महू पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ- राष्ट्र सेवा को अपना कर्म मानकर लगे हैं
Sanjay Gupta | Dec 29, 2024, 16:11 IST
Rajnath Singh Photograph: (thesootr)
राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य साल 2047 तक भारत क विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। इसके लिए सेना की अहम भूमिका है। आप केवल सीमाओं के रक्षक ही नहीं हैं, बल्कि राष्ट्र के निर्माण के अग्रदूत भी हैं।
INDORE. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ उपेंद्र द्विवेदी रविवार को महू पहुंचे और आयोजनों में शामिल हुए। आयोजन से पहले वह डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक पर पहुंचे और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अस्थि कलश के दर्शन किए।
रक्षामंत्री ने कहा कि मुझे रक्षा मंत्रालय संभाले हुए साढे पांच साल हो चुके है और महू आने का यह पहला मौका है। महू में आर्मी वार कॉलेज, इंफेंट्री स्कूल और मिलेट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग भी लगातार सेवाएं दे रहे हैं। यह डॉ. आंबेडकर के जन्मस्थली के कारण भी बहुत पुण्य भूमि है।
रक्षामंत्री ने कहा कि आज इस अवसर पर, मैं राष्ट्र के प्रति आप सभी की सेवा के लिए भी, सम्मान व्यक्त करता हूं। आभार नहीं सम्मान व्यक्त करता हूं। आपका समर्पण और आपकी कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणा का काम करती है। आपके कारण हमारा देश और इसकी सीमाएं लगातार सुरक्षित और सशक्त हो रही हैं। कर्म के प्रति आपकी निष्ठा बहुत अपील करती है। हर चीज से ऊठकर आप राष्ट्र सेवा को ही कर्म मानकर लगे हुए हैं। इसी को निष्काम कर्म कहते हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य साल 2047 तक भारत क विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। इसके लिए सेना की अहम भूमिका है। आप केवल सीमाओं के रक्षक ही नहीं हैं, बल्कि राष्ट्र के निर्माण के अग्रदूत भी हैं। इन युवा और मजबूत कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है।
यह बोले रक्षामंत्री
आपकी सेवाओं के लिए सम्मान
साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava