मनचाहा ट्रांसफर हुआ कैंसिल तो पूर्व जज और जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष ने लगाई याचिका
Neel Tiwari | Aug 14, 2024, 23:37 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-14T231819.000
श्याम चरण उपाध्याय की ओर से अधिवक्ता ने यह बताया कि अभी 18 दिनों पहले ही उनका छिंदवाड़ा से जबलपुर ट्रांसफर किया गया था और सोमवार की शाम 4 बजे विभाग के द्वारा दोबारा एक आदेश जारी किया गया।
छिंदवाड़ा से हाल ही में ट्रांसफर होकर जबलपुर आए जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष श्याम चरण उपाध्याय अभी ठीक से जबलपुर में सेट भी नहीं हो पाए थे कि उनका दोबारा ट्रांसफर छिंदवाड़ा कर दिया गया मात्र 18 दिनों के भीतर दोबारा किए गए ट्रांसफर के विरोध में उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। श्याम चरण उपाध्याय की ओर से अधिवक्ता ने यह बताया कि अभी 18 दिनों पहले ही उनका छिंदवाड़ा से जबलपुर ट्रांसफर किया गया था और सोमवार की शाम 4 बजे विभाग के द्वारा दोबारा एक आदेश जारी किया गया। जिसमें उनका पिछला ट्रांसफर कैंसिल कर वापस छिंदवाड़ा ज्वाइन करने के लिए आदेशित किया गया। याचिकाकर्ता का पक्ष था कि उन्हें जबलपुर सहित तीन जिलों का प्रभार मिला हुआ है और वह इन जिलों के लिए काम करते हुए आदेश भी जारी कर रहे हैं तो इस स्थिति में एक साल के पहले दोबारा उनका ट्रांसफर किया जाना सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ है।
इस मामले की सुनवाई एक्टिंग चीफ जस्टिस की युगल पीठ में हुई और कोर्ट ने पाया कि जिला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष का ट्रांसफर उनके ही निवेदन पर जबलपुर किया गया था और पिछला आदेश विभाग के द्वारा रद्द किया गया है ना कि एक साल के भीतर उनको दोबारा ट्रांसफर किया गया है। अब स्थित यह है कि जब श्याम चरण उपाध्याय ने छिंदवाड़ा से ट्रांसफर का खुद ही निवेदन किया था। तो जाहिर है कि वह छिंदवाड़ा में नहीं रहना चाहते तो कोर्ट से याचिकाकर्ता ने यह निवेदन किया कि उन्हें विभाग के द्वारा छिंदवाड़ा की जगह कहीं और पोस्टिंग देने का प्रतिवेदन पेश करने की भी स्वतंत्रता मिले और साथ ही छिंदवाड़ा से जबलपुर और जबलपुर से वापस छिंदवाड़ा जाने का ट्रैवल अलाउंस भी दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी याचिका वापस लेने का निवेदन किया।
युगलपीठ ने अपने आदेश में यह कहा कि याचिकाकर्ता को नियम अनुसार छिंदवाड़ा से जबलपुर और जबलपुर से छिंदवाड़ा आने-जाने का यात्रा भत्ता दिया जाए और साथ ही उसकी नई पोस्टिंग के निवेदन पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए। इस तरह अब यह विभाग के ऊपर है कि शिवचरण उपाध्याय छिंदवाड़ा में ही रहते हैं या कहीं और उन्हें ट्रांसफर मिलता है।
निवेदन पर मिला था जबलपुर ट्रांसफर
मिलेगा यात्रा भत्ता पर अभी छोड़ना होगा जबलपुर का मोह
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman