भोजशाला पर ASI रिपोर्ट में लिखा पूर्व संरचना मंदिर की, जल्दबाजी में तोड़कर बनी मस्जिद

Sanjay Gupta | Feb 24, 2026, 14:10 IST
Share
dhar bhojshala asi survey report temple evidence
dhar bhojshala asi survey report temple evidence

धार की प्रसिद्ध भोजशाला का विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। एएसआई की सर्वे रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इंदौर हाईकोर्ट में इस मामले की अंतिम सुनवाई शुरू हो गई है। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

Indore. धार की भोजशाला मामले के सभी पक्षकारों को ASI ( आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) के वैज्ञानिक सर्वे की रिपोर्ट मिल गई है।

द सूत्रके पास 2 हजार 189 पन्नों की यह रिपोर्ट है। इसका पूरा अध्ययन करने के बाद साफ है कि भोजशाला मंदिर सह कमाल मौला मस्जिद,परमार कालीन 10-11वीं में बनाया गया मंदिर ही है।

इस रिपोर्ट पर दो सप्ताह में दावे, सुझाव आएंगे। इसके बाद 16 मार्च को सुनवाई होगी।

dhar bhojshala asi survey report temple evidence
dhar bhojshala asi survey report temple evidence

सर्वे रिपोर्ट में लिखा जल्दबाजी में तोड़कर बनी मस्जिद

इस सर्वे रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि यह स्तर थ्री लेयर का है। ऊपर का हिस्सा यानी जो वर्तमान स्ट्रक्चर है, वो पुरानी संरचना को तोड़कर जल्दबाजी में बनाया गया है। ये संरचना परमार कालीन मंदिर की है। रिपोर्ट के वॉल्यूम वन के पेज 144 पर बिंदु 18 में ये साफ किया गया है कि शिलालेख, मूर्तियों और स्थापत्य तत्वों के अंशों से ये पता चलता है कि इस पत्थर की संरचना का ऊपर वाला हिस्सा बाद में संशोधित किया गया है। फिर उसे मस्जिद में बदल दिया गया।

आयतों में लिखा मंदिर तोड़ मस्जिद बनाई

एएसआई ने साफ-साफ लिखा है कि 1455 ईसवी में हिजरी के खिलची बादशाह महमूद शाह की आयत भी यहां अंकित है। ये आयत धार में स्थित अब्दुल्ला शाह चांगल के मकबरे के द्वार पर अंकित है।

इसमें 17वीं आयत में लिखा है कि यह वीर पुरुष लोगों की भीड़ के साथ इस पुराने मठ के धर्म केंद्र तक पहुंचा था। वहीं, 18वीं आयत में ये बताया गया कि उसने मूर्तियों को तोड़कर मंदिर को हिंसक तरीके से मस्जिद में बदल दिया था।

476b1636-a83
476b1636-a83

मानव, पशु आकृति हटाई, क्योंकि मस्जिद में प्रतिबंधित

एएसआई को मौके पर 94 मूर्तियां मिली हैं। इनमें देवी-देवताओं की आकृतियां शामिल थीं। इसके अलावा भगवान गणेश, ब्रह्मा भगवान की पत्नी की आकृति, भगवान नरसिंह, भैरव, और मानव व पशु आकृतियां भी थीं, जैसे कुत्ता, बंदर, हाथी, घोड़ा, सांप आदि।

मस्जिद में मानव और पशु आकृतियों की अनुमति नहीं होती। इसलिए इन मूर्तियों को तराशकर और काटकर हटा दिया गया था। ये बदलाव पूर्वी स्तंभों पर साफ दिखाई देते हैं।

दो शिलालेख में ऊं शब्द लिखा है

सर्वे में यह साफ है कि दो शिलालेख, ओम सरस्वती नमः और ओम नमः शिवाय जैसे देवताओं के आह्वान से शुरू होते हैं। पहले यहां संस्कृत और प्राकृत शब्दों का इस्तेमाल हुआ था। इन छवियों को बाद में उपयोग करने के लिए हटाया गया था। विकृत किया गया था।

यहां बने स्तंभों की कतार की कला और वास्तुकला से यह साफ संकेत मिलता है कि ये पहले मंदिर का हिस्सा थे।

पहली कविता के अंत में अवनिकुर्मा शतम् लिखा हुआ है। इसके रचयिता महाराजाधिराज भोजदेव माने जाते हैं। एक शिलालेख पर परिजातमंजरी नाटिका या विजयश्री भी लिखा है। इसमें यह बताया गया कि इसका प्रदर्शन देवी सरस्वती के मंदिर में हुआ था। इससे यह साबित होता है कि यह एक शिक्षण केंद्र के अस्तित्व की परंपरा को दर्शाता है, जिसे माना जाता है कि भोज ने स्थापित किया था।

1e3f09f0-48e
1e3f09f0-48e

इन्होंने किया सर्वे, बनाई रिपोर्ट

इंदौर हाईकोर्ट के आदेश से मार्च 2024 में यह सर्वे हुआ था। इस सर्वे में प्रमुख एडिशनल डायरेक्टर जनरल एएसआई आलोक त्रिपाठी थे। इसके अलावा टीम में जुल्फिकार अली, डॉ. भुवन विक्रम, डॉ. गौतमी भट्टाचार्य भी शामिल थे। साथ ही मनोज कुर्मी, डॉ. इजहार आलम हाश्मी, डॉ. आफताब हुसैन, डॉ. शंभूनाथ यादव और डॉ. नीरज मिश्रा भी टीम का हिस्सा थे।

भोजशाला से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए...

धार भोजशाला विवाद: ASI की रिपोर्ट तो पहले ही खुल चुकी, हाईकोर्ट चौंका, दो सप्ताह में आपत्ति-सुझाव मांगे

भोजशाला मामला : जबलपुर मुख्य पीठ से दोबारा इंदौर बेंच भेजा केस, 23 फरवरी को अगली सुनवाई

भोजशाला केस इंदौर बेंच से जबलपुर हाईकोर्ट शिफ्ट, चीफ जस्टिस करेंगे सुनवाई

एमपी न्यूज:धार भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश- ASI की रिपोर्ट ओपन हो, हाईकोर्ट करे सुनवाई

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • हाईकोर्ट
  • धार की भोजशाला
  • धार भोजशाला विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा