मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में होगा विकास, बनेंगे 150 नए ब्लॉक, सालाना मिलेंगे इतने करोड़ रुपए
Madhav Singh | Oct 08, 2024, 10:16 IST
m
मध्य प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में तो विकास हो रहा है, पर ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी विकास का कार्य धीमी गति से हो पाता है। 68 सालों बाद अब प्रदेश में 100 से 150 नए ब्लॉक बनाए जाएंगे। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है।
मध्य प्रदेश में बढ़ती जनसंख्या और शहरी विकास को ध्यान में रखते हुए 68 साल बाद पहली बार 100 से 150 नए विकासखंड बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा राज्य में मौजूदा ब्लॉकों का भी पुनर्गठन किया जाएगा। इसके लिए आयोग ब्लॉक के गठन की रूपरेखा तैयार कर सरकार को सौंपेगी। जिसके बाद नए ब्लॉकों के लिए रास्ता साफ हो जाएगा।
राज्य में नए ब्लॉक के गठन लिए केंद्र सरकार से मंजूरी लेनी होगी। अभी केंद्र की योजनाओं में जो मदद मिल रही है, वह 313 ब्लॉक के अनुसार मिल रही है। नए ब्लॉकों के बाद 29 योजनाओं के तहत हर साल राज्य को 5000 करोड़ रुपए ज्यादा मिल सकेंगे।
मौजूदा समय में एक विकासखंड में 140 से 160 गांव हैं। नए ब्लॉक बनने से गांवों की संख्या 60 से 70 रह जाएगी। भोपाल में फंदा से अलग कर रातीबड़ को विकासखंड बनाया जा सकता है। बैरसिया विकास खंड में 110 गांव हैं, जिनमें से गुनगा को अलग कर ब्लॉक बना सकते हैं। इसके अलावा सीहोर ब्लॉक में बिलकीसगंज और श्यामपुर दोराहा विकासखंड बनाए जा सकते हैं। नरसिंहगढ़ में कुरावर और राजगढ़ में पचौर, जबलपुर ग्रामीण में बरगी और कुंडम से बघराजी को अलग किया जा सकता है। वहीं इंदौर ग्रामीण, देपालपुर, महू और सांवेर में दो-दो ब्लॉक बनाए जा सकते हैं।
आजादी के बाद से प्रदेश में तहसीलें तो बढ़ीं लेकिन ब्लॉक नहीं बढ़ाए गए। 68 साल में प्रदेश की जनसंख्या 3 गुना से बढ़कर 8 करोड़ के पार हो चुकी है। जिससे विकास शहरी क्षेत्रों में ही सिमट कर रह गया। पिछले 24 साल में प्रदेश में 10 नए जिले बने। इससे जिलों की संख्या 55 हो गई। तहसीलों की संख्या भी 428 पहुंच गई है। इतने समय में एक भी नया ब्लॉक नहीं बना। इसी लिए आज अंतिम छोर के गांव की ब्लॉक से दूरी करीब 100 किमी से ज्यादा है। इससे वहां विकास तेजी से नहीं हो पा रहा है, जिससे लोग शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं।
ये भी खबर पढ़िए...सीएम मोहन यादव आज करेंगे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शुभारंभ, जानिए CM का पूरा शेड्यूल...
प्रदेश में 23 हजार ग्राम पंचायतों पर प्रशासनिक नियंत्रण के लिए 52 जिला पंचायत, 313 ब्लॉक स्थित हैं। बताते चलें कि 19 विभागों की 29 से ज्यादा योजनाओं के लिए काम ब्लॉक स्तर पर होते हैं। नए ब्लॉक बनने से हर ब्लॉक को सालाना करीब 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम मिलेगी। केंद्र प्रवर्तित योजनाओं में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 75 से 90% है।
केंद्र से लेनी होगी मंजूरी
कौन-कौन से बन सकते हैं ब्लॉक
जिले बढ़े, तहसीलें बढ़ीं पर ब्लॉक नहीं
ये भी खबर पढ़िए...सीएम मोहन यादव आज करेंगे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शुभारंभ, जानिए CM का पूरा शेड्यूल...
हर साल मिलेगी 50 करोड़ से ज्यादा की रकम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava