देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में कटोरा लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, जानिए क्या है मामला

Ravi Singh | Aug 01, 2024, 17:30 IST
Share
Katora Congress Protest akshay bam
Katora Congress Protest akshay bam

कांग्रेस नेताओं ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पर कटोरा लेकर प्रदर्शन किया। नेताओं का आरोप है विश्वविद्यालय भिखारी हो गया है इसीलिए 5 लाख की जगह 1 लाख के जुर्माने के चैक को चुपचाप रख लिया।

मध्यप्रदेश के इंदौर में आज 1 अगस्त को कांग्रेस नेताओं ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन इस बार अलग था क्योंकि कांग्रेसी विश्वविद्यालय में कटोरा लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। नेताओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय के पास पैसे नहीं हैं, विश्वविद्यालय भिखारी हो गया है इसीलिए 5 लाख की जगह 1 लाख के जुर्माने के चैक को चुपचाप रख लिया है।

पेपर लीक कांड में आइडियलिक कॉलेज से लिए 1 लाख

मामला अक्षय बम के कॉलेज से जुड़ा है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा पिछले दिनों संचालित की गई परीक्षा में एमबीए के पेपर लीक कांड में आइडलिक कॉलेज को दोषी पाया गया था। कार्य परिषद की बैठक में कॉलेज पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगा था। आइडियलिक कॉलेज ने 5 लाख रुपए की जगह 1 लाख रुपए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को दिए, जो विश्वविद्यालय ने रख लिए थे। कांग्रेस इसका ही विरोध कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

Davv : पेपर लीक कांड में अक्षय बम का आयडलिक कॉलेज अब 3 साल तक परीक्षा केंद्र नहीं बनेगा, 5 लाख की पेनल्टी भी लगी

दे दाता के नाम तुझको अक्षय रखे

कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता विश्व विद्यालय गए थे, साथ ही उनके हाथों में कटोरे थे। कांग्रेसी नारे लगा थे, दे दाता के नाम तुझको अक्षय रखे। विवेक खंडेलवाल ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे में अक्षय बम से जुर्माने की राशि 5 लाख रुपए नहीं वसूली गई और उस पर एफआईआर नहीं कराई गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को तैयार है।

चैक वापस दे दिया

विश्वविद्यालय के DCDC राजीव दीक्षित का कहना है कि आइडियलिक कॉलेज पर कार्यपरिषद ने 5 लाख का जुर्माना लगाया गया था, उनके यहाँ से 1 लाख रुपए का चैक आया था, जिसे कल 31 जुलाई को ही वापस कर दिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर कांग्रेस
  • देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • अक्षय बम
  • डीएवीवी पेपर लीक केस
  • आइडलिक कॉलेज इंदौर
  • कांग्रेस कटोरा प्रदर्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज