बेलेश्वर बावड़ी हादसे में 36 मृतकों के परिजन को 50 लाख मुआवजा देने की मांग , हाईकोर्ट के आदेश 45 दिन में करें फैसला
Sanjay Gupta | Jul 26, 2024, 17:19 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-26T170930.124
इंदर चांदकी की इस हादसे में मौत हुई थी उनके 80 साल के बुजुर्ग पिता द्वारा यह याचिका अधिवक्ता मनीष यादव व करण बैरागी द्वारा लगाई गई। अधिवक्ता यादव ने बताया कि हादसे में प्रभावितों को केवल सात लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है।
INDORE. इंदौर में मार्च 2023 में हुई दर्दनाक घटना बेलेश्वर बावड़ी हादसे में एक बार फिर मामला हाईकोर्ट इंदौर गया है। एक याचिका इसमें लगी है जिसमें मृतकों के परिजनों को काफी कम मुआवजा देने की बात कहते हुए 50 लाख मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है।
इंदर चांदकी की इस हादसे में मौत हुई थी उनके 80 साल के बुजुर्ग पिता द्वारा यह याचिका अधिवक्ता मनीष यादव व करण बैरागी द्वारा लगाई गई। अधिवक्ता यादव ने बताया कि हादसे में प्रभावितों को केवल सात लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है। याचिकाकर्ता का पुत्र परिवार का एक मात्र कमाने वाला व्यक्ति था ,जिस पर वृद्ध माता पिता पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के लालन पालन की जिम्मेदारी थी घटना प्रशासन और ट्रस्ट की लापरवाही के चलते हुई है। तमाम आश्वाशन के बाद भी याचिकाकर्ता के परिवार को उचित आर्थिक मदद प्रशासन के द्वारा नही दी गई बार बार जनसुवाई में जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
बच्चों को फीस के लिए स्कूल से तकादा किया जा रहा है,प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के द्वारा बच्चो की संपूर्ण शिक्षा का खर्च उठाने का आश्वासन दिया गया था, जो पूरा नही किया। अधिवक्ता यादव ने माननीय न्यायालय में पारित जनहित याचिका के आदेश का हवाला देते हुए न्यायालय को बताया कि जनहित याचिका के फैसले में भी न्यायालय ने मुआवजे के लिए कहा था।
हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कलेक्टर इंदौर को आदेश दिए हैं कि वह इस मामले में 45 दिन में फैसला करें। न्यायालय ने यह भी कहा है, जनहित याचिका में पारित आदेश और अन्य इस तरह के मामले व शासन की पॉलिसी फ्रेमिंग को ध्यान में रखते हुए याचिकाकर्ता परिवार को मुआवजा दिया जाए।
![sanjay gupta]()
हाईकोर्ट में यह रखी गई बात
बच्चों की शिक्षा का भी खर्चा नहीं उठाया
हाईकोर्ट ने कहा 45 दिन में करें फैसला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari