देवरी में पटवारी से मारपीट के बाद पटवारी संघ ने की बीजेपी विधायक की घेराबंदी, हड़ताल की चेतावनी
Sanjay Sharma | Dec 15, 2025, 22:52 IST
BJP MLA Brajbihari Pateriya
बीजेपी विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप है। पटवारी संगठन ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराने का फैसला किया है। सागर जिले के पटवारी संघ ने शीघ्र कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
BHOPAL.देवरी विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ा विवाद सामने आया है। बीजेपी विधायक बृज बिहारी पटेरिया पर पटवारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज का आरोप है। पटवारी संगठन विधायक पर केस दर्ज कराने पर अड़ा हुआ है।
घटना देवरी के गौरझामर पटवारी हल्का नंबर 8 से जुड़ी हुई है। सागर जिले के पटवारी संघ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने तीन दिन बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है, तो हड़ताल की जाएगी।
EOW को झटका, DHL इन्फ्राबुल संचालकों पर दर्ज FIR में कार्रवाई पर हाईकोर्ट से रोक
संस्कृति विभाग जनजातीय समुदाय के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। प्रशासन देवरी विधानसभा के गौरझामर क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम करवा रहा है। वहां एक कलाकार मंडल के कर्मचारी से असामाजिक तत्वों ने दुर्व्यवहार किया। इस पर विधायक और पटवारी के बीच कहासुनी हुई। पटवारी नीलेश आठ्या का कहना है कि विधायक ने उन्हें दुर्व्यवहार और मारपीट कर अपमानित किया।
आयुष्मान डिजिटल आईडी पर कॉलेज स्टूडेंट की बीमारी और इलाज का होगा ब्यौरा
पटवारी संघ ने अपनी मांगों को स्पष्ट करते हुए कहा है कि विधायक बृज बिहारी पटेरिया के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। विधायक को सार्वजनिक रूप से पीड़ित पटवारी से माफी मांगनी होगी। संघ ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। 72 घंटों में विधायक के खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज हुई, तो पटवारी हड़ताल पर जाएंगे। ऐसी घटनाएं सरकारी कर्मचारियों का मनोबल को गिरा रही हैं। यदि कार्रवाई नहीं होती, तो उनका विरोध जारी रहेगा और वे कानूनी तरीके अपनाने के लिए मजबूर होंगे।
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने द सूत्र को बताया कि मामले को जबरन तूल दिया जा रहा है। जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जिस जगह का चयन किया गया है। उन्होंने असामाजिक तत्वों की हरकत की आशंका पहले ही जताई थी।
कलाकार मंडल के व्यक्ति से दुर्व्यवहार की जानकारी मिलने पर विधायक मौके पर पहुंचे। अधिकारी कोई जानकारी नहीं दे पा रहे थे। पटवारी नीलेश आठ्या भी मौके से गायब थे। विधायक ने नीलेश को बुलाकर जानकारी ली। इसके बाद नीलेश ने उल्टा अमर्यादित व्यवहार किया। विधायक ने उसे डांट-फटकार लगाई। मारपीट की बात गलत है। यदि ऐसा कोई प्रमाण है तो उसे दिखाना चाहिए।
मौसम पूर्वानुमान (16 दिसंबर) : मध्यप्रदेश समेत उत्तर भारत में बढ़ेगी सर्दी, पहाड़ पर बर्फबारी की आशंका
राजनीतिक साजिश को दे रहे हवा
विधायक पटेरिया ने पटवारी की आड़ में क्षेत्रीय राजनीति में उन्हें बदनाम करने की साजिश की आशंका जताई है। विधायक ने बताया कि पटवारी नीलेश आठ्या देवरी जनपद की पूर्व अध्यक्ष का रिश्तेदार है। वे कांग्रेस की समर्थक रही हैं। इसी वजह से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते पटवारी से मारपीट का झूठा मुद्दा बनाकर उसे हवा दी जा रही है। यदि उनकी तरफ से मारपीट की गई है। इसका प्रमाण सामने आता है तो वे संगठन स्तर पर किसी भी कार्रवाई के लिए सहमत हैं।
घटना देवरी के गौरझामर पटवारी हल्का नंबर 8 से जुड़ी हुई है। सागर जिले के पटवारी संघ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने तीन दिन बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है, तो हड़ताल की जाएगी।
EOW को झटका, DHL इन्फ्राबुल संचालकों पर दर्ज FIR में कार्रवाई पर हाईकोर्ट से रोक
यह है मामला
आयुष्मान डिजिटल आईडी पर कॉलेज स्टूडेंट की बीमारी और इलाज का होगा ब्यौरा
पटवारी संघ की मांग
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
डांट-फटकार लगाई, मारपीट नहीं की
कलाकार मंडल के व्यक्ति से दुर्व्यवहार की जानकारी मिलने पर विधायक मौके पर पहुंचे। अधिकारी कोई जानकारी नहीं दे पा रहे थे। पटवारी नीलेश आठ्या भी मौके से गायब थे। विधायक ने नीलेश को बुलाकर जानकारी ली। इसके बाद नीलेश ने उल्टा अमर्यादित व्यवहार किया। विधायक ने उसे डांट-फटकार लगाई। मारपीट की बात गलत है। यदि ऐसा कोई प्रमाण है तो उसे दिखाना चाहिए।
मौसम पूर्वानुमान (16 दिसंबर) : मध्यप्रदेश समेत उत्तर भारत में बढ़ेगी सर्दी, पहाड़ पर बर्फबारी की आशंका
राजनीतिक साजिश को दे रहे हवा
विधायक पटेरिया ने पटवारी की आड़ में क्षेत्रीय राजनीति में उन्हें बदनाम करने की साजिश की आशंका जताई है। विधायक ने बताया कि पटवारी नीलेश आठ्या देवरी जनपद की पूर्व अध्यक्ष का रिश्तेदार है। वे कांग्रेस की समर्थक रही हैं। इसी वजह से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते पटवारी से मारपीट का झूठा मुद्दा बनाकर उसे हवा दी जा रही है। यदि उनकी तरफ से मारपीट की गई है। इसका प्रमाण सामने आता है तो वे संगठन स्तर पर किसी भी कार्रवाई के लिए सहमत हैं।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari