मध्य प्रदेश में छठ पर्व पर छुट्टी की मांग तेज, सरकार को लिखा गया पत्र
Raj Singh | Nov 03, 2024, 09:06 IST
mahaparv_chhath puja
छठ पर्व 5 नवंबर से शुरू होगा। तीन दिन तक चलने वाला यह पर्व बिहार और यूपी में बड़े उत्साह से मनाया जाता है, लेकिन अब एमपी में इस दिन अवकाश रखने की मांग की जा रही है। इसके लिए पत्र भी लिखा गया है।
छठ पर्व खासकर बिहार में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व उत्तर प्रदेश में भी मनाया जाता है लेकिन विश्व प्रसिद्ध छठ पूजा का क्रेज बिहार में ही देखने को मिलता है। इस दिन बिहार के सभी सरकारी और निजी संस्थान बंद रहते हैं। तीन दिनों तक चलने वाला यह पर्व अपने आप में खास होता है। अब इसका असर मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, जबलपुर में उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ ने छठ पूजा को लेकर मध्य प्रदेश की मोहन सरकार से खास मांग की है। उनका कहना है कि छठ पूजा के दिन छुट्टी रखी जानी चाहिए।
उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ की ओर से लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को छुट्टी की मांग करते हुए एक पत्र सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ के लोगों ने दावा किया है कि शहर में 50 फीसदी आबादी यूपी और बिहार की है। इसके साथ ही हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है। इसलिए राज्य सरकार को इस दिन छुट्टी घोषित करनी चाहिए।
कब है छठ पूजा और देवउठनी एकादशी ? जानें पूजा विधि
इस संबंध में उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ के प्रतिनिधि डॉ. राजेश जायसवाल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि जबलपुर में उत्तर प्रदेश और बिहार से आकर बसे लोगों की संख्या 6 लाख से अधिक है। केंट विधानसभा में 60 प्रतिशत परिवार उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं। इसी तरह पश्चिम विधानसभा में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की संख्या काफी अधिक है। इसलिए राज्य सरकार से छठ पर्व के अवसर पर अवकाश की मांग की जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ ने पहले भी तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से छठ के अवसर पर अवकाश की मांग की थी। हालांकि, उस समय यह मांग पूरी नहीं हो सकी थी। एक बार फिर उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ की ओर से लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को ज्ञापन देकर छठ पूजा के दिन अवकाश की मांग की गई है। महासंघ के प्रतिनिधि डॉ. राजेश जायसवाल ने कहा है कि हम इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा करेंगे।
दीपावली और छठ पूजा पर चल रही है यह स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल
बता दें कि बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ पूजा का विशेष महत्व है। भारत के किसी भी कोने में आपको इन दोनों राज्यों के लोग मिल जाएंगे। इसे देखते हुए कुछ राज्यों ने छठ पूजा पर अवकाश घोषित किया है। हालांकि, मध्य प्रदेश में अब तक छठ पूजा पर अवकाश की परंपरा नहीं रही है। इसे देखते हुए जबलपुर में मांग उठ रही है कि उन शहरों में स्थानीय अवकाश घोषित किया जाए जहां उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की संख्या अधिक है।
लोक निर्माण मंत्री को लिखा गया पत्र
कब है छठ पूजा और देवउठनी एकादशी ? जानें पूजा विधि
उत्तर प्रदेश-बिहार महासंघ की क्या है मांग?
उन्होंने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ ने पहले भी तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से छठ के अवसर पर अवकाश की मांग की थी। हालांकि, उस समय यह मांग पूरी नहीं हो सकी थी। एक बार फिर उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ की ओर से लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को ज्ञापन देकर छठ पूजा के दिन अवकाश की मांग की गई है। महासंघ के प्रतिनिधि डॉ. राजेश जायसवाल ने कहा है कि हम इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा करेंगे।
दीपावली और छठ पूजा पर चल रही है यह स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल
छठ पूजा का विशेष महत्व
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari