इसके साथ ही अतुल की बहन चंचल भालसे ने शव छुपाने में मदद की और आरोपी की मां बसंती भालसे ने सबकुछ पता होने के बाद भी रेप-हत्या की जानकारी सब से छुपाई थी। स्पेशल कोर्ट की जज कुमुदिनी पटेल ने इस मामले में तीनों को दोषी माना था।

यह खबर भी पढ़ें... नाबालिग से कई बार रेप के मामले में BJP नेता हिरासत में, केंद्रीय मंत्री का रह चुका प्रतिनिधि

यह खबर भी पढ़ें... 5 साल की बच्ची से रेप फिर मर्डर... PORN VIDEO दिखाकर किया दुष्कर्म

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • फांसी की सजा
  • क्राइम न्यूज
  • भोपाल में मासूम से रेप
  • रेप
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • मासूम से रेप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती