मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए खोला अपना पिटारा, सीएम मोहन यादव बोले-आइडिया लाओ, फंड पाओ
Amresh Kushwaha | Published:
mp‑youth‑startup‑funding-cm-mohan-yadav-jabalpur
मध्यप्रदेश में युवाओं के लिए बड़ा अवसर खुल रहा है। सीएम मोहन यादव ने यह एलान किया है कि अब सरकार सिर्फ नौकरियों तक सीमित नहीं है। राज्य के युवाओं को बिजनेस और इनोवेशन का प्लेटफॉर्म भी दे रही है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार, 26 अक्टूबर को जबलपुर में महाकौशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से खास अपील की। उन्होंने कहा, यदि खुद का व्यवसाय शुरू करना है तो आइडिया लाओ और सरकार से फंड ले जाओ।
मुख्यमंत्री ने जबलपुर को संस्कृति, संस्कार और शिक्षा की त्रिवेणी बताते हुए इसे प्रदेश का विकास केंद्र कहा। इसी के साथ ही उन्होंने इसे एक ऐसा स्थान बताया, जहां हर दिशा से कौशल की नर्मदा बहती है।
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर न्यूज: हमारा शिक्षक ऐप पर DEO ने दी सफाई, शिक्षिका ने उठाया प्राइवेसी का सवाल
मुख्यमंत्री ने युवाओं को बताया कि राज्य सरकार स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन चला रही है। इसका लाभ सभी युवा उठा सकते हैं। इसके साथ ही सीखो-कमाओ योजना भी चल रही है। इसके जरिए युवा सीधे उद्योगों में जाकर कौशल सीख रहे हैं और कमाई भी कर रहे हैं।
यही नहीं, सरकार ने इनोवेशन हब, स्टार्टअप नीति, इन्क्यूबेशन नेटवर्क और फंडिंग सिस्टम तैयार किया है ताकि मध्यप्रदेश भारत की स्टार्टअप क्रांति का एक अहम हिस्सा बन सके।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, भावांतर योजना में सोयाबीन खरीदी में FAQ की बाध्यता खत्म
ये खबर भी पढ़िए...MP News: राजस्थान बस हादसे के बाद एक्शन में मोहन सरकार, एमपी में बंद होंगी मॉडिफाइड बसें
सीएम यादव ने पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के नए भवन का भूमिपूजन किया। इसके अलावा 28.33 करोड़ रुपए की लागत के चार अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ।
महाकौशल कॉलेज का नया भवन 13.38 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में स्कूल और कॉलेज अब सिर्फ शिक्षा नहीं देंगे, बल्कि रोजगारपरक प्रशिक्षण भी देंगे।
ये खबर भी पढ़िए...प्रमोशन में आरक्षण का मामला : एमपी सरकार ने की पुरजोर कोशिश पर नहीं हटा प्रमोशन से स्टे
मुख्यमंत्री ने जबलपुर को संस्कृति, संस्कार और शिक्षा की त्रिवेणी बताते हुए इसे प्रदेश का विकास केंद्र कहा। इसी के साथ ही उन्होंने इसे एक ऐसा स्थान बताया, जहां हर दिशा से कौशल की नर्मदा बहती है।
सरकार बनी युवाओं की गार्जियन
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने साफ कहा है कि हमारी सरकार प्रदेश के बच्चों की गार्जियन है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्कूल फीस से लेकर प्लेसमेंट तक सरकार साथ है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से खुद का व्यवसाय शुरू करने का आह्वान किया। साथ ही, स्टार्टअप्स को फंडिंग सपोर्ट देने की योजना को सामने रखा।
स्टार्टअप और स्किल पर सरकार का फोकस
यही नहीं, सरकार ने इनोवेशन हब, स्टार्टअप नीति, इन्क्यूबेशन नेटवर्क और फंडिंग सिस्टम तैयार किया है ताकि मध्यप्रदेश भारत की स्टार्टअप क्रांति का एक अहम हिस्सा बन सके।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, भावांतर योजना में सोयाबीन खरीदी में FAQ की बाध्यता खत्म
एमपी में युवाओं के लिए स्टार्टअप फंड की खबर पर एक नजर...
|
कॉलेज होंगे अब रोजगार केंद्र
महाकौशल कॉलेज का नया भवन 13.38 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में स्कूल और कॉलेज अब सिर्फ शिक्षा नहीं देंगे, बल्कि रोजगारपरक प्रशिक्षण भी देंगे।
ये खबर भी पढ़िए...प्रमोशन में आरक्षण का मामला : एमपी सरकार ने की पुरजोर कोशिश पर नहीं हटा प्रमोशन से स्टे
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari