पूर्व मंत्री दीपक जोशी का बड़ा बयान: गलतियां की हैं पर बेईमानी नहीं, जानें क्या है पूरा विवाद?

Sanjay Dhiman | Dec 27, 2025, 18:59 IST
Share
Big statement of former minister Deepak Joshi
Photograph: (the sootr)

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने वीडियो जारी कर अपनी शादियों के विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनसे गलतियां हुई हैं पर छल-कपट नहीं किया। उन्होंने अपनी विरासत और राजनीति में शुचिता की बात की।

BHOPAL. अपनी शादी और महिलाओं के दावों को लेकर पूर्व मंत्री दीपक जोशी लगातार विवादों में है। इन विवादों के बीच शनिवार को पूर्व मंत्री जोशी ने वीडियो संदेश से सफाई दी। वीडियो में उन्होंने कहा कि उनका जीवन यश और अपयश से भरा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे बेईमानी, छल-कपट में शामिल नहीं रहे हैं। जोशी का यह बयान उनके ऊपर उठे विवाद को लेकर आया है।

'गलती मानी, पर बेईमानी से इनकार'

दीपक जोशी ने करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में बड़े ही सधे हुए अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इंसान के जीवन में यश और अपयश तो आता-जाता रहता है। जोशी ने कहा कि "यश, अपयश मनुष्य जीवन में आते-जाते रहते हैं, लेकिन मैं दावे से कह सकता हूं कि मैंने गलतियां जरूर की हैं, लेकिन बेईमानी नहीं की है।

यह खबरें भी पढ़ें...

दीपक जोशी की शादी ने बढ़ाईं मुश्किलें: BJP ने सदस्यता से किया इनकार, पत्नी पल्लवी ने बताया जान का खतरा

तस्वीरें, वीडियो, पुराने दावे और राजनीति- क्यों उलझता जा रहा है दीपक जोशी मामला?

पिता कैलाश जोशी की विरासत का दिया हवाला

वीडियो में दीपक जोशी काफी गंभीर नजर आए। उन्होंने अपने पिता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कैलाश जोशी का जिक्र किया। कैलाश जोशी को मध्य प्रदेश की राजनीति का 'संत' माना जाता है। दीपक जोशी ने कहा कि वह अपने पिता के पदचिन्हों पर ही चल रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि वे न तो रास्ता भटके हैं और न ही अपनी मंजिल खोमध्य प्रदेश की राजनीतिई है। वे आज भी राजनीति में शुचिता (purity) और ईमानदारी की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अपनी मेहंदी दिखाते हुए दीपक जोशी और पल्लवी राज सक्सेना।
अपनी मेहंदी दिखाते हुए दीपक जोशी और पल्लवी राज सक्सेना।


पल्लवी राज की एक पोस्ट बनी विवादों का कारण

इस पूरे विवाद की शुरुआत हुई 4 दिसंबर 2025 को। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना ने फेसबुक पर कुछ ऐसी फोटो डाल दीं, जिसने सबको चौंका दिया। इन तस्वीरों में दीपक जोशी पल्लवी की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे थे।

पल्लवी ने दावा किया कि वे दीपक जोशी की पत्नी हैं। जैसे ही पल्लवी का पोस्ट वायरल हुआ, दो और महिलाएं मैदान में आ गईं। नम्रता जोशी और शिखा जोशी ने भी खुद को दीपक जोशी की पत्नी बताते हुए मोर्चा खोल दिया। इन तस्वीरों ने सवाल खड़ा कर दिया कि असल में दीपक जोशी की पत्नी कौन है।

तीन दावेदार और उलझ गई है पूरी गुत्थी

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सच क्या है? एक तरफ पल्लवी राज हैं जो तस्वीरों के साथ अपना हक मांग रही हैं। दूसरी तरफ नम्रता और शिखा हैं जो अपने दावों पर अड़ी हैं। दीपक जोशी ने अपने वीडियो में संवैधानिक कार्यवाही का जिक्र किया है।



इसका मतलब है कि अब यह मामला सिर्फ फेसबुक या ट्विटर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कानूनी चौखट तक पहुंचेगा। जोशी ने अपने उन समर्थकों का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया।

यह खबरें भी पढ़ें...

दीपक जोशी की नई पत्नी पल्लवी राज सक्सेना का खुलासा- चोरी से नहीं खुल्लम-खुल्ला की है शादी

63 की उम्र में फिर दूल्हा बने BJP के दीपक जोशी, 20 साल छोटी कांग्रेस नेत्री से रचाई शादी

राजनीतिक भविष्य पर खतरे के बादल?

राजनीति में छवि ही सब कुछ होती है। दीपक जोशी के लिए यह वक्त किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। एक तरफ पारिवारिक विवाद है और दूसरी तरफ राजनीतिक करियर। हालांकि उन्होंने अपनी 'गलती' मानकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश की है।

लेकिन तीन शादियों का यह पेचीदा मामला इतनी जल्दी शांत होता नहीं दिख रहा। विपक्षी दल भी इस मुद्दे पर नजरें गड़ाए बैठे हैं। अब देखना होगा कि 'राजनीति के संत' के बेटे इस कानूनी और सामाजिक भंवर से खुद को कैसे बाहर निकालते हैं।

Tags:
  • मध्य प्रदेश की राजनीति
  • पल्लवी राज सक्सेना
  • पूर्व मंत्री दीपक जोशी
  • वीडियो संदेश से सफाई
  • पूर्व मुख्यमंत्री स्व कैलाश जोशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा