Dewas News: YouTube देखकर नाबालिग लड़के ने कर दी ऐसी गलती कि हो गई मौत

Sandeep Kumar | Nov 15, 2024, 10:34 IST
Share
YouTube died
YouTube died

एक लड़के ने YouTube पर बंदूक बनाने का वीडियो देखा। इसमें पटाखे वाली बंदूक बनाने की तकनीक दिखाई जा रही थी। बस फिर क्या था वो वीडियो देखता गया और वीडियो के हिसाब से बंदूक बनाता चला गया। फिर एक जरा ही लापरवाही से उसकी मौत हो गई।

बच्चों के लिए मोबाइल का इस्तेमाल कितना घातक है, इसका उदाहरण आए दिन देखने को मिलता रहता है। ताजा मामला देखने को मिला है मध्य प्रदेश के देवास जिले में, जहां पर एक नाबालिग लड़के की लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई है। दरअसल 15 साल के लड़के ने यूट्यूब पर बारूद से चलने वाली पटाखे की बंदूक बनाना सीखा। फिर उसी बंदूक ने बच्चे की जान ले ली।

दुपट्टा बाइक की चैन में फंसा, महिला का हाथ उखड़कर हुआ अलग

लापरवाही से सवा लाख क्विंटल अनाज सड़ा, अब शराब कंपनियों को बेचेंगे

ऐसे बना रहा था बंदूक

एमपी के देवास जिले में लापरवाही के चलते 15 साल के एक लड़के की मौत हो गई। बच्चे ने यूट्यूब (YouTube ) पर एक वीडियो देखा था। इसमें पटाखे वाली बंदूक बनाने की तरकीब दिखाई जा रही थी। बस फिर क्या था लड़का वो वीडियो देखता गया और बंदूक बनाने लगा। पहले उसने एक बांस की लकड़ी के ऊपर Aluminum के पाइप को बांधा। उसके बाद उसने सुतली बम के बारूद को निकाल कर उस एल्युमिनियम ( Aluminum ) के पाइप में भर दिया। एल्युमिनियम के पाइप में पीछे की तरफ उसने एक सिक्का फंसा दिया और फिर आग लगा दी। यही उसके मौत की वजह बन गई।

ऐसे हुई लड़के की मौत

बारूद में आग लगाने के बाद जैसे ही बारुद फटा अचानक प्रेशर से 5 Rupee coin विजय के गले में घुस गया। सिक्का फंसते ही विजय के गले से Blood बहने लगा। परिजनों ने उसे देखा तो उनके भी होश उड़ गए। फिर आनन-फानन में घायल हालत में लड़के को परिजन इलाज के लिए बागली के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर Doctors ने विजय को मृत घोषित कर दिया।
CM Helpline को हल्के में लेना पड़ा भारी, एकसाथ 12 अफसरों पर गिरी गाज!

विजय की मौत बनी पहेली

मासूम विजय की मौत पहेली बनी हुई थी। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि बच्चे के गले से खून कैसे निकल रहा था। आखिर अचानक उसकी मौत कैसे हो गई। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही थी कि अचानक विजय खेलते-खेलते मौत की नींद सो गया। मौत की पहेली उस समय उजागर हुई जब बच्चे का पोस्टमार्टम किया गया। एक्स रे रिपोर्ट में साफ नजर आया कि एक सिक्का उसके गले में फंस गया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • देवास न्यूज
  • YouTube
  • हिंदी न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • पटाखे वाली बंदूक
  • मासूम विजय की मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज