आरोपियों ने कबूला... रमजान में प्रेमिका-पत्नी नहीं बनाने देती थी संबंध, इसलिए किया रेप

Jitendra Shrivastava | Mar 08, 2025, 16:08 IST
Share
thesootr
rape and murder Photograph: (thesootr)

कानपुर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। रमजान के चलते दो आरोपियों की प्रेमिका और पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों युवकों को प्रॉपर्टी डीलर के साथ कुकर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र में एक जघन्य अपराध सामने आया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि उनकी प्रेमिका और पत्नी रमजान में शारीरिक संबंध बनाने से मना करती थी। दोनों युवकों ने साजिश कर धोखे से प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को गांव के बाहर बुलाया और उसके साथ कुकर्म कर उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर में खौफनाक साजिश का खुलासा

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के अरौल थाना क्षेत्र में 5 मार्च को एक प्रॉपर्टी डीलर के बेटे की अचानक गुमशुदगी की खबर सामने आई थी। यह युवक जिम के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। अगले दिन 6 मार्च को उसका शव एक कुएं में पड़ा हुआ मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया और बताया कि मृतक के मोबाइल से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। यह संदेश पुलिस के लिए मामले का खुलासा करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

किशोर की हत्या होने से पहले उसने संघर्ष किया। इस दौरान उसके पूरे शरीर में 23 चोटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टरों को उसके पैंट में पेशाब मिली है। इससे डाक्टरों ने अंदाजा लगाया कि किशोर ने बचने के लिए खूब जद्दोजहद की पर बच नहीं सका।

ये खबरें भी पढ़ें...

गर्लफ्रेंड बात नहीं करती इसलिए दे दी जान, चौथी मंजिल से कूद गया BBA छात्र

Women's Day 2025: जब पिंक था पुरुषों का रंग, तो फिर कैसे बन गया महिलाओं की पहचान

पुलिस को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, विजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। एक आरोपी के पास मृतक का मोबाइल फोन मिला, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पूछताछ में यह सामने आया कि मृतक की गर्लफ्रेंड और दूसरे युवक की पत्नी ने मिलकर एक साजिश रची थी।
रमजान के महीने में शारीरिक संबंध बनाने से मना करने के बाद दोनों युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को एक कॉल गर्ल से मिलने का बहाना बनाकर गांव के बाहर बुलाया। वहां उसके साथ कुकर्म किया और फिर हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, ये है उनका पूरा कार्यक्रम

डेयरी संचालक ने पैसा देकर खुद कटवाया था अपना प्राइवेट पार्ट, हैरान कर देरी पूरी कहानी

10 लाख रुपए की फिरौती

मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया था कि उनके बेटे के मोबाइल से फिरौती का मैसेज आया था, जिसमें 10 लाख रुपए की मांग की गई थी। यह फिरौती का मैसेज अपराध की साजिश का अहम हिस्सा साबित हुआ। पुलिस ने इस मैसेज का हवाला देते हुए जांच तेज की और आरोपी तक पहुंचने में सफलता पाई।

तीन निकाह किए थे आरोपी अज्जू ने

राज मिस्त्री का काम करने वाले अज्जू ने तीन निकाह किए हैं, जिसमें दो पत्नियों से उसका तलाक हो चुका है और तीसरी पत्नी से उसके दो बच्चे है। घटना के बाद अज्जू अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ मकनपुर से फरार हो गया।

Tags:
  • मर्डर
  • कानपुर
  • खुलासा
  • रमजान
  • देश दुनिया न्यूज
  • कुकर्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड