पुलिस ने युवतियों को समझा लुटेरी दुल्हन, घंटों घुमाया, की अश्लील बातें
Raj Singh | Oct 20, 2024, 12:00 IST
the sootr
मध्य प्रदेश के देवास से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। आरोप है कि आम जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही दो महिलाओं को लुटेरी दुल्हन बताकर उठा ले गए। साथ ही उनसे दो लाख रुपए की मांग भी की।
पुलिस का काम नागरिकों की सुरक्षा करना है न कि किसी को बेवजह परेशान करना। कई बार लोग पुलिस के काम से असंतुष्ट नजर आते हैं, जिसकी वजह उनका जनता को परेशान करना होता है। दरअसल, ऐसे सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि पुलिस ने उज्जैनकी रहने वाली दो युवतियों के साथ कुछ ऐसा किया है, जिससे उनकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
पन्ना में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन, शादी के 8वें दिन हो जाती थी फरार
दरअसल, उज्जैनकी रहने वाली 2 युवतियों ने देवास सिविल लाइन थाने के 3 पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों महिलाओं ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने पहले उन्हें लुटेरी दुल्हन कहकर गिरफ्तार किया। इसके बाद 2 लाख रुपए मांगे। साथ ही उनके साथ अश्लील बातें भी कीं। जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार की है। शनिवार को मामला बढ़ने पर एसपी संपत उपाध्याय ने एएसआई अनिल पांडे और हेड कांस्टेबल रवि परिहार को लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही होमगार्ड सैनिक अर्जुन पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
पीड़ित महिलाओं के मुताबिक, वे माता टेकरी के दर्शन करने के लिए स्कूटी से उज्जैन से देवास आ रही थीं। वे नाश्ते के लिए होटल पर रुकीं। इसी दौरान 3 पुलिसकर्मी अनिल पांडे, रवि परिहार, अर्जुन भी होटल पहुंचे। उन्होंने कहा कि तुम पर दुल्हन बनकर लोगों को लूटने का आरोप है। इसके बाद वे उन्हें थाने ले गए। जहां उन्हें एक घंटे तक बैठाए रखा। इसके बाद रवि उन्हें कार में बिठाकर घुमाता रहा। इस दौरान उन्होंने 2 लाख रुपए भी मांगे।
MP: लुटेरी दुल्हन गैंग का खुला राज, भाई बनकर पति कराता था पत्नी की शादी
महिलाओं ने मोबाइल का स्पीकर ऑन किया और अपनी बहन से एक लाख रुपए का इंतजाम करवाया। पैसे देवास भेजकर पुलिस वालों को दिए। फिर रात 11 बजे उन्हें छोड़ा। इसके बाद महिलाओं ने पहले कोतवाली थाने और फिर एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई।
पन्ना में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन, शादी के 8वें दिन हो जाती थी फरार
एसपी ने पुलिसकर्मियों को किया लाइन अटैच
कार में बिठाकर घुमाया
MP: लुटेरी दुल्हन गैंग का खुला राज, भाई बनकर पति कराता था पत्नी की शादी
एसपी ऑफिस में शिकायत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari