विकसित मध्यप्रदेश @2047 पर सरकार के यह है लक्ष्य, आपकी कमाई सालाना 22 लाख होगी

Sanjay Gupta | May 21, 2025, 13:24 IST
Share
developed-madhya-pradesh-2047-goals-economic-growth
developed-madhya-pradesh-2047-goals-economic-growth

मध्‍य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2047 तक प्रदेश के समेकित विकास के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इसका उद्देश्य सकल घरेलू उत्पाद (GDP) को 15.03 लाख करोड़ से बढ़ाकर 250 लाख करोड़ (2 ट्रिलियन डॉलर) तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष पर राजवाड़ा इंदौर में कैबिनेट मीटिंग हुई। इसी में विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंटपर मंत्री-परिषद ने मंथन किया। लोकमाता देवी अहिल्याबाई के आदर्शों और मूल्यों अनुरूप विकसित मध्यप्रदेश बनाने के लक्ष्यों और प्रक्रिया पर सदस्यों की विस्तृत चर्चा हुई। इसमें बीजेपी सरकार ने महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखे हुए हैं।

मप्र सरकार ने यह रखे 2047 के लक्ष्य

  • वर्ष 2047 तक प्रदेश का समेकित विकास करते हुए सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) को 15.03 लाख करोड़ से बढ़ाकर 250 लाख करोड़ (2 ट्रिलियन डॉलर) करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • साथ ही प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को एक लाख 60 हजार रुपए से बढ़ाकर 22 लाख करने का भी लक्ष्य रखा गया है।
  • प्रति व्यक्ति औसत आयु को 67.4 वर्ष से बढ़ाकर वर्ष @2047 तक 84 वर्ष से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया।
  • साथ ही साक्षरता दर को 75.2% से बढ़ाकर वर्ष @2047 तक 100 प्रतिशत करने का प्रयास किया जाएगा।
  • ऊर्जा के क्षेत्र में कुल ऊर्जा स्रोत में नवीकरणीय ऊर्जा का प्रतिशत 22.5 से बढ़ाकर 75% से अधिक किया जाएगा।

पीएम मोदी के संकल्पना पर काम

अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विजन डॉक्यूमेंट में वर्ष 2047 में एक समृद्ध मध्यप्रदेश की परिकल्पना की गई है जो कि सभी के सामूहिक प्रयासों से संपन्न, सुखद और सांस्कृतिक मध्यप्रदेश की नींव पर निर्मित होगा। इस प्रकार वर्ष 2047 का मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणा मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास' के अनुसरण से निर्मित होगा। दृष्टि पत्र को धरातल पर वास्तविक रूप से साकार करने के लिए रोडमैप का मंत्री-परिषद के सदस्यों के समक्ष संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन दिया।

खबर यह भी...इंदौर के राजवाड़ा में कैबिनेट में खर्चे पर उमंग सिंघार के सवाल, चांदी की थाली में परोसा भोजन, बनेंगे खूब बिल

इस तरह से है प्रेजेंटेशन

विजन डॉक्यूमेंट में वर्ष 2047 में अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्यों के बारे में विस्तृत रूप से मंत्री-परिषद के सदस्यों को अवगत कराया गया। 8 थीमैटिक ग्रुप्स में उद्योग, कृषि एवं संबंधित क्षेत्र तथा वनोत्पाद, सेवाएं और अधोसंरचना एवं नगरीय विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन एवं नागरिक सेवाओं का प्रदाय और वित्तीय नियोजन एवं संवर्धन पर प्रेजेंटेशन दिया गया। मंत्री-परिषद के सदस्यों ने सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

उद्योग, रोजगार बढ़ाएंगे

मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट के अनुसार वर्तमान में राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। सकल घरेलू उत्पाद में कृषि 43%, सेवाएं 36% और उद्योग 21% योगदान देते हैं। वर्ष @2047 तक उद्योगों और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देकर, रोजगार के अवसर सृजित कर अर्थव्यवस्था को संतुलित करते हुए जीडीपी में कृषि का योगदान 24-28%, उद्योग का योगदान 21-25% और सेवाओं का योगदान 49-53% तक लाने का प्रयास किया जायेगा। सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए प्रति व्यक्ति औसत आयु को 67.4 वर्ष से बढ़ाकर वर्ष @2047 तक 84 वर्ष से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया।

खबर यह भी...उज्जैन में खुलेगा महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल: महाकाल लोक का अनोखा नजारा

मध्य प्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट ऐसे बना

"विकसित मध्यप्रदेश @2047" विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने में अप्रैल 2024 में नीति आयोग, भारत सरकार से प्रारम्भिक चर्चा की गई। माह मई से सितम्बर 2024 के मध्य अपर मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव / सचिव स्तर के 8 थीमैटिक समूहों में व्यापक परिचर्चा के बाद विकसित भारत @2047 के लिए मध्यप्रदेश के सुझाव और अभिमत नीति आयोग को भेजे गए। नवंबर 2024 में सीईओ नीति आयोग एवं मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भोपाल में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में लिए गए निर्णय अनुसार और नीति आयोग के मार्गदर्शन में राज्य स्तर पर व्यापक विचार-विमर्श प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों के सुझाव, विषय विशेषज्ञों के साथ चर्चा, जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता, नागरिक सर्वेक्षण, उद्योग संगठनों के साथ चर्चा, शिक्षाविदों के साथ चर्चा और फील्ड विजिट शामिल रही।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चाधिकार समिति गठित की गई, जिसके मार्गदर्शन में 8 थीमैटिक ग्रुप्स का गठन किया गया। 8 थीमैटिक ग्रुप्स में उद्योग, कृषि एवं संबंधित क्षेत्र तथा वनोत्पाद, सेवाएं, अधोसंरचना एवं नगरीय विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन एवं नागरिक सेवाएं प्रदाय और वित्तीय नियोजन एवं संवर्धन को शामिल किया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मप्र का विजन डॉक्यूमेंट | विजन डॉक्यूमेंट 2047 | CM मोहन यादव | MP News | Vision Document 2047 | Indore News

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • CM मोहन यादव
  • विजन डॉक्यूमेंट 2047
  • Vision Document 2047
  • मप्र का विजन डॉक्यूमेंट
  • विजन डॉक्यूमेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज