दिल्ली-खजुराहो-वाराणसी के बीच इंडिगो फ्लाइट सेवा शुरू, जानें टाइमिंग और किराया

Sandeep Kumar | Oct 27, 2025, 19:06 IST
Share
delhi-khajuraho-varanasi-indigo-flight
delhi-khajuraho-varanasi-indigo-flight

इंडिगो एयरलाइन ने वाराणसी में हवाई सेवा बढ़ाई है। एयरलाइंस ने नई उड़ानें शुरू की हैं। ये उड़ानें दिल्ली से खजुराहो और खजुराहो से बनारस तक होंगी। ये फ्लाइट्स हफ्ते में तीन दिन संचालित होंगी।

Khajuraho. वाराणसी में इंडिगो एयरलाइन ने हवाई सेवा बढ़ाई है। एयरलाइंस ने बनारस से नई उड़ानें शुरू की हैं। दिल्ली से खजुराहो और खजुराहो से बनारस की उड़ानें शुरू हुईं। फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन संचालित होगी। नवंबर तक वाराणसी से खजुराहो का किराया 2570 रुपए रहेगा। एयरलाइंस जल्द ही फ्लाइट का शेड्यूल जारी करेगी।

शुरू हुई दिल्ली-खजुराहो-वाराणसी फ्लाइट

वाराणसी से खजुराहो के लिए उड़ान सेवा रविवार से शुरू हुई। इंडिगो की उड़ान 55 मिनट में खजुराहो पहुंचाएगी। उड़ान दोपहर 1.10 बजे वाराणसी से प्रस्थान करेगी। खजुराहो पहुंचने का समय 2.05 बजे है। इस रूट पर किराया स्थिर रखा गया है। 26 अक्टूबर को किराया 2570 रुपए था। नवंबर महीने तक यह किराया रहेगा।

ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को बड़ी सौगात: रायपुर-दिल्ली रूट पर एयर इंडिया-इंडिगो की नई फ्लाइट्स होंगी लॉन्च

क्या है फ्लाइट की टाइमिंग और किराया

दिल्ली से खजुराहो के लिए इंडिगो ने उड़ान शुरू की है। उड़ान की अवधि 1 घंटे 15 मिनट होगी। विमान सुबह 10.00 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगा। खजुराहो पहुंचने का समय 11.15 बजे है। इस रूट पर एडवांस बुकिंग की जा रही है। डायनमिक किराया वसूला जा रहा है।

ये भी पढ़ें...दिल्ली से लंदन जाना असान, एयर इंडिया ने शुरू की नई उड़ानें, हर दिन चलेंगी चार फ्लाइट्स

पहले पांच दिनों के लिए किराया

  • 26 अक्टूबर - 6561 रुपए
  • 27 अक्टूबर - 5674 रुपए
  • 28 अक्टूबर - 2989 रुपए
  • 29 अक्टूबर - 4092 रुपए
  • 30 अक्टूबर - 4776 रुपए
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए खोला अपना पिटारा, सीएम मोहन यादव बोले-आइडिया लाओ, फंड पाओ

ये भी पढ़ें...कंगना रनौत ने मांगी माफी, किसान आंदोलन में महिला से बोला था-१०० रु लेकर महिलाएं करती हैं आंदोलन

कई एयरलाइंस ने बंद की थी उड़ानें

खजुराहो भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में है। गर्मियों में पर्यटकों की संख्या कम होती है। कई एयरलाइंस ने उड़ानें अस्थायी रूप से बंद की थीं। इंडिगो ने 27 अक्टूबर 2024 को दिल्ली-खजुराहो-वाराणसी रूट शुरू किया गया था। 29 मार्च 2025 से यह सेवा बंद हो गई थी। स्पाइसजेट की उड़ानें 31 जनवरी 2025 से बंद हैं। वर्तमान में फ्लाई बिग की 19 सीट वाली विमान सेवा चल रही है। यह सेवा दतिया-खजुराहो-भोपाल रूट पर है। विदेशी पर्यटक इसका उपयोग नहीं करते।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंडिगो
  • दिल्ली
  • खजुराहो
  • वाराणसी
  • इंडिगो एयरलाइन
  • दिल्ली-खजुराहो-वाराणसी फ्लाइट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती