इंदौर के डेली कॉलेज में 19 अप्रैल को होगा 'देवास कप' पोलो एग्जीबिशन मैच, शामिल होंगे देशभर के खिलाड़ी
Vishwanath Singh | Apr 17, 2025, 11:28 IST
The Sootr
डेली कॉलेज बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष महाराज विक्रम सिंह पुआर ने बताया कि भारत का पहला लिगेसी कोएड रेजिडेंशियल स्कूल और देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक डेली कॉलेज अब एक अनूठा आयोजन करने जा रहा है।
इंदौर के डेली कॉलेज में पोलो मैच का आयोजन 19 अप्रैल को किया जाएगा। इसका नाम देवास कप विशेष प्रदर्शनी पोलो मैच दिया गया है। यह अपने तरह का अनूठा आयोजन होगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में घुड़सवारी और पोलो को लेकर प्रोत्साहित करना है। डेली कॉलेज की इस एतिहासिक पहल को देखने के लिए बड़ी संख्या में अतिथि भी पहुंचेंगे। इस मैच में देशभर से कई विशिष्ट खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें पूर्व डेलियन प्रोफेशनल, पोलो खिलाड़ी, भारतीय सेना के अधिकारी और नेवी टीम के कप्तान भी शामिल हैं।
डेली कॉलेज बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष महाराज विक्रम सिंह पुआर ने बताया कि भारत का पहला लिगेसी कोएड रेजिडेंशियल स्कूल और देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानोंमें से एक डेली कॉलेज अब एक अनूठा आयोजन करने जा रहा है। इंदौर में 19 अप्रैल को कॉलेज के कैंपस स्थित पोलोग्राउंड पर देवास कप' नामक एक विशेष प्रदर्शनी पोलो मैच का आयोजन होगा।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के कांग्रेसियों को ईडी का दफ्तर ही नहीं पता, सोनिया-राहुल पर ईडी कार्रवाई का विरोध करने जाएंगे
यह खबर भी पढ़ें...BJP विधायक के बेटे रुद्राक्ष ने मांगी थी पुजारी से माफी | माफी देने की वजह भी सुन लीजिए
महाराज ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में घुड़सवारी ओर पोलो जैसे एक्वेस्ट्रियन खेलों के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है। यह एक दिवसीय आयोजन होगा, जिसमें केवल आमंत्रित सदस्य ही शामिल हो सकेंगे। इसमें वर्तमान छात्रों द्वारा हॉर्स राइडिंग प्रदर्शन और 3 सदस्यीय प्रदर्शनी पोलो मैच भी प्रस्तुत किया जाएगा। यह इंदौर में अपने तरह का पहला आयोजन होगा।
यह खबर भी पढ़ें...माता-पिता की मर्जी के खिलाफ शादी करेंगे तो नहीं मिलेगी पुलिस सुरक्षा : हाईकोर्ट
महाराज विक्रम सिंह पुआर और प्राचार्या डॉ. गुनमीत बिंद्रा ने कहा यह सिर्फ पोलो का आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी विरासत को पुनर्जीवित करने, गौरव का संचार करने और हमारी युवा पीढ़ी को भारत की एक्वेस्ट्रियन परंपरा से जोड़ने का प्रयास है। देवास कप का उद्देश्य है युवाओं को प्रेरित करना और पोलो, ड्रेसाज, शो जंपिंग जैसे एक्वेस्ट्रियन खेलों के विविध आयामों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
यह खबर भी पढ़ें...MP में चल रहे बेशर्म कोचिंग संचालकों और स्कूल माफिया के खेल की दूसरी कड़ी
इस एतिहासिक आयोजन में वर्तमान में भारतीय इन्फेंट्री पोलो टीम के कप्तान मेजर राघव राज सिंह, भारतीय नेवी पोलो टीम के कप्तान कैष्टन अरविंद पाल सिंह, ख्यात खिलाड़ी और उदयपुर स्थित पोलो क्लब के संस्थापक वीरम देव सिंह, 2007 बैच के ओल्ड डेलियन और उदयपुर पोलो सर्किट से जुड़े यदुराज सिंह, अनुभवी खिलाड़ी और बॉलीवुड के घुड़सवारी दृश्यों के निर्देशक तेजवीर सिंह झाला, मेयो कॉलेज पोलो टीम के पूर्व कप्तान राजवीर सिंह झाला, सबसे युवा ओल्ड डेलियन और मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी पोलो टीम के सदस्य देवांग माहेश्वर भाग लेंगे। साथ ही इस आयोजन की एक और खास बात यह होगी कि पोलो जगत में गुरुजी के नाम से पहचान पाने वाले सवाई सिंह मैच के अंपायर होंगे।
प्राचार्या डॉ. गुनमीत बिंद्रा ने बताया कि डेली कॉलेज अपने समृद्ध इतिहास और समग्र शिक्षा के दृष्टिकोण के साथ, परंपरा और आधुनिकता का संगम बनाते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित करता आ रहा है। देवास कप एक ऐसा आयोजन बनने जा रहा है जो साहस, गरिमा और खेल भावना का उत्सव होगा। इस आयोजन में कमेंट्री की जिम्मेदारी अपनी जीवंत और ज्ञानवर्धक शैली के लिए प्रसिद्ध कर्नल शक्ति राठौर संभालेंगे। यह आयोजन केवल निमंत्रित अतिथियों के लिए होगा, जिसमें लगभग 500 से अधिक विशिष्ट अतिथी शामिल होंगे। इसमें मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ प्रतिनिधि, राजघराने और इंदौर की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। आयोजन स्थल पर ला पोलो सहित अन्य नेशनल पब्लिकेशन भी मौजूद रहेंगे।
The Sootr
छात्र घुड़सवारी और पोलो जैसे एक्वेस्ट्रियन खेल होंगे
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के कांग्रेसियों को ईडी का दफ्तर ही नहीं पता, सोनिया-राहुल पर ईडी कार्रवाई का विरोध करने जाएंगे
यह रहेगी कार्यक्रम की रेप रेखा
तीन सदस्यीय पेालो प्रदर्शनी मैच होगा
यह खबर भी पढ़ें...माता-पिता की मर्जी के खिलाफ शादी करेंगे तो नहीं मिलेगी पुलिस सुरक्षा : हाईकोर्ट
हमारी विरासत को पुनर्जीवित करने का प्रयास
यह खबर भी पढ़ें...MP में चल रहे बेशर्म कोचिंग संचालकों और स्कूल माफिया के खेल की दूसरी कड़ी
ये खिलाड़ी शामिल होंगे
केवल आमंत्रित ही शामिल होंगे आयोजन में
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari