धार भोजशाला परिसर के ASI सर्वे का 56वां दिन, 7 फीट के नीचे मिला ये बड़ा सबूत

Vikram Jain | May 16, 2024, 22:27 IST
Share
Dhar Bhojshala ASI survey Dhar Bhojshala controversy
Dhar Bhojshala ASI survey Dhar Bhojshala controversy

मध्‍य प्रदेश के धार में विवादित ऐतिहासिक इमारत भोजशाला में ASI का सर्वे जारी है। सर्वे के 56वें दिन हुई खुदाई में यहां दक्षिण-पश्चिम के कौने में पत्थर के 7 फीट नीचे एक तलवार मिली है। जिसे पुरातत्व विभाग ने अपने संरक्षण में लिया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के धार जिले में ऐतिहासिक भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ( ASI ) के सर्वे का गुरुवार 56वें दिन की शाम को समाप्त हो गया। (Dhar Bhojshala ASI Survey) गुरुवार को एएसआई के 12 अधिकारी, कर्मचारी व 41 मजदूरों सहित हिंदू मुस्लिम पक्षकारों की मौजूदगी में काम किया गया। यहां परिसर के बाहर दक्षिण-पश्चिम के कौने में पत्थर के 7 फीट नीचे एक तलवार मिली है। जिसे पुरातत्व विभाग ने अपने संरक्षण में लिया है। साथ ही इसकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई है।

भोजशाला में सर्वे का 56वां दिन

केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अधीन भोजशाला में सर्वे का 56वां दिन का खास रहा। भोजशाला परिसर के बाहर दक्षिण-पश्चिम के कौने में मिट्टी हटाने पर पत्थर के 7 फीट नीचे एक तलवार प्राप्त हुई है। जिसे पुरातत्व विभाग ने संरक्षित कर लिया। तलवार मिलने का दावा हिंदू पक्षकार और मुस्लिम पक्षकार ने किया है। सर्वे को लेकर पुलिस की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है, भोजशाला के बाहर भारी पुलिस बल तैनात की गया है।

गर्भगृह में तीन लेयर दीवार निकाली

बुधवार को हुए सर्वे में खुदाई के दौरान दो बाई दो के चौकोर दो पत्थर अलग-अलग स्थानों से निकले हैं। हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि पत्थरों पर हिंदू संस्कृति के चिह्न मिले हैं। मुस्लिम और हिंदू पक्षकार के अनुसार गर्भगृह में तीन लेयर की दीवार निकली थी। वहां मिट्टी हटाने का काम जारी रखा गया था। गर्भगृह में अभी तक कुल 15 फीट से ज्यादा मिट्टी हटाई जा चुकी है। यहां अब तक दीवार ही दिखाई दे रही है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी जारी

भोजशाला के बाहर दक्षिण और पश्चिम दिशा के कौने में जब मिट्टी हटाने का काम किया गया, तब एक बड़े पत्थर को हटाया गया। तो हिंदू और मुस्लिम पक्षकार ने उसके नीचे से तलवार निकलने का दावा किया। तलवार को पुरातत्व विभाग ने अपने संरक्षण में ले लिया है। फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की गई है। अवशेषों की नंबरिंग की जा रही है।

धार भोजशाला मामला, धार भोजशाला सर्वे, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, धार न्यूज
Dhar Bhojshala case, Dhar Bhojshala Survey, Archaeological Survey of India
Dhar News

Tags:
  • Dhar News
  • धार भोजशाला मामला
  • Archaeological Survey of India
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
  • Dhar Bhojshala Survey
  • धार भोजशाला सर्वे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा