/sootr/media/media_files/2025/10/07/dgp-kailash-makwana-ips-si-recruitment-age-limit-controversy-indore-2025-10-07-14-47-26.jpg)
मप्र में पूरे 8 साल बाद सब इंस्पेक्टर (mp si bharti 2025) भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ है। इसके लिए एमपी गृह विभाग द्वारा एक साल से सूचनाएं जारी हो रही थीं। सालों बाद आई इस भर्ती की सूचना लगातार द सूत्र ने सबसे पहले ब्रेक की। सोमवार को जब नोटिफिकेशन आया तो इसके बाद डीजीपी कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) ने भी इसकी जानकारी X पर शेयर की। उन्होंने भी लिखा कि 8 साल बाद एसआई/सूबेदार के 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। बस इसके बाद तो युवाओं का गुस्सा तीखी प्रतिक्रियाओं में निकलने लगा।
✨ Recruitment process for *500 Police Sub Inspectors/Subedars* started in MP *after 08 years*.
— DGP MP (@DGP_MP) October 6, 2025
Advertisement uploaded on ESB website...💐#mppolice#ESBpic.twitter.com/9VvUs2bfS9
सबसे ज्यादा गुस्सा उम्र सीमा को लेकर
- युवाओं का सबसे ज्यादा गुस्सा उम्र सीमा को लेकर है। युवाओं ने कहा कि 8 साल बाद यह भर्ती आ रही है लेकिन उम्र सीमा में कोई छूट नहीं दी जा रही है।
- एक युवा ने कहा कि यदि 8 साल बाद भर्ती आई है तो आयु सीमा में छूट दी जाए, लेकिन लाखों बच्चों का भविष्य आपने बर्बाद किया है महोदय।
- एक ने कहा कि उम्र सीमा की गणना 1 जनवरी से होना थी, साल के बीच में किसी भी महीने से उम्र की गणना ठीक नहीं है, इसमें सुधार किया जाए।
- एक युवा ने लिखा कि उम्रसीमा में छूट नहीं और मनमानी फीस वसूल रहे हैं।
- भर्ती 8 साल बाद आ रही है, मेरा सवाल है कि इसमें गलती किसकी है। हम इतने सालों से तैयारी कर रहे थे, हमारे सपने टूटने जा रहे हैं।
- एक युवा ने कहा कि इतने साल बाद आई है, इसमें इतने प्रचार की क्या जरूरत थी।
खबरें ये भी...
MP SI Bharti 2025 में भूलने की आदत छुड़ा देंगी खान सर की ये इंप्रेसिव नेमोनिक्स टेक्निक्स
एमपी पुलिस भर्ती 2025 : एसआई के 500 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू
फिर गुस्सा केवल 500 पद आने पर
दूसरा बड़ा गुस्सा 500 पदों को लेकर है। इसे काफी कम पद माना जा रहा है। एक युवा ने कहा कि आठ साल भर्ती आने पर शर्म आना चाहिए, यूपी सरकार पांच साल में 15 हजार निकाल चुकी है।
एक युवा ने कहा कि 8 साल बाद भर्ती वह भी 500 पद, यह लिखने में भी अजीब नहीं लग रहा आपको?
ओपन के लिए केवल 150 पद, वह भी आठ साल बाद। इसमें पुरुष सामान्य के लिए केवल 63 पद, ऊंट के मुंह में जीरा, जैसे हमने कोई पाप कर दिया तैयारी करके। सर, 8 साल बाद केवल 500 पद कुछ ज्यादा नहीं हो गया।
आठ साल बाद 150 ओपन पद देकर मप्र के युवा बुजुर्गों में खुशी की लहर समझ नहीं आता सरकार और अधिकारी वर्ग बच्चों के बारे में सोचते हैं या नहीं?
इसमें भी गलत तरीके से नहीं भरे जाएं पद
वहीं कुछ युवाओं ने पारदर्शी और ईमानदारी से भर्ती कराने की बात कही। युवा ने कहा कि ओपन के 150 पद, जीवित रहे या मर जाएं, प्लीज सर हम इसमें भी प्रयास कर लेंगे बस गलत तरीके से पद नहीं भरे जाएं, इसका प्रयास कीजिएगा। उल्लेखनीय है कि सिपाही भर्ती को लेकर घोटाला सामने आ चुका है और इसके पहले पटवारी भर्ती परीक्षा भी शक के घेरे में रही है।
खबरें ये भी...
एमपी पुलिस भर्ती की तैयारी में क्यों जरूरी है हर 3 दिन में स्टडी मटेरियल बदलना?
एमपी पुलिस भर्ती 2025 में सरकार ने तोड़ा वादा, एक पंगे के चलते हजारों युवा नहीं कर सकेंगे आवेदन
किस कैटेगरी और पोस्ट कोड में कितने पद
| |